Vishwa Bharti Public School, Etah

Vishwa Bharti Public School, Etah to make your child world better go with vishwa Bharti

10/04/2026

Activity Time

दिनांक 26 अक्टूबर 2024 (शनिवार) को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, किदवई नगर, एटा में *रंगोली प्रतियोगिता* का आयोजन...
27/10/2024

दिनांक 26 अक्टूबर 2024 (शनिवार) को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, किदवई नगर, एटा में *रंगोली प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा, एटा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलू जैन, समाज सेविका, के कर कमलों द्वारा फीता काटकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सभी छात्राओं ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई ।मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को शिक्षा के द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया एवं उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समूह में रश्मि राजपूत, शिफा, गौसिया, छवि
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह में योगिता, तैयबा ,अक्षरा, निगारिस
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह में संध्या,अलशिफा,अनमता नाज,अलीशा रही।

दिनांक 15 अगस्त 2024 ( गुरुवार ) को *विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल किदवई नगर, एटा में *स्वतंत्रता दिवस* मनाया गया ...
25/08/2024

दिनांक 15 अगस्त 2024 ( गुरुवार ) को *विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल किदवई नगर, एटा में *स्वतंत्रता दिवस* मनाया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *जनाब अशरफ हुसैन पूर्व चैयरमैन नगर पालिका, एटा* द्वारा ध्वजारोहण किया गया l स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर नन्हे- मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर विभिन्न प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकास सक्सेना, प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता वार्ष्णेय, पूजा चौहान, मानसी सक्सेना, सृष्टि वर्मा,हिरदेश कुमार, क्षमा, महक,रेनू, अलशिफा, सना, प्रियंका एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

आज दिनांक 6 अगस्त 2024 (मंगलवार) को *हरियाली तीज* के उपलक्ष्य में विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, किदवई नगर एटा, मे...
10/08/2024

आज दिनांक 6 अगस्त 2024 (मंगलवार) को *हरियाली तीज* के उपलक्ष्य में विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, किदवई नगर एटा, में *मेहंदी प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर नेहा सिंह,M.B.B.S,MS एटा,धर्मपत्नी Dr.Rishabh Saxena M.B.B.S.MD.के कर कमलों द्वारा फीता काट कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा 6,7 ,8 की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही सुंदर मेहंदी लगाकर मुख्य अतिथि का मन मोह लिया उन्होंने कहा कि इसी तरह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों का मानसिक विकास होता है उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
कक्षा 6 में प्रथम स्थान जरीन, द्वितीय स्थान ताशिफा एवं तृतीय स्थान तनीष्वा ने प्राप्त किया। कक्षा 7 में प्रथम स्थान नव्या, द्वितीय स्थान अक्षरा एवं तृतीय स्थान गौसिया ने प्राप्त किया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान खानसा,द्वितीय स्थान जारा एवं तृतीय स्थान सायना ने प्राप्त किया

आज दिनांक 5 जून 2024(बुधवार) को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ,किदवई नगर एटा, में *विश्व पर्यावरण दिवस* के उपलक्ष्...
05/06/2024

आज दिनांक 5 जून 2024(बुधवार) को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ,किदवई नगर एटा, में *विश्व पर्यावरण दिवस* के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण विद्यालय प्रांगण में किया गया।इस अवसर पर जनाब अशरफ हुसैन जी, पूर्व चेयरमैन एटा, जनाब जमशेदआलम जी, पूर्व नायब तहसीलदार, मोहम्मद हनीफ जी, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज आदि अतिथिगण द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।इनके साथ विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकास सक्सेना, प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता वार्ष्णेय, श्रीमती मानसी सक्सेना उपस्थित थे l

दिनांक 11-05-24 (शनिवार) को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ‌‌, किदवई नगर एटा में *विश्व मातृ दिवस* मनाया गया इस अवस...
13/05/2024

दिनांक 11-05-24 (शनिवार) को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ‌‌, किदवई नगर एटा में *विश्व मातृ दिवस* मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ.विकास सक्सेना द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया l मातृ दिवस के उपलक्ष में सभी माताओं का उनके बच्चों द्वारा सम्मान किया गया जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त की थीl इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता वार्ष्णेय, पूजा चौहान, मानसी सक्सेना ,सृष्टि वर्मा,सना, अमरीन,एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l

आज दिनांक 9 अप्रैल 2024 को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल,किदवई नगर, एटा में *वार्षिक पुरस्कार समारोह* का आयोजन किय...
13/05/2024

आज दिनांक 9 अप्रैल 2024 को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल,किदवई नगर, एटा में *वार्षिक पुरस्कार समारोह* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संदीप जैन,जिलाध्यक्ष भाजपा, एटा के कर- कमलों द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्जवलन एवं उनका माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकास सक्सेना द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहनाकर एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का अध्ययन के साथ-साथ मानसिक विकास भी जरूरी है क्योंकि आज का विद्यार्थी ही देश का भविष्य है बच्चों को प्रेम से अध्ययन के लिए प्रेरित करें न कि जोर जबरदस्ती से बच्चों की रुचियां को पहचाने एवं उन्हीं के अनुसार उनको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, स्वच्छता एवं अनुशासित विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 4 की छात्रा *हादिया खान* रही। *प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी*- उमर खान, आतिफ, अलसफा, अलीजा हुसैन, मोहम्मद हमजा, अल्फिया, आफिया, केशव यादव,माहीन, मदिहा फातिमा, प्राची यादव, मोहम्मद इमाद, तुफैल अहमद, अबू सालिव अल्वी, हादिया खान, नेमत इश्तियाक, कृतिका, मारिया सिद्दीकी, मोहम्मद ताहूर हुसैन, अरफिन खान, एवं कृतिका गुप्ता रहे।
*द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी* इमजा, अजान, अनायजा अल्वी, भूमि पालीवाल, फायजा, अली हसन, आफरीन, अब्दुल अफ्फान अली, सनम नाज,अयाना रहमानी, आयजा खान, अब्दुल आहद,हिरा यूनूस, आयशा, फरहान जाकिर, आकांक्षा, अंशुल यादव, हिफ्जा सिद्दीकी, मोहम्मद रिहान, जरीन, फातिमा, जैद खान, एवं श्वेता रहे।
*तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी* काव्या वशिष्ठ, आतिफा नाज, जारिया,इनाया फातिमा, शौर्य यादव, अरकान, अरीबा खान, फाइजा फातिमा, जोया, एनान- ए- ताजरियान, मोहम्मद फरहान , पूर्वी शर्मा, दर्शिका, इफरा, अलशिफा ताशिफा, हिफ्जा , रूद्रप्रताप, एवं चाहत रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकास सक्सैना, प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता वार्ष्णेय आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

11/05/2023
माननीय अभिभावक महोदय, आज दिनांक 8-4-23 को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, किदवईनगर, एटा में वार्षिक पुरस्कार वितरण ...
11/05/2023

माननीय अभिभावक महोदय, आज दिनांक 8-4-23 को विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, किदवईनगर, एटा में वार्षिक पुरस्कार वितरण ( Annual Prize Distribution) का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विनोद कुमार जी (खंड शिक्षा अधिकारी, एटा) कार्यक्रम के अध्यक्ष जनाब अशरफ हुसैन जी ( पूर्व चैयरमेन, नगरपालिका,एटा) बिशिष्ट अतिथि जनाब जमशेद आलम( पूर्व तहसीलदार, एटा) मो.इरफान,(एडवोकेट) इस्तियाक अली, अवधेश शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाॅ विकास सक्सेना, प्रधानाचार्या हेमलता वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था l

Address

Kidwai Nagar Etah
Etah
207001

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8am - 2:30pm
Wednesday 8am - 2:30pm
Thursday 8am - 2:30pm
Friday 8am - 2:30pm

Telephone

+916396543168

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishwa Bharti Public School, Etah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category