23/12/2025
डिबाई (22 दिसंबर) ' कुबेर इंटर कॉलेज में के.आई.सी एल्यूमिनी फाउंडेशन ट्रस्ट डिबाई (पंजीकृत) के तत्वाधान में स्वर्गीय सावित्री देवी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 आयोजित करवाया गया। जिसके प्रायोजक गुरुग्राम निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी जो कि वर्तमान में के. आई. सी एलुमनी फाउंडेशन KAFT (Regd) के सचिव श्री अरुण गौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुराधा गौड़ ने इसे अपनी स्वर्गीय दादी मां श्रीमति सावित्री देवी की स्मृति में आयोजित करवाया। यह कार्यक्रम कुबेर इण्टर कॉलेज डिबाई में कुबेर इण्टर कॉलेज पूर्व छात्र फाउंडेशन (KAFT) के माध्यम से खेल-कूद प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं के मध्य आयोजित करवाईं जा रही है
सावित्री देवी बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारम्भ डिबाई के प्रतिष्ठित और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे प्रमुख उद्योगपति डॉ गिरीश मोहन गुप्ता जी ने अपने कर कमलों से किया। डॉ.गिरीश मोहन गुप्ता जी ने सन् 1960 में कुबेर इण्टर कॉलेज डिबाई से हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी। मुख्य अतिथि ने हाल ही में 84 वर्ष की अवस्था में IIM से MBA की डिग्री प्राप्त की है। मुख्य अतिथि डॉ गिरीश मोहन वार्ष्णेय ने अपने उद्धबोधन में सभी विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने का ईमानदार प्रयत्न करना चाहिए। ।
जो कि स्वयं के आई सी फाउंडेशन ट्रस्ट (KAFT) के सम्मानित सदस्य भी हैं। खेल प्रतियोगिता टूर्नामेंट में निम्न लिखित टीमों ने भाग लिया।
कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई,
श्री कृष्ण जाजू कन्या इंटर कॉलेज डिबाई, रजनी पब्लिक स्कूल डिबाई,
चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज डिबाई की बालक एवं बालिकाओं की युगल टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कुबेर इंटर कॉलेज की रजनी एवं गरिमा की जोड़ी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर श्री कृष्ण जाजू कन्या इंटर कॉलेज की मीनाक्षी एवं रागिनी रही। बालक वर्ग में प्रथम स्थान रजनी पब्लिक स्कूल की युगल जोड़ी देवराज एवं ऐश्वर्या सिंह ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान भी रजनी पब्लिक स्कूल के शौर्य स्पंदन जैसवाल की टीम ने प्राप्त किया। बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को रु.3100 - रू.3100 का नगद पुरस्कार ,ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को रू. 2100-रू.2100का नगद पुरस्कार, ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। बालक वर्ग में देवराज एवं बालिका वर्ग में रजनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया उन्हें ₹1100/_ 1100/_का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार, डिबाई क्षेत्र के नोडल अधिकारी रविंद्र सिंह राही, विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र सिंघल एड., वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश बजाज, प्रबंध समिति के सदस्य दुष्यंत सिंघल, एवं के. आई. सी एल्यूमिनी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद शंकर वार्ष्णेय नोएडा, सचिव अरुण गौड़ गुरुग्राम, संयुक्त सचिव विनय सक्सेना नोएडा, उपाध्यक्ष एड.कुमुद किशोर भारतीय एवं कुबेर इण्टर कॉलेज के प्रिंसिपल ओम वीर सिंह,विपिन चौधरी, मुकेश मथुरिया एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा.