Janta girls P.G College

Janta girls P.G College "EDUCATION IS MOST POWERFUL WEAPON WHICH WE CAN USE TO CHANGE THE WORLD". JANTA GIRLS COLLEGE IS ONE

https://www.facebook.com/share/1awits4mX5/
17/08/2026

https://www.facebook.com/share/1awits4mX5/

जनता कन्या पीजी कॉलेज की 4 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी टॉप-10 में बनाई जगह

ऐलनाबाद। शहर के नोहर रोड स्थित जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने एम.ए. (हिंदी) चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की चार छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया।

रीटा ने विश्वविद्यालय में दूसरा, चेतना ने तीसरा और रीतिका ने छठा स्थान प्राप्त किया, जबकि ममता ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट सूची में जगह बनाई।

इस उपलब्धि पर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जनता वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। कॉलेज निदेशक मेजर सूबे सिंह शर्मा ने छात्राओं व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों और छात्राओं की मेहनत का परिणाम है।

प्राचार्य के.एल. ग्रोवर ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता के.एल. कासनिया सहित अन्य शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।

#जनताकन्यापीजीकॉलेज #ऐलनाबाद #यूनिवर्सिटीटॉप10 #एमएहिंदी #मेधावीछात्राएं #छात्राओंकीसफलता #शिक्षा #शिक्षासफलता #रीटा #चेतना #रीतिका #ममता #कॉलेजसफलता #ऐलनाबादन्यूज़ #हरियाणान्यूज़ #शैक्षणिकउपलब्धि #रमेशभार्गव #महिलाशिक्षा #छात्रासम्मान

TRINGA RALLY Organised in ELLENABAD    MISS Teej competition Organised at JANTA GIRLS' PG COLLEGE, ELLENABAD
16/08/2026

TRINGA RALLY Organised in ELLENABAD

MISS Teej competition Organised at JANTA GIRLS' PG COLLEGE, ELLENABAD

https://www.facebook.com/share/p/1BerD6SuRu/
14/08/2026

https://www.facebook.com/share/p/1BerD6SuRu/

ऐलनाबाद - शहर के नोहर रोड स्थित जनता कन्या पी.जी. महाविद्यालय में हरियाली तीज का त्योहार और 'हर घर तिरंगा' अभियान बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीज के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, कॉलेज के डायरेक्टर मेजर सूबे सिंह व सुरेन्द्र शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, डायरेक्टर मेजर सूबे सिंह, प्राचार्य डॉ. कृष्ण लाल ग्रोवर व सुरेन्द्र शर्मा द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण करके की गई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए तीज के त्योहार की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में लगाए गए झूलों का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
चूड़ी सजाओ प्रतियोगिता: बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। चूड़ी सजाओ प्रतियोगिता (द्वितीय स्थान): एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा लवप्रीत ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण 'मिस तीज' प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा रुचिता ने बाजी मारी और 'मिस तीज' का ताज उनके सिर सजा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही, महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आज एक विशाल तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। छात्राओं को राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता के महत्व का संदेश देते हुए अभियान के प्रति जागरूक किया। यह रैली एन.एस.एस. (NSS) प्रभारी सहायक प्रो. ज्योति सुथार के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में सभी छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्ण तरीके से भाग लिया और समाज को आज़ादी के महत्व का संदेश दिया। जनता वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल व प्रबन्धक सुरेन्द्र शर्मा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाते हुए महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। यह संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला सेल की संयोजक प्रवक्ता हरिंदर पाल कौर व सरबजीत कौर की देख-रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान अन्य स्टाफ मेंबर प्रवक्ता के. एल. कासनिया, रणजीत डूडी, शास्त्री विकास शर्मा, मोनिका पारीक, ज्योति सोलंकी, मनदीप कौर, इंदु शर्मा भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

26/07/2026

13/07/2026

Address

JANTA GIRLS PG COLLEGE, ON NOHAR Road
Ellenabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta girls P.G College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Janta girls P.G College:

Shortcuts

Share

Category