NSS WING 'SDM Govt. Pg College Doiwala'

NSS WING 'SDM Govt. Pg College Doiwala' Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS WING 'SDM Govt. Pg College Doiwala', Education, Doiwala.

SDM PG COLLEGE DOIWALA annual day program (Day One)
06/08/2024

SDM PG COLLEGE DOIWALA annual day program (Day One)

ranchi, jharkhand NSS
17/05/2023

ranchi, jharkhand NSS

old memories (7 days camp)
01/10/2022

old memories (7 days camp)

35 यूनिट रक्त दान हुआशहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस तक...
27/09/2022

35 यूनिट रक्त दान हुआ

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस तक उन स्वयं सेवी , एन सी सी के कैडेट्स , वा रोवर्स रेंजर्स के स्वयं सेवी छात्र छात्राओं का पंजीकरण किया गया जोकि रक्त दान करना चाहते थे। आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्र छात्राएं समझ पा रहे थे कि रक्तदान कितना आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर डी एन तिवारी उपस्थित थे। छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के लिए एन सी सी की अधिकारी डॉक्टर वल्लारि कुकरेती एवं प्रमोद पंत ने रक्त दान किया। कार्मकारियो में से बृज मोहन ने रक्त दान किया। छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा, रोवर्स रेंजर्स के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बलूरी उपस्थित थे। छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाने एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए डॉक्टर पूनम पांडे, प्रो शुक्ला , डॉक्टर नैथानी , डॉक्टर राखी पंचोला, डॉक्टर उषा नेगी,डॉक्टर पी एस खाती, डॉक्टर रेखा नौटियाल, डॉक्टर पूनम धस्माना ,पुरातन छात्र पवन तिवारी एवं विशाल उपस्थित रहे। 50 छात्र छात्राओं ने रक्त दान के लिए आवेदन किया उनमें से 35 लोग ही मानकों के अनुरूप रक्त दान कर पाए।
हिमालयन हॉस्पिटल से डॉक्टर मनीष रतूड़ी,श्री के सी जोशी, शशि भट्ट, पंकज बहुगुणा, राजीव सोलंकी एवं नरेश उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान
16/09/2022

स्वच्छता अभियान

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला  में आज उच्च शिक्षा निदेशक  आदरणीय  डॉक्टर संदीप शर्मा  ने औचक न...
13/09/2022

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज उच्च शिक्षा निदेशक आदरणीय डॉक्टर संदीप शर्मा ने औचक निरीक्षण किया महाविधालय के सभी विभागों का आपने निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने महाविद्यालय में होने वाले NAAC की तैयारियों के संबंध में विस्तार से बताया। निदेशक महोदय ने सभी व्यवस्थाओं तैयारियों एवं महाविद्यालय के वातावरण वा कार्यों से संतुष्ट हुए। उन्होंने इस संबंध में दिशा निर्देश भी दिए।प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने कॉलेज में स्टाफ की कमी एवं अन्य आवश्यकताओं के विषय में निदेशक महोदय को अवगत कराया। निदेशक महोदय ने कॉलेज को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया एवं शिक्षकों को कहा कि वह नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रवेश , पाठ्यक्रम एवं शिक्षण कार्य करें। उन्होंने समस्त प्राध्यापको , कर्मचारियों को संबोधित किया एवं कहा कि शिक्षण कार्य सबसे महत्वपूर्ण है जिसे रुचिकर ढंग से पढ़ाना आवश्यक है। साथ ही छात्र छात्राओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना एवं जीवन मूल्यों के बारे में उन्हें बताना आवश्यक है। प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने निदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि वे निदेशक द्वारा बताए हुए निर्देशों का अनुपालन महाविद्यालय परिवार के माध्यम से अवश्य करेंगे।

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव   75 वा स्वतंत्रता दिवस...
16/08/2022

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव 75 वा स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई महाविद्यालय से भानियावाला की ओर छात्र छात्राएं , रोवर्स रेंजर्स , एन सी सी , एन एस एस के स्वयंसेवियों ने नारे लगाते हुए, देश भक्ति के गीत गाते हुए, तिरंगा हाथ में लिए हुए आगे बढ़ते हुए चले। साथ ही स्थानीय लोगो ने भी प्रतिभाग किया। उसके उपरांत महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार धवजारोहण का कार्यक्रम हुआ। उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश के उपरांत , प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियो को स्मरण किया तथा कहा कि हमे स्वतंत्रता का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री बृज भूषण गैरोला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तराखंड सदेव देशभक्ति से परिपूर्ण रहा है । आज भी सेना में हजारों युवक राष्ट्र भक्ति से भाग लेते हैं। आज के युवा को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी एवं शुचिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उनसे पूर्व भाजपासे जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंहनेगी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जैसा कहते है सम्पूर्ण भारत उनका हृदय से अनुसरण करते हैं।माननीय विधायक श्री बृज भूषण गैरोला ने वृक्षारोपण भी किया। डॉक्टर डी एन तिवारी , एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयोजक डॉक्टर अफरोज इकबाल ने ओजस्वी भाषण दिया।वा राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉक्टर पूर्ण सिंह खाती ने अपने सुंदर विचार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को वीर गाथाओं से अवगत करवाया। गौरव भट्ट आयुष उनियाल एवं इंदर ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए । विवेक लोधी ने भाषण एवं कविता प्रस्तुत की। सोनाली काला एवं शाहीन ने गीत प्रस्तुत किए। एन सी सी के कैडेट्स ने भगत सिंह , सुखदेव वा राजगुरु की शहादत पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के संयोजक डॉक्टर सूरत सिंह बलूरी,सह संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा, सह संयोजक डॉक्टर डॉक्टरवल्लारी कुकरेती राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नूर हसन, र्रोवर्स रेंजर्स की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रेखा नौटियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राखी पंचोला ने किया। कार्यक्रम में प्रो शुक्ला, डॉक्टर डी पी सिंह, डॉक्टर आर एस रावत, डॉक्टर संतोष वर्मा ,डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर उषा नेगी, डॉक्टर राकेश भट्ट, डॉक्टर वंदना गौर, डॉक्टर प्रमोद पंत, डॉक्टर नवीन नैथानी, डॉक्टर सतीश पंत डॉक्टर प्रीतपाल, डॉक्टर सुजाता, डॉक्टर त्रिभुवन खाली, डॉक्टर कुंवर सिंह,डॉक्टर किरण जोशी, डॉक्टर अनिल ,डॉक्टर पूनम धस्माना, डॉक्टर पूनम रावत, डॉक्टर गुलनाज फातिमा उपस्थित रहे। कर्मचारी गण में विनोद कुमार, गजे सिंह कंडारी, रामलाल , महेश, जितेंद्र, सीमा गुसाईं, सपना, सुनीता स्नेहलता,प्राची ,बहुगुणा रंजना जोशी, मनोज चमोला , मनोज, रामेश्वर, सोमेश्वर, के साथ ही कृष्णानंद गोस्वामी , बृजमोहन,शोभा, ममता, सविता, सुनील नेगी, मुकेश राज भी उपस्थित रहे।

