Sub Regional Employment Exchange cm Model Career Centre, Dumka

  • Home
  • India
  • Dumka
  • Sub Regional Employment Exchange cm Model Career Centre, Dumka

Sub Regional Employment Exchange cm Model Career Centre, Dumka Employment Hub

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2023 का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2023 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका में किया जा रहा है।
09/02/2023

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2023 का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2023 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका में किया जा रहा है।

*सूचना भवन दुमका**जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुमका**=========================**दिनांक-07 फरवरी 2023**प्रेस विज्ञप्ति संख्या...
07/02/2023

*सूचना भवन दुमका*
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुमका*
*=========================*
*दिनांक-07 फरवरी 2023*
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-75*
*=========================*
अनुमंडल पदाधिकारी,दुमका महेश्वर महतो की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त नियमावली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमावली के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर भी चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नियोजनालय में निबंधित होने तथा उनके संस्थान में वर्तमान में रिक्तियों की संख्या उपलब्ध करते हुए आगामी 10 फरवरी 2023 को होने वाले रोजगार मेला में स्थानीय बेरोजगारों को चयनित किए जाने है। उक्त अधिनियम के अंतर्गत नियोजक की परिभाषा में आने वाले सभी प्रतिष्ठानों को नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा की आप सब नियोजकों को स्थानीय उम्मीदवारों से रिक्तियों को भरना होगा। अगर आपके द्वारा यह बताया जाता है कि उच्च कौशल युक्त मानव बल की आवश्यकता है तो उस अनुरूप सरकार द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर मानव बल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अधिनियम के दायरे में आने वाले नियोजकों को पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया जिससे कि इस अधिनियम का अनुपालन कराया जा सके एवं इसका लाभ स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मिल सके।

अधिनियम सह नियम के लागू होने के बाद राज्य अंतर्गत प्रत्येक नियोक्ता (अधिनियम में परिभाषित) द्वारा रू. 40,000/- (चालीस हजार रुपये) से अनधिक या सरकार द्वारा समय-समय पर यथा अधिसूचित अधिसीमा तक सफल मासिक वेतन या मजदूरी वाले ऐसे पदों जो अधिसूचित होने की तिथि को रिक्त हो एवं उसके उपरान्त उत्पन्न कुल रिक्ति का 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित किया जाना अनिवार्य होगा।

बैठक में श्रम, नियोजन पदाधिकारी दुमका,चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।

*=======================

दिनांक 06.02.2023 को प्रातः 11:00 बजे प्लस टू, स्कूल, दुमका में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका द्वारा नियोजन पदाधिकारी, श...
07/02/2023

दिनांक 06.02.2023 को प्रातः 11:00 बजे प्लस टू, स्कूल, दुमका में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका द्वारा नियोजन पदाधिकारी, श्रीमती प्रीति कुमारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर श्री संजय कच्छप सर द्वारा 11th एवं 12th क्लास के लगभग 300 बच्चों का करियर काउंसलिंग किया गया है।

आज दिनांक-28-01-23 को उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार यूपीएससी, जेपीएससी, बीपीएससी कि तैयारी से संबंधित करियर कॉन्सलिंग ...
28/01/2023

आज दिनांक-28-01-23 को उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार यूपीएससी, जेपीएससी, बीपीएससी कि तैयारी से संबंधित करियर कॉन्सलिंग कार्यक्रम राजकीय पुस्तकालय ,दुमका में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 70 छात्रो ने भाग लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रीमती प्रीति कुमारी , श्री संजय कच्छप, मार्केटिंग ऑफिसर, परिक्षयमान उप समाहर्ता श्री गौरव कुमार राय, श्री सौरभ कुमार एव श्री सोनाराम सोरेन इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिसमें तैयारी कर रहे छत्रों के विभिन्न सवालो का जवाब दिया गया तथा अन्य महत्त्वपूर्ण आवश्यक जानकारी, सुझाव दिये गये। इस कार्यक्रम में नियोजनालय के कर्मी आशुतोष गुप्ता एवं अशोक कुमार उपस्थित थे।

