Divine Light Public Inter College

Divine Light Public Inter College Founded on 13.03. 1991, DIVINE LIGHT PUBLIC INTER COLLEGE is situated on a sprawling site on Near Go

02/03/2023
Admission Open for the Session 2023 - 24!Scan the QR Code for the online Registration!!!
02/03/2023

Admission Open for the Session 2023 - 24!

Scan the QR Code for the online Registration!!!

*डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज में हुआ गाँधी जयन्ती व लाल बहादुर जयन्ती कार्यक्रम का भव्य आयोजन*इटावा, आज दिनांक 02 अक्...
02/10/2022

*डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज में हुआ गाँधी जयन्ती व लाल बहादुर जयन्ती कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

इटावा, आज दिनांक 02 अक्टूबर को शहर के प्रतिष्ठित विद्यायल डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज में गाँधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम व सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक श्री राम नरेश यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज एम एस ने सरस्वती माँ, गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतीमाओं पर माल्यापर्ण व पुष्पापर्ण करके आरम्भ किया।

विद्यालय में हुई गोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जीवन मूल्यों व आर्दशों पर विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा अपने अपने विचार प्रकट किये गये व उनके जीवन के सिधान्तों को अपने जीवन शैली में सम्मलित करके देशहित में कार्य करने की प्रेरणा भी दी। आज भारत के द्वितीये प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर सभी ने उनके द्वारा किये गये महान कार्याें की बहुत ही विस्तार से चर्चा की।

आज हमारा देश सफलता की जिन ऊचाईयों को छू रहा है उसका पूरा श्रेय हमारे देश के इन महान नेताओं को ही जाता है। एक महान देश की कल्पना हम तभी कर सकते हैं जब हम अपनी सोच व अपने द्वारा किये गये कार्याें में देशहित का विचार रखेगें। देश का भविष्य आज के छात्र/छात्राओं को अपने इन महान नेताओं के जीवन आर्दशों को याद रखना चाहिए व इनसे सीखना चाहिए।

आज विद्यालय परिवार ने स्कूल के आस पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चला कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का वचन लिया। जीवन में स्वच्छता के महत्व के विषय में सभी छात्र/छात्राओं व अपने आस पडोस के लोगों को प्रेरित करने का भी प्रण लिया।

विद्यालय के निम्न शिक्षक कार्याक्रम में उपस्थित रहे-
श्री श्रवण कुमार, श्री जयवीर सिंह, श्री राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रेखा,श्रीमती दीपाली, श्री शेखर, श्री शैलेन्द्र, श्री विपिन, श्री निर्भय, श्री अनिल, श्री अशोक, श्री बृजेन्द्र, श्रीमती रेखा, श्रीमती सुष्मा,श्रीमती यामिनी, कु0 समरीन, कु0 दिक्षा, श्रीमती प्रियंका, श्री सुनेन्द्र, श्री पवन, श्री अरूण आदि ।

डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज के छात्र यषराज का हुआ नीट-.2022 परीक्षा में चयनइटावा, दिनांक 07/09/2022 में घोषित .नीट-.2...
12/09/2022

डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज के छात्र यषराज का हुआ नीट-.2022 परीक्षा में चयन

इटावा, दिनांक 07/09/2022 में घोषित .नीट-.2022 परीक्षा परिणाम में विद्यालय के कक्षा - 12 के छात्र यशराज सिंह का चयन होने के उपल्क्ष में विद्यालय में आज सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री रामनरेश यादव ने यशराज व उसके पिता श्री अजीत कुमार सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया इतनी बडी सफलता पर बहुत बधाईयाँ दी। उन्होने कहा की इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर यशराज ने ना सिर्फ अपने माता पिता बल्कि विद्यालय व जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होने यशराज के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज एम एस ने भी यशराज व उसके पिता को बहुत सारी बधाईयॉ दी और कहा की कड़ी मेहनत व निरंतर प्रयास से बडी से बडी कामयाबी भी प्राप्त की जा सकती है ऐसा आज यशराज नेे साबित कर दिया।

यशराज ने नीट-.2022 परीक्षा में 720 में 662 अंक प्राप्त किये हैं और वह उ0 प्र0 व देश के अच्छे से अच्छे मेडिकल कालेज में दाखिला ले सकता है। उसने इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया और कहा की यदि कोई भी छात्र एक कडी इच्छा शक्ति से प्रयास करे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

विद्यालय के निम्न शिक्षकों ने भी सभी को शुभकमानाऐं दीः-
श्री श्रवण कुमार, श्री जयवीर सिंह, श्री राघवेन्द्र यादव, श्रीमती दीपाली, श्री शेखर, श्री सचिन, श्री विपिन, श्री निर्भय, श्री अनिल, श्री अशोक, श्री बृजेन्द्र, श्रीमती रेखा, श्रीमती सुष्मा, कु0 दिक्षा, श्रीमती प्रियंका, श्री शैलैन्द्र, श्री अरूण आदि ।

Happy Mother's Day to all the Lovely Mothers Out There.                                         #2022
08/05/2022

Happy Mother's Day to all the Lovely Mothers Out There.

