19/07/2026
QEC SCHOOL USIA
Allahumdullilah!
कमसार-ओ-बार के अवाम, मोअज़्ज़ज़ वालिदैन (parents) और QEC स्कूल के लिए आज यह बेपनाह फ़ख़्र का मक़ाम है! हमें यह बताते हुए बेहद खुशी और फख्र महसूस हो रहा है कि हमारे होनहार बच्चों ने जामिया मिलिया इस्लामिया जैसी अज़ीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लास 11th (साइंस, कॉमर्स) और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के एंट्रेंस टेस्ट में अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है।
🏆 हमारे 3 बच्चे कामयाबी के साथ सिलेक्ट हो चुके हैं, और 8 बच्चे वेटिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं!
यह महज़ एक रिज़ल्ट नहीं है, बल्कि उस तालीमी इंक़िलाब (Education Revolution) का सुबूत है जिसका आग़ाज़ QEC स्कूल ने हमारे इलाके में किया है। आज हमारे बच्चे न सिर्फ़ जामिया मिलिया इस्लामिया, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), नवोदय विद्यालय और मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) जैसे बड़े और मोअतबर इदारों में भी अपनी कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं।
सबसे ज़्यादा सुकून और इज्तेमाई (collective) फ़ख़्र की बात यह है कि इस तालीमी बेदारी से इंस्पायर होकर कमसार-ओ-बार के दीगर इदारे (institutions) भी अब अपने बच्चों को पूरी ताकत के साथ आगे ला रहे हैं। जब हम सब मिलकर अपने इलाके के तालीमी निज़ाम को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, तो जीत पूरे इलाके की होती है!
इन तमाम होनहार तलबा (students), उनके वालिदैन और सरपरस्तों को दिली मुबारकबाद। आपकी मेहनत और क़ुर्बानियां आज रंग लाई हैं।
सितारों से आगे जहाँ और भी हैं,
अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं! 🚀📚
आइये, तालीम के इस रौशन कारवाँ को मिलकर और आगे बढ़ाएं!
Md Pervez Khan
manager QEC School