19/02/2021
कड़ी मेहनत करने वाले ही पाते हैं पुरस्कार
उपखण्ड स्तरीय समारोह में गार्गी पुरस्कार वितरण
#धोरीमन्ना टैगलाइन नेटवर्क।।
धोरीमन्ना कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बसन्त पंचमी के अवसर पर मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित गार्गी पुरस्कार वितरण उपखण्ड स्तरीय समारोह में ब्लॉक की छात्राओ को गार्गी पुरस्कार समारोह मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी, ऐसीबीईओ खेराजराम की मौजुदगी में सम्पन्न हुआ इस दौरान ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत का विकल्प नही होता तथा जिन छात्राओं ने पूरी लगन के साथ मेहनत की है वें ही आज गार्गी पुरस्कार ले रही है। एसीबीईईओ खेराजराम ने कहा कि पुरस्कार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है जिससे अगले सत्र के पुरस्कार के लिए छात्राओं में प्रतिस्पृधा शुरू हो जाती है प्रधानाचार्य मोहनी बिश्नोई ने बताया की क्षेत्र की 154 बालिका को गार्गी पुरस्कार, 256 बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार, 3 इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र दिया गया योजना के तहत मिलने वाली पुरस्कार राशि छात्राओं के खाते में भेजी जाएगी इस दौरान बाबुलाल आरपी, खेमाराम, ओमप्रकाश खीचड़ व्याख्याता सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशोक गोसाई ने किया
एक ही विद्यालय से पैंसठ छात्राओ ने पाया पुरस्कार
ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में स्थानीय गुरुकुल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विधालय की 3 छात्राऐ प्रिया बिश्नोई, निरमा एवं पूजा को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार जिसके तहत जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को एक लाख रुपये नकद एवं एक स्कूटी दी जाती हैं सहित 30 छात्राओ को गार्गी पुरस्कार एवं 32 छात्राओं ने बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया एक ही विद्यालय की एक साथ पैंसठ छात्राओ द्वारा पुरस्कार ग्रहण करने पर मुख्य अतिथि ने संस्थान निदेशक गणपत गिला एवं विद्यालय परिवार को कड़ी मेहनत से छात्राओ को पुरस्कार दिलाने पर बधाई दी