श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना

  • Home
  • India
  • Didwana
  • श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना

अन्य निजी महाविधालयो से भिन्न, यह "डीडवाना महिला महाविधालय" इस क्षेत्र के सर्वागीण विकास की सोच से गठित, आपकी अपनी डीडवाना विकास परिषद् समिति द्वारा, आपके स्नेह व वरदहस्त से, इस क्षेत्र में सह - शिक्षा व्यवस्था से पृथक, बालिका उच्च शिक्षा सुविधा के आभाव में, उच्च शिक्षा से वंचित रह रही सैकड़ो बालिकाओं को उच्च शिक्षा सुलभ कराने की भावना से, बिना किसी व्यावसायिक या अन्य लाभ की सोच के, सामान्य फीस संरचना पर विगत तेरह वर्षो से डीडवाना नगर में सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है, जहां वर्तमान में 114 गाँवो की, 500 छात्राऐ अध्ययरत है।

MDSU AJMERYEARLY EXAM FORM 2026 शुरूBA,BSC,BCOM,BCA : SEMESTER 1STREGULAR , NON COLLEGIATE🔴 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 2...
16/12/2025

MDSU AJMER
YEARLY EXAM FORM 2026 शुरू

BA,BSC,BCOM,BCA : SEMESTER 1ST

REGULAR , NON COLLEGIATE

🔴 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 27 दिसम्बर 2025
🔴 फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि: 28 दिसम्बर 2025

MDSU AJMER EXAM FORMM.A. / MCom PREVIOUS और FINAL तथा B.A./B.SC./B.COM. 2ND ,3RD YEAR ( YEARLY) के EXAM FORM 2026फॉर्म श...
25/11/2025

MDSU AJMER EXAM FORM

M.A. / MCom PREVIOUS और FINAL तथा
B.A./B.SC./B.COM. 2ND ,3RD YEAR ( YEARLY) के EXAM FORM 2026

फॉर्म शुरू 26-11-2025 से 10-12-2025

तक बिना विलम्ब शुल्क के साथ में

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति / कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि में सत्...
22/10/2025

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति / कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि में सत्र 2023-24 से NEP-2020 सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली के तहत नियमित छात्राओं की पात्रता के जांच के क्रम में।

आज दिनांक 06 अक्टूबर, 2025 को श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय के सुरक्षाकर्मी "श्री सलीम खान जी" की सुपौत्रियों के शुभ विव...
06/10/2025

आज दिनांक 06 अक्टूबर, 2025 को श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय के सुरक्षाकर्मी "श्री सलीम खान जी" की सुपौत्रियों के शुभ विवाह समारोह में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ इस शुभ अवसर पर सम्मिलित होकर
🌸 नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद 🌸 प्रदान किया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका वैवाहिक जीवन
💕 सुख, समृद्धि और मंगलमय पलों से परिपूर्ण हो। 💕

सादर-
श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय
डीडवाना

"महाविद्यालय में शारदीय नवरात्रा की धूम"आज दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना में प्रतिवर्...
29/09/2025

"महाविद्यालय में शारदीय नवरात्रा की धूम"

आज दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी तथा समूहों में विभाजित होकर गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंजू सिंगी, सरिता लाहोटी, कोमल भराणी, कोमल अग्रवाल, राधा झवर, संतोष काबरा, नीतु बगड़िया, रश्मि शर्मा, रजनी भारूका, सोनम भारूका, कलावती, पुष्पा काबरा, योगिता शर्मा, प्रीति सोनी, जयश्री गौड़, कनिका अग्रवाल सहित अनेक महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।

डांडिया प्रतियोगिता में माँ काली समूह ने प्रथम स्थान, माँ जगदम्बा समूह ने द्वितीय स्थान तथा माँ अम्बे समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में निरमा शर्मा प्रथम, भूमिका राठौड़ द्वितीय तथा मीमांसा तिवारी एवं माया शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर छात्राओं ने माँ गौरी के दरबार की सुंदर साज-सज्जा भी की, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रश्मि गौड़, सोनल चौहान, मोनिका राठौड़ एवं सिमरन गौड़ ने किया।

अंत में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सीमा तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को शुभाशीष प्रदान किया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

CM scholarship कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना आवेदन करने की last date 31.10.2025
18/09/2025

CM scholarship कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना आवेदन करने की last date 31.10.2025

आज दिनांक 30 अगस्त, 2025 को महाविद्यालय में "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ...
30/08/2025

आज दिनांक 30 अगस्त, 2025 को महाविद्यालय में "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और साप्ताहिक कार्यक्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम में व्याख्याता श्री महेश शर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही, साप्ताहिक कार्यक्रम समिति के प्रभारी व्याख्याता श्री अर्जुनराम और श्रीमती रजनी शर्मा ने छात्राओं को बताया कि नशा शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देता है और अनेक प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है, इसलिए युवाओं को नशा मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा तिवारी ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं को, बल्कि अपने परिवार को भी नशे के दुष्परिणामों और निवारण के बारे में जागरूक करें।

कार्यक्रम के अंत में, NSS प्रभारी श्रीमती दीप्ति मिश्रा ने छात्राओं को नशा मुक्ति शपथ दिलाई।

"राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन"आज दिनांक 29 अगस्त, 2025 को हॉकी के जादूगर मेज...
29/08/2025

"राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन"

आज दिनांक 29 अगस्त, 2025 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खेल प्रभारी श्रीमती मनोज शेखावत’ ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई और खेलों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीम अंजली प्रथम स्थान पर रही, बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुश्री अंजली व रितु ने प्रथम स्थान एवं सुश्री राधिका व सानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में सुश्री आँचल सोलडिया ने प्रथम स्थान एवं सुश्री चन्दा नायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद प्रतियोगिता में सुश्री विद्या भार्गव ने प्रथम स्थान एवं सुश्री सरोज कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, खो-खो प्रतियोगिता में मीमांसा तिवारी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में सुश्री निहारिका शर्मा ने प्रथम स्थान एवं सुश्री खुशबू बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, शतरंज प्रतियोगिता में सुश्री नन्दनी गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बुद्धिस्तर प्रतियोगिता में सुश्री मदिना बानो ने प्रथम स्थान एवं सुश्री कोहिना बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में सुश्री लोहित जोधा प्रथम स्थान एवं सुश्री खुशबू बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में श्री बजरंग पंवार, श्री शैलेन्द्र राठौड़ एवं श्री मुकेश राठौड़ ने कोच के रूप में सहयोग प्रदान किया तथा खेल को नियमानुसार व खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता-श्रीमती दीपिका खत्ती ने कुशलता से किया।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती सीमा तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं खेलों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में योगदान को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने समस्त स्टाॅफ एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न।बैठक में नए पाठ्यक्रम, छात्रा...
24/08/2025

आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

बैठक में नए पाठ्यक्रम, छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं सुविधाओं के विस्तार से सम्बन्धित अति महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।

उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद।

"एबी.आर.एस.एम. राजस्थान (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना* के तत्वावधान में "नीति से ...
22/08/2025

"एबी.आर.एस.एम. राजस्थान (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना* के तत्वावधान में "नीति से परिवर्तन तक : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष" विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया"

एबी.आर.एस.एम. राजस्थान (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई *श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना* के तत्वावधान में "नीति से परिवर्तन तक : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष" विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री डॉ. अशोक महला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता क्यों हुई, पिछले 5 सालों में इसमें क्या-क्या परिवर्तन हुए, क्या हम इन परिवर्तनों को समझते हैं तथा इसके क्रियान्वयन के मार्ग में प्रमुख चुनौतियां कौन-कौन सी हैं, आदि विषयों को विस्तारपूर्वक संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के सम्मुख रखा। डॉ महला ने कहा कि दुर्भाग्य से देश में यह नेरेटिव खड़ा करने की कोशिश की गई कि यह शिक्षा नीति भारत को प्रतिगामी पीछे ले जाने वाली व निजीकरण करने वाली आदि-आदि है, परंतु हमारे लिए महत्वपूर्ण यह है कि पॉलिसी की शब्दावली और प्रावधान क्या हैं ? यह नीति ग्राम पंचायत तक के लाखों प्रस्ताव लेकर तैयार की गई है। इस नीति को बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत के युवाओं को वैश्विक दृष्टि से सक्षम बनाना और उनको उस कौशल से युक्त करने के लिए भारतीय शिक्षा प्रणाली में आमूल चूल परिवर्तन की आवश्यकता के रूप में देखना होगा। पिछले कुछ वर्षों में ज्ञान के क्षेत्र में बड़े तेजी से परिवर्तन हुए, अचानक तकनीक ने जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया, प्री-कॉविड तथा पोस्ट-कोविड की तुलना करते हैं तो शिक्षा भी इसे अछूती नहीं रही, परिणामत: बदलाव की गति को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सही समय पर आना प्रासंगिकता सिद्ध होती है। इसकी प्रस्तावना लिखती है कि भारतीय होने में गर्व करने वाला युवा जो 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो। यह एक स्टैटेटिक डॉक्यूमेंट नहीं है बल्कि एक डायनेमिक डॉक्यूमेंट है। यह गुरु को पुन: केंद्र में स्थापित करने वाली नीति है। यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो भारत के युवा को मन विचार, आचार वह सोच से पूर्ण रूप से भारतीय बनाता है। अन्त में महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती सीमा तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

"महाविद्यालय में एक्सिस बैंक द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन" आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को, महाविद्यालय में एक्सिस बैंक द...
19/08/2025

"महाविद्यालय में एक्सिस बैंक द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन"

आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को, महाविद्यालय में एक्सिस बैंक द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय की 80 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से द्वितीय चरण के लिए 28 छात्राओं का चयन हुआ।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक के प्रमुख अधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैंक के प्रोग्रामर हेड-श्री निरंजन, सीनियर मैनेजर-श्री विशाल कुवर, और बिजनेस हेड-श्री देवेन्द्र सिंह ने बैंक से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं को अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे आगामी चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा तिवारी ने इस आयोजन को लेकर छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, कैम्पस प्लेसमेंट जैसे आयोजनों से छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलते हैं, जो उनकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्राओं से भविष्य में ऐसे आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन महाविद्यालय के छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक अवसर था, जो उनके करियर के नए रास्ते खोलने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

"स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं"आज दिनांक 15 अगस्त, 2025 को श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समा...
15/08/2025

"स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं"

आज दिनांक 15 अगस्त, 2025 को श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे समस्त परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।

इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत तथा प्रेरणादायी भाषण शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजन के हृदय में राष्ट्र के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं गर्व की भावना को और भी प्रगाढ़ किया।

समारोह का संपूर्ण वातावरण उत्साह, ऊर्जा एवं देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण रहा। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक, भावनात्मक एवं स्मरणीय अनुभव रहा।

सादर -
श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय
डीडवाना

Yoonus Khan

Address

श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना, भगत सिंह सर्किल, डीडवाना (नागौर)
Didwana
341303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना:

Shortcuts

Share

Category