31/10/2023
!! विदाई सह सम्मान समारोह!!
आज दिनांक 31/10/2023 को मध्य विद्यालय मधुबनी(बाजपट्टी) में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमे विद्यालय के सहायक शिक्षक दिगंबर मिश्रा को सेवानिवृत होने के अवसर पर सम्मानित किया गया।सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया श्री हरिशंकर यादव ने की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला पासवान ने वस्त्र इत्यादि देकर उनको सम्मानित किया एवं विद्यालय में उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक महेश पासवान, डीडीओ बाजपट्टी श्री विजेंद्र कुमार सुमन,प्रेमरंजन जी,रब्बानी जी इत्यादि वक्ताओं ने दिगंबर जी के योगदान की सराहना की। अंत में श्री दिगंबर मिश्रा ने अपने कार्यकाल,एवं सहकर्मियों के सहयोग की सराहना की एवं ग्रामीणों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यदि इरादा नेक हो और संकल्प दृढ़ हो तो जीवन में कोई परेशानी आपका कुछ नही बिगाड़ पाएगी। अंतिम शब्द कहते कहते शिक्षक श्री मिश्रा भावुक हो गए ।
श्री दिगंबर मिश्रा जी का ऐसा मानना है की शिक्षण एक ऐसा कार्य है जिसमे लोग प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखते हैं,अतः अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह भी बताया कि अब वो स्वतंत्र रूप से खुद के द्वारा स्थापना की गई संस्था श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल, डुमरा सीतामढ़ी में शिक्षण एवं बच्चों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री मति प्रमिला कुमारी,राजेश कुमार सिंह,भाग्यनारायण साह,राम प्रवेश बैठा,संतोष कुमार सिंह, रंजीत कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद थे। अंत में शिक्षक श्री दिगंबर मिश्रा ने सबको धन्यवाद कहा एवं समारोह का समापन किया गया।