SAI Vidyapeeth ETAH

SAI Vidyapeeth ETAH Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SAI Vidyapeeth ETAH, Tutor/Teacher, निकट जे. एल. एन. डिग्री कॉलेज, छाया गार्डन वाली गली जी. टी रोड एटा, Etah.

At SAI VIDYAPEETH Centre, we are committed to providing you the best in the arena whether it is the classroom atmosphere, the quality of lectures, the study material, the test series or the guidance and information.....

💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE  # Insp...
29/04/2020

💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎
Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

# Inspiration

🟣☀️"परोपकार की ईंट"☀️🟣

_______________________
बहुत समय पहले की बात है एक विख्यात ऋषि गुरुकुल में बालकों को शिक्षा प्रदान किया करते थे. उनके गुरुकुल में बड़े-बड़े रजा महाराजाओं के पुत्रों से लेकर साधारण परिवार के लड़के भी पढ़ा करते थे।

वर्षों से शिक्षा प्राप्त कर रहे शिष्यों की शिक्षा आज पूर्ण हो रही थी और सभी बड़े उत्साह के साथ अपने अपने घरों को लौटने की तैयारी कर रहे थे कि तभी ऋषिवर की तेज आवाज सभी के कानो में पड़ी ,

“आप सभी मैदान में एकत्रित हो जाएं।”

आदेश सुनते ही शिष्यों ने ऐसा ही किया।

ऋषिवर बोले , “प्रिय शिष्यों , आज इस गुरुकुल में आपका अंतिम दिन है. मैं चाहता हूँ कि यहाँ से प्रस्थान करने से पहले आप सभी एक दौड़ में हिस्सा लें.

यह एक बाधा दौड़ होगी और इसमें आपको कहीं कूदना तो कहीं पानी में दौड़ना होगा और इसके आखिरी हिस्से में आपको एक अँधेरी सुरंग से भी गुजरना पड़ेगा.”

तो क्या आप सब तैयार हैं?”

” हाँ , हम तैयार हैं ”, शिष्य एक स्वर में बोले.

दौड़ शुरू हुई.

सभी तेजी से भागने लगे. वे तमाम बाधाओं को पार करते हुए अंत में सुरंग के पास पहुंचे. वहाँ बहुत अँधेरा था और उसमे जगह – जगह नुकीले पत्थर भी पड़े थे जिनके चुभने पर असहनीय पीड़ा का अनुभव होता था.

सभी असमंजस में पड़ गए , जहाँ अभी तक दौड़ में सभी एक सामान बर्ताव कर रहे थे वहीँ अब सभी अलग -अलग व्यवहार करने लगे ; खैर , सभी ने ऐसे-तैसे दौड़ ख़त्म की और ऋषिवर के समक्ष एकत्रित हुए।

“पुत्रों ! मैं देख रहा हूँ कि कुछ लोगों ने दौड़ बहुत जल्दी पूरी कर ली और कुछ ने बहुत अधिक समय लिया , भला ऐसा क्यों ?”, ऋषिवर ने प्रश्न किया।

यह सुनकर एक शिष्य बोला , “ गुरु जी , हम सभी लगभग साथ –साथ ही दौड़ रहे थे पर सुरंग में पहुचते ही स्थिति बदल गयी …कोई दुसरे को धक्का देकर आगे निकलने में लगा हुआ था तो कोई संभल -संभल कर आगे बढ़ रहा था …और कुछ तो ऐसे भी थे जो पैरों में चुभ रहे पत्थरों को उठा -उठा कर अपनी जेब में रख ले रहे थे ताकि बाद में आने वाले लोगों को पीड़ा ना सहनी पड़े…. इसलिए सब ने अलग-अलग समय में दौड़ पूरी की.”

“ठीक है ! जिन लोगों ने पत्थर उठाये हैं वे आगे आएं और मुझे वो पत्थर दिखाएँ”, ऋषिवर ने आदेश दिया.

आदेश सुनते ही कुछ शिष्य सामने आये और पत्थर निकालने लगे. पर ये क्या जिन्हे वे पत्थर समझ रहे थे दरअसल वे बहुमूल्य हीरे थे. सभी आश्चर्य में पड़ गए और ऋषिवर की तरफ देखने लगे.