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा जागर...
09/08/2022

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 600 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स , राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों , एन सी सी के कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ डी सी नैनवाल के नेतृत्व में भारत माता की जय जयकार करते हुए डोईवाला चौक एवं स्थानीय बस्ती से होते हुए देशभक्ति के गीत एवं नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय क्षेत्र वासियों ने भी इसमें सहयोग किया वा उनमे भी उत्साह देखते ही बन रहा था।
महाविद्यालय वापस आने के उपरांत प्राचार्य डॉ डी सी नैनवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। हम सभी को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षार्थी यदि साथ में मिलते हैं तो भारत का उदय निश्चित है।उनसे पूर्व डॉक्टर डी एन तिवारी , प्रो शुक्ला एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयोजक डा अफरोज इकबाल ने तिरंगे के महत्व, इतिहास भारत राष्ट्र की महिमा बताते हुए अपने विचार रखे। छात्र छात्राओं में विवेक लोधी , सुषमा , सिमरन , सुरेखा ,वा सोनाली काला ने गीत प्रस्तुत किए। अमृत महोत्सव कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बलूरी एवं सह संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉक्टर राखी पंचोला ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर डी पी सिंह,डॉक्टर आर एस रावत, डॉक्टर नवीन कुमार नैथानी, डॉक्टर सेठी,डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रीतपाल , डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर त्रिभुवन , डॉक्टर नूर हसन, डॉक्टर किरण जोशी, डॉक्टर रेखा नौटियाल, डॉक्टर कुंवर सिंह,डॉक्टर खाती, डॉक्टर पूनम रावत, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर उषा नेगी, डॉक्टर पल्लवी उप्रेती, डॉक्टर पूनम धस्माना, डॉक्टर गुलनाज फातिमा , डॉक्टर मनीषा सारस्वत, डॉक्टर प्रवीण मैठाणी उपस्थित रहे।
कर्मचारी वर्ग में विनोद कुमार, स्नेहलता, मनोजभूषण, रामलाल आर्य, गजे सिंह कंडारी, जितेंद्र नेगी, महेश कुमार, आतिफ कुरैशी नवीन आर्य, रामेश्वर प्रसाद, सोमेश्वर, बृजमोहन,राजेश कुमार, अशोक कुमार, ममता देवी, सुनील नेगी, शोभा देवी, कृष्णानंद गोस्वामी, सुनीता देवी, सपना , सीमा गुसाईं, सविता, टीका राम एवं मुकेश राज ने भी प्रतिभाग किया।

Nss tree plantation in college and Fatehpur Tanda
16/07/2022

Nss tree plantation in college and Fatehpur Tanda

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में  आयोजन किया गया।  इस...
21/06/2022

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने कहा कि योग प्रति दिन का नियम रूप में होना चाहिए वा योग से हमारी क्षमताएं विकसित होती है। प्राचार्य ने भी सम्पूर्ण योग किए। योग प्रशिक्षक रश्मि ममगाईं ने योगाभ्यास करवाया। सचिन डंगवाल ने भी योग का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉक्टर आर एस रावत,डॉक्टर एस. एस बलूरी,डॉक्टर राखी पंचोला,डॉक्टरअंजली वर्मा, डॉक्टर राकेश भट्ट, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर वल्लारी कुकरेती,डॉक्टर वंदना गौर, डॉक्टर अनिल भट्ट,डॉक्टर नूर हसन, डॉक्टर कुंवर सिंह, डॉक्टर संगीता रावत,सीमा गुसाईं,स्नेह लता, नवीन, ,श्री कंडारी जी, महेश, रामेश्वर, सोमेश्वर, जितेंद्र नेगी, महेश, सविता, शोभा ,ममता, सुनील, बृजमोहन, मुकेश, गोस्वामी जी,एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Address

Doiwala
248140

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS WING 'SDM Govt. Pg College Doiwala' posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category