Plus 2 High School Gopikandar Dumka

Plus 2 High School Gopikandar Dumka For Education and school activities

निषिद्ध मादक पदार्थों के रोकने हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोपीकांदर  पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी
16/06/2026

निषिद्ध मादक पदार्थों के रोकने हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोपीकांदर पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को दैनिक जागरण के द्वारा सिटी गार्डन दुमका में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्लस टू उच्च विद...
28/05/2026

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को दैनिक जागरण के द्वारा सिटी गार्डन दुमका में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस हेतु दैनिक जागरण परिवार को धन्यवाद एवं सम्मानित छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

आज दिनांक 16/05/ 2026 को जिला स्तरीय शिक्षक प्रतिभा एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय गोप...
16/05/2026

आज दिनांक 16/05/ 2026 को जिला स्तरीय शिक्षक प्रतिभा एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर को इंटरमीडिएट कला एवं विज्ञान के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त करने हेतु एवं जिला के टॉप टेन सूची में चार छात्रों द्वारा अपना स्थान सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी प्राचार्य एवं संबंधित छात्र छात्राओं को माननीय सांसद दुमका श्री नलिन सोरन जी के द्वारा माननीय विधायक जामा, जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, उपायुक्त दुमका, उप विकास आयुक्त, दुमका वन प्रमंडल पदाधिकारी दुमका, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका एवं अन्य पदाधिकारी गण की गरिमामय उपस्थिति में सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 😊
यह सम्मान मेरे सभी कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को समर्पित है क्योंकि यह सफलता सभी के संयुक्त परिश्रम का प्रतिफल है।

आज प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर के लिए काफी गौरवपूर्ण है। आज झारखंड इंटर बोर्ड के द्वारा परिणाम प्रकाशित किया गया जिस...
06/05/2026

आज प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर के लिए काफी गौरवपूर्ण है। आज झारखंड इंटर बोर्ड के द्वारा परिणाम प्रकाशित किया गया जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर के सभी छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा दुमका जिला के टॉप टेन में सूची में चार छात्रों ने अपनी जगह सुनिश्चित की।
सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐💐💐

26/01/2026

+2 उच्च विद्यालय गोपीकांदर में गणतंत्र दिवस समारोह।
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

25/01/2026

मां सरस्वती के विदाई के अंतिम पल

+2 उच्च विद्यालय गोपीकांदर में आयोजित सरस्वती पूजा  की कुछ झलक तस्वीरों में।
24/01/2026

+2 उच्च विद्यालय गोपीकांदर में आयोजित सरस्वती पूजा की कुछ झलक तस्वीरों में।

06/01/2026
*गोपीकांदर प्लस टू उच्च विद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन*  *गोपीकांदर(दुमका)*  *...
12/11/2025

*गोपीकांदर प्लस टू उच्च विद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन*

*गोपीकांदर(दुमका)*

*स्वदेश वाणी संवाददाता*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती, जनजातीय पखवाड़ा और झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर में विभिन्न कार्यक्रमों तथा पारंपरिक नृत्य एवं झारखंड के संस्कृति से संबंधित वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन प्राचार्य योगेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जनजातीय पखवाड़ा झारखंड की सांस्कृतिक विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए चलाया जा रहा है। बता दे कि विभाग के निर्देशानुसार पूरे झारखंड में जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन प्रत्येक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर किया जा रहा है जिसमें विद्यालयों में संस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, वॉल पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार की खेल- प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र कुमार सिंह पीजीटी संतोष कुमार दास पीजीटी उत्तम कुमार मंडल ,पीजीटी संजीता मुर्मू ,पीजीटी विश्वजीत सिंह पीजीटी अजित कुमार रजवार, पीजीटी वाणिज्खुशबू कुमारी, प्रयोगशाला सहायक अजीत कुमार मोदी, प्रयोगशाला सहायक प्रेम मुर्मू , प्रयोगशाला सहायक रितेश रंजन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

Address

+2 HS Gopikandar
Dumka

Telephone

+919431282959

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Plus 2 High School Gopikandar Dumka posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Plus 2 High School Gopikandar Dumka:

Shortcuts

Share

Category