24/01/2026
दिनांक 21.01.2026 को चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरा एलनाबाद में प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के आदेशानुसार विज्ञान संकाय विभागाध्यक्ष प्रो. राजवीर सिंह के नेतृत्व में तथा डॉ. पूजा के सहयोग से बीते कल आई.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, टोहाना में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट लेवल साइंस एग्ज़ीबिशन में भाग लिया गया। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्रा मोनिका एवं छात्र विशाल ने रसायन विज्ञान विषय में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिससे महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