“मैं जानता हूँ आप लोग इन हीरों के देखकर आश्चर्य में पड़ गए हैं.” ऋषिवर बोले।

“दरअसल इन्हे मैंने ही उस सुरंग में डाला था , और यह दूसरों के विषय में सोचने वालों शिष्यों को मेरा इनाम है।”

पुत्रों यह दौड़ जीवन की भागम -भाग को दर्शाती है, जहाँ हर कोई कुछ न कुछ पाने के लिए भाग रहा है. पर अंत में वही सबसे समृद्ध होता है जो इस भागम -भाग में भी दूसरों के बारे में सोचने और उनका भला करने से नहीं चूकता है.

अतः- यहाँ से जाते -जाते इस बात को गाँठ बाँध लीजिये कि आप अपने जीवन में सफलता की जो इमारत खड़ी करें उसमे परोपकार की ईंटे लगाना कभी ना भूलें , अंततः वही आपकी सबसे अनमोल जमा-पूँजी होगी।”

..
# Inspiration..

Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

WhatsApp Group Invite

😥 मशहूर अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे।😥 भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।🙏💐😥🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃
29/04/2020

😥 मशहूर अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे।
😥 भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
🙏💐😥
🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃

🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVEपृथ्वी प...
22/04/2020

🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍🌍
Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरूआत की गई थी। 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE🙏🏼यूपी टेट🙏🏼✍🏻 शिक्षा ...
18/04/2020

Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

🙏🏼यूपी टेट🙏🏼

✍🏻 शिक्षा आयोग के गठन ✍🏻

1. वुड का घोषणा पत्र -1854

2. लार्ड मैकाले - 1835

3. कोठारी आयोग - 1964--1966

4. हण्टर आयोग (भारतीय शिक्षा नीति) - 1882

5. NCERT - 1961

6. SCERT - 1981

7.बेसिक शिक्षा परिषद - 1972

8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 1986

9. जिला शिक्षा प्राथमिक संघ - 1986-87

10. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड - 1987-88

11. मिड डे मील (MDM) - 1995

12. स्कूल चलो अभियान - 1995-96

13. सर्व शिक्षा अभियान - 2000-01

14. निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा -2009

15. कस्तूरबा गांधी बालिका योजना - 2004

16. राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा रूपरेखा (NCF) - 2005 (UP में 2011 से लागू)

17. शिक्षा अधिकार अधिनियम - 2009 (लागू 1 अप्रैल 2010 )

18.इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय -1985 दिल्ली

19. राज्य शिक्षा संस्थान - 1964 इलाहाबाद

20. सर्वपल्ली आयोग - 1948

WhatsApp Group Invite

Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE🙏🏼यूपी टेट🙏🏼*प्रमुख भा...
18/04/2020

Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE
🙏🏼यूपी टेट🙏🏼

*प्रमुख भारतीय लेखक एवं उनकी पुस्तके*

◆पंचतंत्र ~ *विष्णु शर्मा*

●प्रेमवाटिका ~ *रसखान*

●मृच्छकटिकम् ~ *शूद्रक*

●कामसूत्र् ~ *वात्स्यायन*

●दायभाग ~ *जीमूतवाहन*

●नेचुरल हिस्द्री ~ *प्लिनी*

●दशकुमारचरितम् ~ *दण्डी*

●अवंती सुन्दरी ~ *दण्डी*
●बुध्दचरितम् ~ *अश्वघोष*

●कादम्बरी् ~ *बाणभटृ*

●अमरकोष ~ *अमर सिहं*

●शाहनामा ~ *फिरदौसी*

●साहित्यलहरी ~ *सुरदास*

●सूरसागर ~ *सुरदास*

●हुमायूँनामा ~ *गुलबदन बेगम*

●नीति शतक ~ *भर्तृहरि*

●श्रृंगारशतक ~ *भर्तृहरि*

●वैरण्यशतक ~ *भर्तृहरि*

●हिन्दुइज्म ~ *नीरद चन्द्र चौधरी*

●पैसेज टू इंगलैंड ~ *नीरद चन्द्र चौधरी*

●अॉटोबायोग्राफी अॉफ ऐन अननोन इण्डियन ~ *नीरद चन्द्र चौधरी*

●कल्चर इन द वैनिटी वैग ~ *नीरद चन्द्र चौधरी*

●मुद्राराक्षस ~ *विशाखदत्त*

●अष्टाध्यायी ~ *पाणिनी*

●भगवत् गीता ~ *वेदव्यास*

●महाभारत ~ *वेदव्यास*

●मिताक्षरा ~ *विज्ञानेश्वर*

●राजतरंगिणी ~ *कल्हण*

●अर्थशास्त्र ~ *चाणक्य*

●कुमारसंभवम् ~ *कालिदास*

●रघुवंशम् ~ *कालिदास*

●अभिज्ञान शाकुन्तलम् ~ *कालिदास*

●गीतगोविन्द ~ *जयदेव*

●मालतीमाधव ~ *भवभूति*

●उत्तररामचरित ~ *भवभूति*

●पद्मावत् ~ *मलिक मो. जायसी*

●आईने अकबरी ~ *अबुल फजल*

●अकबरनामा ~ *अबुल फजल*

●बीजक ~ *कबीरदास*

●रमैनी ~ *कबीरदास*

●सबद ~ *कबीरदास*

●किताबुल हिन्द ~ *अलबरूनी*

●कुली ~ *मुल्कराज आनन्द*

●कानफैंशंस अॉफ ए लव ~ *मुल्कराज आनन्द*

●द डेथ अॉफ ए हीरो~ *मुल्कराज आनन्द*

●जजमेंट ~ *कुलदीप नैयर*

●डिस्टेंन्ट नेवर्स~ *कुलदीप नैयर*

●इण्डिया द क्रिटिकल इयर्स~ *कुलदीप नैयर*

●इन जेल ~ *कुलदीप नैयर*

●इण्डिया आफ्टर नेहरू ~ *कुलदीप नैयर*

●बिटवीन द लाइन्स ~ *कुलदीप नैयर*

●चित्रांगदा ~ *रविन्द्र नाथ टैगौर*

●गीतांजली~ *रविन्द्र नाथ टैगौर*

●विसर्जन ~ *रविन्द्र नाथ टैगौर*

●गार्डनर ~ *रविन्द्र नाथ टै��

WhatsApp Group Invite

Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE🙏🏼यूपी टेट🙏🏼🙏🏼साईं विद...
18/04/2020

Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE
🙏🏼यूपी टेट🙏🏼

🙏🏼साईं विद्यापीठ🙏🏼
प्रश्‍न 1 – पारिस्थितिकी जीवों तथा उनके पर्यावरण के मध्‍य का अन्‍तसम्‍बन्‍ध है। यह कथन किस भारतीय विद्वान का है।
(a) पी. डी. शर्मा
(b) सवीन्‍द्र सिंह
(c) उपेन्‍द्रनाथ राम
(d) आर. मिश्रा
उत्‍तर – पी. डी. शर्मा ।

प्रश्‍न 2 – पारिस्थितिकी के बीच अन्‍योन्‍य क्रिया का विज्ञान है।
(a) व्‍यक्तिगत
(b) जनसंख्‍या
(c) समुदाय
(d) सभी
उत्‍तर – सभी ।

प्रश्‍न 3 – विज्ञान की वह शाखा जो पादप एवं प्राणियों का वातावरण से संबंध को दर्शाती है, वह कहलाती है।
(a) जैव मण्‍डल
(b) भौतिक
(c) पारिस्थितिक
(d) सभी
उत्‍तर – पारिस्थितिक ।

प्रश्‍न 4 – पारिस्थितिक पिरामिड समान्‍यत: कितने प्रकार के होते है।
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5
उत्‍तर – 3 ।

प्रश्‍न 5 – पृथ्‍वी की आकृति से सम्‍बन्धित पारिस्थितिक कारकों को कहते है।
(a) जलवायवीय
(b) जैविक
(c) स्‍थलाकृतिक
(d) मृदीय
उत्‍तर – मृदीय ।

प्रश्‍न 6 – सबसे स्‍थायी पारिस्थितिक तंत्र है।
(a) जंगल
(b) घास के मैदान
(c) मरूस्‍थल
(d) समुद्र
उत्‍तर – समुद्र ।

प्रश्‍न 7 – एक मनुष्‍य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय करने के लिए आवश्‍यक न्‍यूनतम भूमि को क्‍या कहते है।
(a) जीवजात
(b) पारिस्थितिकीय पदछाप
(c) जीवोम
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – पारिस्थितिकीय पदछाप ।

प्रश्‍न 8 – पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है।
(a) वायु
(b) तालाब
(c) जल
(d) मिट्टी
उत्‍तर – मिट्टी ।

प्रश्‍न 9 – कौन जीवीय कारक नही है।
(a) पेड़ – पौधे
(b) जन्‍तु
(c) सूक्ष्‍म जीव
(d) प्रस्‍तर
उत्‍तर – पेड़ – पौधे ।

प्रश्‍न 10 – निम्‍न में से कौन सरोवर या झील में तेजी से वृद्धि करते है।
(a) सिंघाड़ा
(b) हाइड्रिला
(c) जलकुम्‍भी
(d) नागफनी
उत्‍तर – जलकुम्‍भी ।

प्रश्‍न 11 – एक भौगोलिकीय क्षेत्र में सभी पारिस्थितिकीय तंत्रों को एक साथ लेकर एक अधिक बड़ी यूनिट बनाते है, इनको कहते है।
(a) जैवमंडल
(b) भू-भाग
(c) जीवोम
(d) वायुमंडल
उत्‍तर – जैवमंडल ।

प्रश्‍न 12 – प्रकाश संश्‍लेषण के दौरान प्रकाश सुग्राहीकारक के रूप में निम्‍न में से कौन काम करता है।
(a) पर्णहरित (क्‍लोरोफिल)
(b) क्‍लोरीन
(c) ऑक्‍सीजन
(d) सभी
उत्‍तर – पर्णहरित (क्‍लोरोफिल) ।

प्रश्‍न 13 – निम्‍न में से कौन्‍ सा एक सरित् (लोटिक) पारिस्थितिक तंत्र का उदाहरण नहीं है।
(a) तालाब
(b) मुहाना
(c) नदी
(d) लैगून (समुद्रतल)
उत्‍तर – तालाब ।

प्रश्‍न 14 – निम्‍नमें से कौन सा पारिस्थितिक तंत्र में एकदिशीय प्रवाह दर्शाता है।
(a) प्रकाश
(b) ऊर्जा
(c) जल
(d) जैवमात्रा (बायोमास)
उत्‍तर – ऊर्जा ।

प्रश्‍न 15 – पारिस्थितिक तंत्र में उच्‍चतम पोषण स्‍तर प्राप्‍त है।
(a) शाकाहारी को
(b) माँसाहारी को
(c) अपघटक को
(d) सर्वाहारी को
उत्‍तर – सर्वाहारी को ।

प्रश्‍न 16 – निम्‍नलिखित में से कौन सा एक मूल तत्‍व पत्‍ते के हरे वर्णक में स्थित रहता है।
(a) मैग्‍नीश्यिम
(b) फॉस्‍फोरस
(c) लौह
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – फॉस्‍फोरस ।

प्रश्‍न 17 – निम्‍न में से कौन सबसे अधिक स्थिर परितंत्र (पारिस्थितिक तंत्र) है।
(a) पर्वत
(b) समुद्र
(c) वन
(d) रेगिस्‍तान
उत्‍तर – समुद्र ।

प्रश्‍न 18 – प्रकाश संश्‍लेषण की क्रिया होती है।
(a) केन्‍द्रक में
(b) माइट्रोकॉण्ड्रिया में
(c) हरित लवक में
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – हरित लवक में ।

प्रश्‍न 19 – प्राकृतिक तंत्र का विकास कहलाता है।
(a) तंत्र का कार्य
(b) तंत्र का उपविकास
(c) तंत्र की स्‍वसन्‍तुलित
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – तंत्र की स्‍वसन्‍तुलित ।

प्रश्‍न 20 – पारिस्थितिक तंत्र की कौन सी कार्यात्‍मक इकाई नहीं है।
(a) उत्‍पादकता
(b) स्‍तरीकरण
(c) अवसादीकरण
(d) ऊर्जा प्रवाह
उत्‍तर – स्‍तरीकरण ।

🙏🏼 साईं विद्यापीठ🙏🏼

WhatsApp Group Invite

Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE🙏🏼यूपी टेट🙏🏼🙏🏼साईं विद...
18/04/2020

Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE
🙏🏼यूपी टेट🙏🏼

🙏🏼साईं विद्यापीठ🙏🏼
1. पर्यावरण के लिए कौन खतरा है?

A. बढ़ते पौधे

B. बढ़ती हुई जनसंख्या

C. बढ़ती फसलें

D. बढ़ती प्रौद्योगिकी

Ans. B

2. पर्यावरण शब्द ..... से लिया गया है:

A. फ्रेंच

B. अंग्रेज़ी

C. लैटिन

D. रूसी

Ans. A

3. पृथ्वी का वह हिस्सा जहां जहां जीवन यापन होता है....... के रूप में जाना जाता है:

A. हाइड्रोस्फीयर

B. स्थलमंडल

C. जीवमंडल

D. योण क्षेत्र

Ans. C

4. पृथ्वी की ऊपरी परत जो मनुष्य जीवन की मदद करने में सक्षम है, को.............. कहा जाता है:

A. हाइड्रोस्फीयर

B. स्थलमंडल

C. जीवमंडल

D. ओजोनमंडल

Ans. B

5. निम्नलिखित क्षेत्रों में पानी कहां पर गैस, तरल, और ठोस के रूप में उपलब्ध है?

A. ओजोनस्फेयर

B. स्थलमंडल

C. जीवमंडल

D. हाइड्रोस्फीयर

Ans. D

6. पृथ्वी की कुल सतह में लगभग .........फीसदी क्षेत्र जलमंडल वाला हैं।

A. 70%

B. 99%

C. 74%

D. 33%

Ans. A

7. निम्नलिखित तत्वों में से कौन सा स्थलमंडल में सबसे बड़ा घटक है?

A. ऑक्सीजन

B. सिलिकन

C. कार्बन डाइऑक्साइड

D. एल्युमिनियम

Ans. A

8. भारत का सबसे पुराना एनजीओ आधारित संरक्षण अनुसंधान कौन है?

A. विज्ञान एवं पर्यावरण (सीएसई), केंद्र, नई दिल्ली

B. बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), मुंबई

C. पक्षीविज्ञान और प्राकृतिक इतिहास (SACON), कोयंबटूर सलीम अली केंद्र

D. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई)

Ans. B

9. सलीम अली..........के क्षेत्र से संबंधित है:

A. पर्यावरण

B. चित्र

C. फिल्म उद्योग

D. संगीतकार

Ans. A

10. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) का मुख्यालय कहां स्थित है?

A. मुंबई

B. पुणे

C. हैदराबाद

D. कोलकाता

Ans. D

🙏🏼साईं विद्यापीठ🙏🏼

WhatsApp Group Invite

Join and share 👇👇              🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE👉हाल ही में केरल राज्य...
11/04/2020

Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

👉हाल ही में केरल राज्य में बनी एक विशेषज्ञ समिति ने COVID-19 संक्रमण के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित 7 ज़िलों के अतिरिक्त राज्य के अन्य हिस्सों में वायरस के प्रसार को रोकने हेतु 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से राहत देने का सुझाव दिया है।

🚦पहला चरण (Phase-I):

👉इस चरण के तहत लॉकडाउन में छूट के लिये उन ज़िलों को शामिल किया जाएगा जिनमें 14 अप्रैल की समीक्षा के दौरान पिछले एक सप्ताह में COVID-19 के संक्रमण के एक से अधिक नए मामले न पाए गए हों।

👉साथ ही पिछले एक सप्ताह में घरों पर निगरानी में रखे व्यक्तियों की संख्या में 10% से अधिक की बढ़ोतरी न हुई हो और ज़िले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिभाषित एक भी COVID-19 हॉटस्पॉट न हो।

🚦पहले चरण के तहत छूट:

