31/05/2026
*विशिष्ट उपलब्धि*
अति हर्ष का विषय है कि हमारे विद्यालय ' मानस इंटरनेशनल ' की दो छात्राओं ने उत्तराखण्ड की अग्रणी सामाजिक संस्था *धाद के प्रकल्प मातृभाषा एकांश* द्वारा मार्च 2026 में राज्य स्तर पर आयोजित आनलाइन भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम और वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
27 मई 2026 को देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 7(अ )की छात्रा *अंबिका कैंतूरा* को *प्रथम* तथा कक्षा 10 की छात्रा *गरिमा केष्टवाल* को *द्वितीय* पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्तराखण्ड सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रमेंद्री मंद्रवाल ने धाद संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विजेता छात्राओं को शील्ड और सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया।