29/07/2023
🍀आदिवासी परिवार🍀
आदिवासी परिवार की विचारधारा से जुड़े हुए और विरोधी युवाओं से भी कुछ नियमों की पालना करने का अनुरोध करता हूँ...
(1)उतावळ नही करें, हर काम समय माँगता हैं, आपका जीवन समाज के लिए अनमोल हैं!!
(2)दूसरे को सहन करना- स्वीकार करना सीखिए, समूह में ही रहना सीखें, आपकी असहमति होने पर दुश्मन को मदद करने नही चले जाएं, सच्चे योद्धाओं की हार का अब तक यही इतिहास रहा है!!
(3)एक व्यक्ति के नेतृत्व में समाज एकसूत्र में नही बंधेगा, इसलिए ^व्यक्ति समूह के नेतृत्व^ में रहना सीखिए!!
(4)व्यक्तिगत हित के बजाए सामाजिक हित को महत्व दीजिए, समाज सुरक्षित होगा तो हम भी सुरक्षित होंगे, यह विचार अपनाईए!!
(5)कुछ बातों को चौराहे पर लाकर प्रचारित मत करिए, ढक कर रखना सीखिए, आंतरिक समाधान ढूंढिए!!
(6)समाज का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण हैं, विरोधी का भी एक सीमा से ज्यादा विरोध मत करिए, उसे छोड़ दीजिए!!
(7)हर काम हमारी इच्छानुसार नही होता हैं, धैर्य रखिए, दूसरे की राय लीजिए!!
(8)व्यक्तिगत इच्छा से ज्यादा ^आमसहमति^ को महत्व दीजिए!!
(9)मजदूरी, ड्राइविंग, सर्विसेज करना सीख चुके हैं, अब अधिकतम स्वयं का व्यापार खड़ा करने के बारे में सोचिए!!
(10)दिन को हरू सेवन नही करें, रात्रि को आने जाने से बचे, हरू सेवन कर हरगिज गाड़ी नही चलावें, बहसबाजी भी नही करें, शोशल मीडिया पर नही लिखें, हरू सेवन उपरांत धैर्य नही रहता हैं, जिद्दीपन आता हैं, तत्काल सही और समय पर निर्णय नहीं हो पाने की वजह से दुर्घटना हो जाती हैं!!
(11)अपने से योग्य दूसरे साथी को आगे बढ़ने से रोकिए मत, यदि ऐसा करोगे तो जागरूक व्यक्तियों के दो गुट बनेंगे और समाज को जोड़ने निकले आप ही आपस में उलझते ही रहोगे, न स्वयं जीत पाओगे, न दूसरे को जीतने दोगे, न समाज को जीता पाओगे!!
(12)अपना व्यक्तिगत उद्देश्य लेकर ^आदिवासी परिवार^ के बीच मत आइए, आदिवासी परिवार का उद्देश्य पहले से निश्चित है!!
🍀जय जोहार🍀
अगर असली आदिवासी DNA हो तो 👆👆 एक से दो बार पढ़ेंगे, ओर समझे। ऐसी आशा ओर विश्वास करता हूं।जोहार🙏☘️