14/05/2026
Historical Moment
Secondary Result 2026
मेरिट की बारिश: सरस्वती हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने 66 मेरिट के साथ चमकाया ऐलनाबाद का नाम
हरियाणा बोर्ड दसवीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर सरस्वती हाई स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐलनाबाद में अपनी अलग पहचान बनाई।
स्कूल के 97 में से 97 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे और विद्यालय का परिणाम रहा 100%।
कुल 66 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया।
35 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
पंजाबी विषय में 14 विद्यार्थियों ने 100/100 अंक हासिल किए।
भूमिका जांगड़ा ने 98.2% अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा की टॉप-10 सूची में 9वाँ स्थान हासिल किया।
ऐलनाबाद की Top-6 पोजीशन पर सरस्वती हाई स्कूल के विद्यार्थियों का कब्ज़ा रहा।