16/11/2025
हृदयगति रुकने से शिक्षक मणिलाल दास का निधन
..
दुमका के कुसुमघटा पंचायत निवासी और प्राथमिक विद्यालय नवासार के समर्पित शिक्षक मणिलाल दास जी का हार्ट अटैक से निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर है। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण, सरल स्वभाव और अनुशासनप्रिय जीवन ने उन्हें छात्रों और साथियों के बीच एक आदर्श शिक्षक बनाया। अगले साल वे सेवानिवृत्त होने वाले थे, पर इससे पहले ही किस्मत ने उन्हें छीन लिया।
वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए-यह परिवार ही नहीं, पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।