Om Classes Of Mathematics

Call Directions Website Contact the school

Om Classes Of Mathematics welcome to OM CLASSES OF MATHEMATICS
(1)

क्या आपका बच्चा जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल या अन्य प्रतियोगी विद्यालयों में प्रवेश का सपना देखता है?OM CLASSES OF...
04/10/2026

क्या आपका बच्चा जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल या अन्य प्रतियोगी विद्यालयों में प्रवेश का सपना देखता है?

OM CLASSES OF MATHEMATICS (RESIDENTIAL), RASULPUR में शुरू हो चुका है JNVST-2027 (Class VI) Special Preparation Batch।

✨ हमारी विशेषताएँ ✅ अनुभवी एवं समर्पित शिक्षक
✅ नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित तैयारी
✅ प्रतिदिन प्रैक्टिस एवं नियमित मॉक टेस्ट
✅ गणित, मानसिक योग्यता, भाषा एवं पर विशेष फोकस
✅ आवासीय एवं डे-स्कॉलर सुविधा
✅ सीमित सीटें – व्यक्तिगत मार्गदर्शन

🏆 हमारे विद्यार्थियों ने पिछले वर्षों में
✔️ जवाहर नवोदय विद्यालय
✔️ सैनिक स्कूल
✔️ सिमुलतला आवासीय विद्यालय
एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में सफलता प्राप्त की है।

📢 JNVST-2027 आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
📝 प्रवेश परीक्षा: 28 नवम्बर 2026

📍 OM CLASSES OF MATHEMATICS (RESIDENTIAL), RASULPUR
📞 6200980581 | 9852967525

🎯 "आज की सही तैयारी, कल की बड़ी सफलता!"

Om Classes Of Mathematics

28/09/2026

Q. The smallest 5-digit number which is exactly divisible by 24 is:
A) 10008. B) 10016. C) 10020. D) 10024

"बच्चे सिर्फ छात्र नहीं होते... धीरे-धीरे परिवार बन जाते हैं।" आज बहुत दिनों बाद अपने प्यारे छात्र सत्यम पांडे के घर जान...
01/08/2026

"बच्चे सिर्फ छात्र नहीं होते... धीरे-धीरे परिवार बन जाते हैं।"

आज बहुत दिनों बाद अपने प्यारे छात्र सत्यम पांडे के घर जाने का अवसर मिला। सच कहूँ तो मेरे लिए विद्यालय के सभी बच्चे केवल छात्र नहीं हैं, वे मेरे अपने परिवार का हिस्सा हैं। इसलिए उनके घर जाने के लिए कोई तय दिन या समय नहीं होता, जब मन करता है, अपने लोगों से मिलने चला जाता हूँ।

लेकिन आज का यह मिलना मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला रहा।

घर पहुँचते ही सत्यम बाबू की दादी से हालचाल पूछा। मैंने मुस्कुराते हुए कहा,"का जी, अब मन लग रहल बा नू?"
इतना सुनते ही उनकी आँखें भर आईं। रुंधे गले से बस इतना ही कह सकीं—"बबुआ... हमार बहुत दूर चल गइल बा... मन नइखे लागत..."

उनके ये शब्द सीधे दिल में उतर गए। एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मेरे पास उन्हें दिलासा देने के लिए कोई शब्द ही नहीं बचे हों। तभी सत्यम बाबू के पिताजी भी आ गए। उन्होंने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन एक पिता का दर्द आखिर कब तक छिपता... धीरे से बोले—
"सर जी, बबुआ त बहुत अच्छा जगह गइल बा... लेकिन तनी दूर हो गइल बा। मन लागत नइखे। कई बेर त सोचत बानी कि सब काम-धंधा छोड़ के ओकरे लगे चल जाई। दस-बीस हजार ओहूँ जी कमा के जिनगी चला लेम... लेकिन ई बबुआ से दूरी... बाबूजी आ बेटा के प्रेम ह... सब बात खुल के कहियो ना कहल जा सके..."

इतना कहते-कहते उनकी आँखें भी नम हो गईं। फिर खुद को संभालते हुए मुस्कुराकर बोले—
"सर जी, जब बबुआ आई त सबसे पहिले रउआ लगे लेके आयेम।"

उस क्षण मेरी आँखें भी नम हो गईं। एक शिक्षक होने के नाते मैं बच्चों को पढ़ाता जरूर हूँ, लेकिन आज फिर महसूस हुआ कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती। बच्चों के साथ-साथ उनके परिवारों से भी ऐसा रिश्ता बन जाता है, जो खून का नहीं, लेकिन दिल का होता है।

मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि सत्यम अपने सपनों की ओर बढ़ रहा है। आज की यह दूरी, आने वाले उज्ज्वल भविष्य की नींव है। विश्वास रखिए, एक दिन यही बेटा अपनी मेहनत और सफलता से पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊँचा करेगा।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सत्यम अपने जीवन में खूब आगे बढ़े और हमेशा अपने माता-पिता, दादा-दादी तथा पूरे परिवार का नाम रोशन करे। ❤️🙏

Address

Ekma
841204

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+916200980581

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Om Classes Of Mathematics posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Om Classes Of Mathematics:

Shortcuts

Share

Category