👉घर से बाहर निकलने के लिये मास्क (Mask) पहनना अनिवार्य।

👉घर से बाहर निकलने के लिये पहचान-पत्र रखना और यात्रा का उद्देश्य बताना अनिवार्य।

👉आवश्यक वस्तुएँ लाने के लिये एक घर से एक ही व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति (केवल तीन घंटों के लिये)

👉सहरुग्णता (Comorbidity) की समस्या वाले 65 वर्ष से अधिक के लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध।

👉निजी वाहनों के लिये ऑड-इवेन (Odd-Even) प्रणाली का पालन और रविवार को वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध।

👉हवाई जहाज और ट्रेन यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध।

👉सरकारी कार्यालय और बैंक खोले जा सकते हैं परंतु केवल 50% कर्मचारियों की उपस्थिति की अनुमति दी जाएगी,आदि।

🚦दूसरा चरण (Phase-II):

👉इस चरण के तहत लॉकडाउन में छूट के लिये राज्य के उन ज़िलों को शामिल किया जाएगा जिनमें समीक्षा की तिथि से दो सप्ताह पूर्व COVID-19 के संक्रमण के एक से अधिक नए मामले न पाए गए हों।

👉पहले चरण की समीक्षा से वर्तमान/नई समीक्षा के समय तक घरों पर निगरानी में रखे व्यक्तियों की संख्या में 5% से अधिक की बढ़ोतरी न हुई हो।

👉साथ ही दोनों समीक्षाओं के बीच ज़िले में कोई नया COVID-19 हॉटस्पॉट केंद्र न पाया गया हो।

🚦दूसरे चरण के तहत छूट:

👉ऑटो (केवल 1 यात्री) और टैक्सी (केवल 3 यात्री) चलाए जाने की अनुमति दी जा सकती है।

👉बसों को एक सीट पर एक व्यक्ति के बैठने की अनुमति से साथ सीमित दूरी के लिये शहर या कस्बे की सीमा के अंदर चलाने की छूट दी जा सकती है।

👉मनरेगा, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (Micro, Small and Medium Enterprises- MSME) चलाए जा सकते हैं।

👉विवाह या शोक सभाओं में 20 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं।

👉कार्यक्षेत्रों में 20 या कुल क्षमता का 25% कर्मचारियों (जो भी अधिक हो) की अनुमति दी जा सकती है।

🚦तीसरा चरण (Phase-III):

👉कमेटी के सुझाव के अनुसार, तीसरे चरण के तहत लॉकडाउन में छूट के लिये राज्य के उन ज़िलों को चुना जाएगा जिनमें समीक्षा की तिथि से दो सप्ताह पूर्व COVID-19 के संक्रमण के एक भी नए मामले न पाए गए हों।

👉दूसरे और तीसरे चरण की समीक्षा के बीच घरों पर निगरानी में रखे व्यक्तियों की संख्या में 5% से अधिक की बढ़ोतरी न हुई हो और दोनों समीक्षाओं के बीच ज़िले में कोई भी क्षेत्र COVID-19 हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित न किया गया हो।

🚦तीसरे चरण के तहत छूट:

👉महत्वपूर्ण यात्रियों (स्वास्थ्यकर्मी,मरीज़ आदि) के लिये स्थानीय उड़ानों की अनुमति।

👉अंतर-ज़िला बस सेवाओं को कुल क्षमता के दो-तिहाई (2/3) यात्रियों के साथ अनुमति।

👉सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) की कंपनियों के सीमित सञ्चालन की अनुमति।

👉स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों को परीक्षा के लिये खोलने की अनुमति।

👉किसी बड़े धार्मिक, राजनीतिक या वैवाहिक समारोह की अनुमति नहीं।

👉राज्य में प्रवेश के लिये 14 दिनों का क्वारंटीन (quarantine) अनिवार्य।

🔥भविष्य में ये सुझाव सम्पूर्ण भारत में लागू किए जा सकतें हैं🔥

🔚🔜🔚🔜🔚🔜🔚🔜🔚🔜🔚🔜🔚🔜
Join and share 👇👇
🙏🙏 साईं विद्यापीठ🙏🙏
https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

WhatsApp Group Invite

14 घण्टे के जनता कर्फ्यू का क्या परिणाम होगा?यद्यपि एक स्थान पर कारोना वायरस का जीवनकाल 12 घंटे है और जनता कर्फ्यू 14 घं...
20/03/2020

14 घण्टे के जनता कर्फ्यू का क्या परिणाम होगा?

