Teacher

Teacher ए एल एम
टी एल एम
नवाचारी शिक्षण

🌿 *राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक* *दृष्टिकोण एवं जन-जागरूकता**शैक्षिक संगोष्ठी–2026*📅 दिनांक एवं आयोजन स्थलदिनांक: 26 अगस्त...
26/08/2026

🌿 *राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक* *दृष्टिकोण एवं जन-जागरूकता*
*शैक्षिक संगोष्ठी–2026*

📅 दिनांक एवं आयोजन स्थल

दिनांक: 26 अगस्त 2026
दिन: बुधवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक

*स्थान: मां बम्लेश्वरी देवी अतिथि गृह हॉल ऊपर बम्लेश्वरी मंदिर के नीचे, छिरपानी, डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़*

📋 *कार्यक्रम की रूपरेखा*

*क्र.| कार्यक्रम| समय*

*1. ☕ चाय-नाश्ता एवं स्वल्पाहार* प्रातः 9:00 – 9:30 बजे
*2. 📝 पंजीयन* प्रातः 9:30 – 10:00 बजे
*3. 🎓 उद्घाटन सत्र* प्रातः 10:00 – 11:00 बजे
*4. 💡 वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जन-जागरूकता पर चर्चा-परिचर्चा* प्रातः 11:00 – 12:00 बजे
*5 🔬 वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जन-जागरूकता पर प्रयोग प्रदर्शनी* 12:00 – 1:30 बजे
*6. 🍽️ भोजन अवकाश*
1:30 – 2:00 बजे
*7. 🔬 प्रयोग प्रदर्शनी एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता* 2:00 – 3:00 बजे
*8. 🏅 समापन समारोह, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न वितरण* 3:00 – 4:00 बजे
*9. ☕ चाय* 4:00 – 4:15 बजे

🌱 उद्देश्य

वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास, जन-जागरूकता का विस्तार तथा प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना।

🙏 *आयोजक*🙏

*प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़*

25/08/2026
25/08/2026

हाइड्रोजन गैस का बनना
नाम : उज्ज्वल और पुष्कर
कक्षा : 8वीं
शाला : शा. पूर्व माध्यमिक शाला भर्रेगांव
ब्लॉक व जिला : राजनांदगांव

23/08/2026
22/08/2026

> _“यदि तुम सभी जानवरों को एक लाइन में खड़ा कर दौड़ लगाने को कहोगे, तो मछली जीवन भर खुद को अयोग्य समझेगी।”_

ये बात आइंस्टीन के नाम से मशहूर है, और यही तो हमारी पूरी शिक्षा यात्रा का मूल मंत्र है।

*इसका अर्थ हमारे शिक्षकों के लिए:*

हम अक्सर मछली से पेड़ पर चढ़ने को कहते हैं, और फिर कहते हैं - बच्चा कमजोर है।

जबकि सच्चाई ये है:
🐟 मछली को तैरना आता है, दौड़ना नहीं
🐒 बंदर को पेड़ चढ़ना आता है, तैरना नहीं
🦅 चिड़िया को उड़ना आता है, दौड़ना नहीं

और यही *बाल मनोविज्ञान* है, यही *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020* कहती है -

> हर बच्चा प्रतिभाशाली है, बस उसकी प्रतिभा को पहचानने की दृष्टि चाहिए।

*डोंगरगढ़ में 26 अगस्त को राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण संगोष्ठी**डोंगरगढ़।* प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीस...
21/08/2026

*डोंगरगढ़ में 26 अगस्त को राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण संगोष्ठी*

*डोंगरगढ़।* प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जनजागरूकता शैक्षिक संगोष्ठी 2026 का आयोजन 26 अगस्त को डोंगरगढ़ में किया जा रहा है।

यह संगोष्ठी दिनांक 26 अगस्त 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मां बम्लेश्वरी देवी अतिथि गृह हॉल, छिरपानी (बम्लेश्वरी मंदिर के नीचे) में आयोजित होगी।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों व आम नागरिकों में वैज्ञानिक सोच, तर्क और प्रयोग की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन, अंधविश्वास उन्मूलन व विकसित भारत में विज्ञान की भूमिका पर चर्चा होगी।

आयोजकों ने बताया कि संगोष्ठी का मूल मंत्र है - "विज्ञान सोच है, अंधविश्वास नहीं, तर्क, शोध और प्रयोग ही है मार्ग"।

समिति के अध्यक्ष श्री अभिषेक शुक्ला ने बताया कि संगोष्ठी के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं -
1. तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, भूत-प्रेत कुछ नहीं होता, यह केवल विज्ञान के प्रयोग या हाथ की सफाई होते हैं।
2. हमारा संगठन किसी भी धर्म-संप्रदाय का विरोध नहीं करता।
3. प्रत्येक घटना का कोई न कोई कारण होता है, जिसे समझा जा सकता है। यदि कोई घटना वर्तमान में समझ नहीं आ रही है, तो सार्थक प्रयास और विचार से भविष्य में उसे समझा जा सकता है। कोई भी घटना पारलौकिक नहीं होती।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के शिक्षाविद, विज्ञान प्रेमी, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे।

21/08/2026

चुंबकीय माला, चुंबकीय रेखा, चुंबकीय क्षेत्र 6 वी जिज्ञासा

21/08/2026

चुंबकीय पदार्थ की खोज।
ऐसे ही छोटे छोटे गतिविधि कर के सिखाना है साथियों।

Address

Dongargarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Teacher posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category