27/11/2024
गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
गुरु का ज्ञान हमें सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है।"
"गुरु की कृपा से ही हमें जीवन की सच्ची शिक्षा मिलती है।"
"गुरु का ज्ञान हमारे जीवन को नया आयाम देता है।"
"गुरु की शिक्षा से हमारा जीवन उज्जवल होता है।"
"गुरु का ज्ञान हमें जीवन के हर पहलू को समझने में मदद करता है।"
ये सारे महज किताबी लाईन नहीं है बल्कि जीवन का मूल आधार है। इसे मूर्त रुप देने के लिए दुबई,बैंगलोर, दिल्ली, असम, राँची आदि देश के विभिन्न भागों में विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत St Joseph's high school guhiajori के 1986 बैच के Alumni अपने व्यस्त दिनचर्या को छोड़कर एक दिन गुरू के प्रति समर्पित करने का सफल प्रयास किया।
इस alumni group के लगभग 40 सदस्य दिनांक 23 नवम्बर 2024 को विद्यालय परिसर आकर न केवल अपने बचपन के दिन एवं घटनाओं को शेयर किया बल्कि स्कूल के बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
संध्या में group के द्वारा गुरूसम्मान सत्र Suvidha Residency Dumka में रखा गया जहाँ विद्यालय के तत्कालीन शिक्षक शंभु सर, राधेश्याम सर, दोमिनिक सर, नागेश्वर सर, रामचंद्र भंडारी सर, श्रीकांत मंडल सर आदि को सम्मान देकर अपने जीवन के अनमोल पल को अपनी आँखों में समेटा। इस भावविभोर क्षण में सबकोई भावुक हुए।
हमें St Joseph's High School,Guhiajori का alumni होने का गर्व है।
कार्यक्रम में प्रेम जी, आनंद जी, मनोज प्रसाद जी, मनीष जी ,प्रदीप मोदी जी, मंगलमुर्ति जी आदि सभी सदस्य गण उपस्थित थे।
धन्यवाद।