#2022

06/05/2022

Education for the Growth and Development.

डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज में हुआ ’’वार्षिक पुरस्कार वितरण व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम’’ का आयोजनइटावा, आज दिनांक 06 मई...
06/05/2022

डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज में हुआ ’’वार्षिक पुरस्कार वितरण व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम’’ का आयोजन

इटावा, आज दिनांक 06 मई को जिला के प्रतिष्ठित विद्यालय डिवाइन लाइट पब्लिक इण्टर कालेज में ’’वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम’’ का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि आर टी ओ विभाग के अधिकारी आर आई श्री विवेक खरवार व विद्यालय के चैयरमैन श्री राम नरेश ने सरस्वती माँ की वंदना व पुर्ष्पाण व दीप प्रज्वलित कर शुभ्भारंभ किया। कार्यक्रम में आर टी ओ विभाग के श्री गोविन्द यादव भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया की शिक्षा ही वह माध्यम है जो एक मजबूत समाज की नींव रख सकता है। उन्होने छात्र/छात्राओं को कढी मेहनत कर इसी तरह आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विद्यार्थीयों का सड़क सुरक्षा के विषय में भी बताया और कहा की हमेशा में सड़क के नियमों का पालन करते रहना चाहिए और अपने परिजनों व मित्रों को भी इसके विषय में जाग्रत करना चाहिए।

विद्यालय के प्रबन्धक श्री राम नरेश जी ने सभी सम्मानित विद्यार्थीयों को बधाई व आशीर्वाद दिया व उन्हे उनके उज्जव भविष्य की शुभकामनायें भी दी। मेहनत से ही व्यक्ति आगे बढता है इस मंत्र को भी उन्होने बच्चों को दिया। उन्होने सभी शिक्षकों को उनकी कडी मेहनत के लिये सराहना की।

पुरूस्कृत विद्यार्थियों में अदिति, प्रज्ञा तिवारी, दुर्गा, हर्षिका, आदित्य, नचिकेत, दिपिका, अंजली आदि के नाम शामिल हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज एम एस ने सभी पुरस्कृत छात्र/छात्राओं को बहुत शुभकामनायें दी व बताया की किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करना ही सबसे प्रमुख कार्य होता है। हर प्रतियोगिता हमे बहुत सी नई चीजें सीखाती है और इन प्रतियोगिताओं से ही विद्यार्थी का संपूर्ण विकास संभव होता है।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा अंजली ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में निम्न शिक्षक/शिक्षिकायंे उपस्थित रहे. श्री श्रवण कुमार, श्री जयवीर सिंह, श्री राघवेन्द्र यादव, श्रीमती दीपाली, श्री शेखर, श्री सचिन, श्री विपिन, श्री निर्भय, श्री अनिल, श्री अशोक, श्री बृजेन्द्र, श्रीमती रेखा, श्रीमती सुष्मा, कु0 दिक्षा, श्रीमती प्रियंका, श्री शैलैन्द्र, श्री अरूण आदि ।

School with Big Opportunities & Endless Possibilities.
05/05/2022

School with Big Opportunities & Endless Possibilities.

Divine Light Inter College - Where talent meets excellence
04/05/2022

Divine Light Inter College - Where talent meets excellence

We empower students to become the best version of their selves.                                                         ...
03/05/2022

We empower students to become the best version of their selves.

Eid Mubarak to All.
03/05/2022

Eid Mubarak to All.

Provide your child with the best.
02/05/2022

Provide your child with the best.

Address

Agra Bypass Road NH2, Near Polytechnic
Etawah
206001

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8am - 2:30pm
Wednesday 8am - 2:30pm
Thursday 8am - 2:30pm
Friday 8am - 2:30pm
Saturday 8am - 2:30pm

Telephone

+919457269496

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Divine Light Public Inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Divine Light Public Inter College:

Shortcuts

Share

Category