16/04/2026
ए०पी०एस० कॉलेज, मुलायम नगर इटावा का Central Board of Secondary Education बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
ए०पी०एस० कॉलेज, मुलायम नगर इटावा के छात्रों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।
अभि शर्मा ने (95%) अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम_स्थान प्राप्त किया!
जानवी, गुनगुन सागर व माधव ने 93% अंकों के साथ द्वतीय स्थान, सुधांशु ने 91% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया . वहीं प्रतिष्ठा 89.6%, आनंदी 89.2%, आनंद कुमार 89.2%, रितिका 88%, प्रज्ञा 87%, आयुष यादव 87% कोटिल्य 85.2%, शौर्य प्रताप सिंह 85%, पियूष कुशवाह 84%, प्रशांत 85.2% अंक प्राप्त किये.
इस बार कक्षा 10 के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च रहा। कई छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, वहीं कुछ मेधावी छात्रों ने विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
कॉलेज के प्रधानाचार्य इंजी जे पी सिंह सर जी एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला और सफल छात्रों को बधाई दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर कॉलेज के #चेयरमैन श्री तिलक सिंह शाक्य जी ने विद्यार्थियों की मेहनत, #अनुशासन एवं लगन की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं !
कॉलेज के मैनेजर श्री के पी सिंह शाक्य जी ने छात्र–छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की | कॉलेज के डायरेक्टर श्री ए पी सिंह जी एवं प्रधानाचार्य इंजी जे पी सिंह जी ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षकाओं को उनके अथक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया |