Nipun bharat mission etah up

Nipun bharat mission etah up उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप कक्षा 1 से लेकर 3 तक के बच्चों में बुनियादी कौशलों को विकसित करना

03/03/2024
25/12/2023

*आधुनिकता से परे जिंदगी का फलसफा*
जिंदगी की इस भाग दौड़ में बहुत कुछ बदल सा गया है हर रोज तनाव से होकर गुजरती है जिंदगी और पल-पल घटते हुए जीवन के बीच में झूल रही है हर रोज लक्ष्य जो निर्धारित किए हैं हिचकोले लेते हुए बिखरते हुए से नजर आते हैं क्योंकि प्रतिस्पर्धा का दौर है जनाब जहां प्रतिदिन चुनौतियां बढ़ रही है इसका एकमात्र कारण यह है कि हमने अपनी आवश्यकताओं को बढ़ा लिया है संतोष नाम की चीज हमारे जीवन में नहीं रही है हमारी आकांक्षाएं विकराल रूप ले चुके हैं बीते वक्त में रोटी कपड़ा मकान जरूरतो का नाम हुआ करते थे परंतु आज ऐसो आराम की जिंदगी जो किस्तों में चल रही है अनावश्यक रूप से ऋण हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है ऐश्व आराम की हर वह चीज जिसका मूल्य हमें अनावश्यक रूप से तनाव चिंता के रूप में चुकाना पड़ता है जिसका असर हमारे स्वास्थ्य के ऊपर पड़ता है स्वस्थ जीवन में ही स्वस्थ स्थिर मन होता है परंतु आज हमारा शरीर रोगों का घर बन चुका है क्योंकि आवश्यकता से अधिक हमने अपनी चादर को फैला रखा है अगर आप सभी एक बेहतर जीवन जीना चाहते हैं तो अपनी आवश्यकताओं को आधुनिकता के युग में सीमित करें दिखावे की उधार जिंदगी को आधुनिकता का लिबास न पहनाए आप लोग देखते हैं पहले के व्यक्ति अधिक जीवन जिया करते थे जबकि ना स्वास्थ्य सुविधाएं होती थी और ना ही अधिक भोग विलासता के साधन फिर भी व्यक्ति का जीवन हंसी खुशी गुजर जाता था एक दूसरे से बातचीत करना अपने सुख-दुख को कहना उसकी जीवन शैली में शामिल था परंतु आज इस मोबाइल के युग में किसी भी परिवार में आप चले जाइए आपसे दो-चार मिनट बात करने के बाद उसका पूरा ध्यान अपने मोबाइल में होता है आपसे ज्यादा वह उस झूठी दुनिया में जी रहा होता है जिस फेसबुक पर उसने कभी उसके चेहरे को देखा नहीं व्हाट्सएप पर उसकी चैट चलती है परंतु उसकी भावनाएं उसके साथ ना जुड़कर के कइयों के साथ जुड़ी होती है और वह व्यक्ति इसी भ्रम में होता है कि यह मुझसे जुड़ा हुआ है ऐसा एक तरफ से नहीं दोनों तरफ से होता है एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हें कोई समझ नहीं पता धीरे-धीरे वक्त गुजरता है और इंसान एकांकीपन का भी शिकार होने लगता है समाज से दूरियां उसके जीवन में विकारों का एक दौर लेकर आती है जिसका पता उसे तत्काल नहीं लगता परंतु एक समय के बाद बहुत कुछ अपने जीवन से वह खो चुका होता है अभी भी वक्त है जीवन शैली में बदलाव लाने का और अपनों को समय देने का इतना ही नहीं उस हंसी को वापस लाइए जो आपके जीवन से रूठ गई है और छोड़िए इस आधुनिकता के जीवन को जहां पर भावनाओं की कदर नहीं कब तक इस झूठी दुनिया के सहारे खुशी ढूंढेंगे आओ अब लौट चलें उस दौर में जहां अपनों को अपना समझा जाता था चाचा काका मामा मामी सब अपने हुआ करते थे सब की दुनिया में हमारी दखल हुआ करती थी क्योंकि हम उनको अपना समझते थे आज हमारे पास वक्त नहीं है जो यह कहता है वह बिल्कुल गलत है क्योंकि वक्त उनके पास नहीं होता जिनके जीवन शैली में इस तरह की चीजों का समावेश होता है वाकई में जिंदगी के जीने के तरीके में बदलाव लाइए फिर से रिश्तों को निभाए और अपने जीवन को खुशहाल बनाए
*डॉ देवेश कुमार द्विवेदी*

22/10/2022

Address

Bsa Office Sakit Road Etah
Etah
207001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nipun bharat mission etah up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Nipun bharat mission etah up:

Shortcuts

Share