आज दिनांक 28.01.2023 को +2 जिला स्कूल, दुमका में अवर प्रादेशिक नियोजनालय,  दूमका द्वारा अग्निपथ योजना एवं करियर काउंसलिं...
28/01/2023

आज दिनांक 28.01.2023 को +2 जिला स्कूल, दुमका में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दूमका द्वारा अग्निपथ योजना एवं करियर काउंसलिंग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
श्रीमती प्रीति कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय कच्छप, सचिव, बाजार समिति, दुमका, मेजर संदीप थापा, क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, रांची, मोहम्मद मुदस्तर, प्रभारी +2 जिला स्कूल, श्री दिलीप कुमार झा, पूर्व प्रभारी प्राचार्य, श्री विजय कुमार दुबे, स्काउट एंड गाइड सचिव‌। इस कार्यक्रम में नियोजनालय के कर्मी आशुतोष गुप्ता एवं अशोक कुमार उपस्थित थे।

Bharti camp of Prerna Engineering Group Pvt.Ltd at Sub Regional Employment Exchange, Dumka
20/01/2023

Bharti camp of Prerna Engineering Group Pvt.Ltd at Sub Regional Employment Exchange, Dumka

दिनांक 11 जनवरी 2023 को झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का  नियोजन अधिनियम, 2021 एवं नियोजन नियमाव...
17/01/2023

दिनांक 11 जनवरी 2023 को झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 एवं नियोजन नियमावली, 2022 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

झारखण्ड में निजी क्षेत्र के उद्यमों में स्थानीय लोगों के नियोजन अधिनियम, 2021 एवं नियोजन नियमावली, 2022 के अनुपालन में आ...
17/01/2023

झारखण्ड में निजी क्षेत्र के उद्यमों में स्थानीय लोगों के नियोजन अधिनियम, 2021 एवं नियोजन नियमावली, 2022 के अनुपालन में आज नियोजन पदाधिकारी तथा श्रम अधीक्षक दुमका ने संयुक्त रूप से जागरूकता तथा निबंधन हेतु मॉल का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत सरकार ने निजी क्षेत्र के उद्यमों में स्थानीय लोगों के लिए नियोजन अधिनियम, 2021 एवं नियोजन नियमावली, 2022 का प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य झारखण्ड के विकास में कदमताल मिला रहे निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, और अधिनियम के तहत अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो।
अधिनियम के अंतर्गत कुछ मुख्य बिंदु-
*40,000 रुपये तक के मासिक वेतन वाले सभी कर्मियों का निबंधन संबंधित नियोजनालयों में कराना अनिवार्य*
सभी नियोक्ता, जिनके अन्तर्गत 10 या 10 से अधिक कर्मी कार्यरत हैं, उन्हें नियोजनालयों में अनिवार्य रूप से निबंधन कराना है।

Bharti Camp of Barbeque National Hospitality Ltd. On 04th November 2022 at 10 A.M at Sub Regional Employment Exchange, D...
03/11/2022

Bharti Camp of Barbeque National Hospitality Ltd. On 04th November 2022 at 10 A.M at Sub Regional Employment Exchange, Dumka
Qualification - 10th pass
Salary - 10000/-
Job Location - All over India

Bharti camp of Jay Bharat Maruti, Karnataka
20/10/2022

Bharti camp of Jay Bharat Maruti, Karnataka

Mahindra Pride Soft Skills Training at Sub Regional Employment Exchange Dumka
20/10/2022

Mahindra Pride Soft Skills Training at Sub Regional Employment Exchange Dumka

Address

Sriamra, Pakur Road
Dumka
814101

Telephone

+16204020321

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sub Regional Employment Exchange cm Model Career Centre, Dumka posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sub Regional Employment Exchange cm Model Career Centre, Dumka:

Shortcuts

Share

Category