यद्यपि एक स्थान पर कारोना वायरस का जीवनकाल 12 घंटे है और जनता कर्फ्यू 14 घंटे के लिए होगा, इसलिए सार्वजनिक क्षेत्रों के स्थान जहां कारोना फैल सकता था, उन स्थानों पर कोई नही होगा , जिससे श्रृंखला टूट जाएगी।
14 घंटे के बाद हमें जो मिलेगा वह एक सुरक्षित देश होगा।
तो इस जनता कर्फ्यू के पीछे का आइडिया शानदार है। यह एक ड्रिल समान होगा, यदि निकट भविष्य में अधिक समय तक की आवश्यकता भी होगी ... तो भी हम सभी इसके लिए तैयार है । (ये एक संदेश है। संकल्प है। संघर्ष है। आपदा से लड़ने का।)

जय हिंद। वन्देमातरम्।। 🙏

*सभी लोगों से अनुरोध है कि इसको व्यक्तिगत या ग्रुप के माध्यम से सब तक पहुचायें🙏*

Join👉https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

🙏🙏साईं विद्यापीठ🙏🙏

WhatsApp Group Invite

💥💥महत्वपूर्ण सूचना💥💥🌟A NEW INITIATIVE IN YOUR CITY 🌟                    ✍️✍️साईं विद्यापीठ✍️✍️🚦🚦साप्ताहिक परीक्षा(टेस्ट ...
13/03/2020

💥💥महत्वपूर्ण सूचना💥💥

🌟A NEW INITIATIVE IN YOUR CITY 🌟

✍️✍️साईं विद्यापीठ✍️✍️

🚦🚦साप्ताहिक परीक्षा(टेस्ट सीरीज)---शनिवार(14 मार्च 2020)
🕗🕗समय - सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

🚦विषय---गणित
टॉपिक-- प्रतिशत
🚦विषय--- रीजनिंग
टॉपिक-- सभी चेप्टर
🚦विषय--- सामान्य अध्ययन(GS)
टॉपिक-- वैदिक काल एवं धार्मिक आंदोलन(जैन, बौद्ध)
🚦विषय--- करंट अफेयर्स
टॉपिक-- फरवरी माह

👉इच्छुक अभ्यर्थी 🏆साईं विद्यापीठ🏆 में प्रत्येक सप्ताह होने वाली परीक्षा(टेस्ट सीरीज) में भाग ले सकते हैं.........

Note-- साप्ताहिक परीक्षा(टेस्ट सीरीज) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से कोई
फीस नहीं ली जाएगी....

📝टेस्ट सीरीज से अभ्यर्थियों को होने वाले लाभ👇👇

👉टेस्ट सीरीज़ किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, खासकर उन परीक्षाओं में जहाँ गति और सटीकता ही सफलता की कुंजी है।

👉1.आप टेस्ट सीरीज के दौरान आप समय और तनाव का प्रबंधन करना सीखते हैं।
👉2.आप किस विषय में कमजोर हैं यह पहचान करते हैं।
👉 3.आप में नई अवधारण और विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को ट्रिक के साथ हल करने की समझ आती हैं।
👉4.आप को यह जानने का अवसर मिलता है कि आप दूसरों की तुलना में कहां खड़े हैं।

JOIN⏭️⏭️ साईं विद्यापीठ

Share↗️➡️ https://chat.whatsapp.com/JlpozqaoGeH7ehChWtjSVE

🙏🙏साईं विद्यापीठ🙏🙏

WhatsApp Group Invite

Follow this link to join my WhatsApp group:
29/02/2020

Follow this link to join my WhatsApp group:

WhatsApp Group Invite

Address

निकट जे. एल. एन. डिग्री कॉलेज, छाया गार्डन वाली गली जी. टी रोड एटा
Etah
207001

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 11am - 3pm

Telephone

+918449050016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAI Vidyapeeth ETAH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SAI Vidyapeeth ETAH:

Shortcuts

Share

Category