Rajsthan sishak sangh ekikrit

Rajsthan sishak sangh ekikrit Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajsthan sishak sangh ekikrit, Tutor/Teacher, Dholpur.

11/08/2022

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत का शहीद स्मारक पर विशाल धरना।

जयपुर राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले शहीद स्मारक पर लगातार तीसरी बार धरना प्रदर्शन किया गया धरने के बाद
मुख्यमत्री के OSD ललित कुमार को भी ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के द्वारा शहीद जयपुर में 10अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में जनसुनवाई के दौरान बुधवार को मंत्री रमेश मीणा से मिलकर तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण खोलने की मांग की।
गिरिराज शर्मा ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर जनसुनवाई (Public hearing in Rajasthan PCC) में तृतीय श्रेणी शिक्षक (Rajasthan third Grade Teacher) स्थानांतरण खोलने की मांग को लेकर लिखी हुई सफेद टोपी पहनकर पहुंचे. राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की ओर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री रमेश मीणा और सुखराम बिश्नोई से मुलाकात की. लेकिन मुलाकात का कोई नतीजा नहीं निकला और मंत्री केवल इस मामले को मंत्रिमंडल समिति में उठाने का दिलासा ही दे सके। कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
इस दौरान वहां पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पिछले 4 साल में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण पॉलिसी नहीं बनाए जाने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए जिस स्थानांतरण पॉलिसी की घोषणा की थी उसे नहीं बनाया
प्रतिनिधिमंडल ने मख्यमंत्री के ओ एस डी ललित कुमार से सचिवालय जाकर मुलाकात कर वार्ता की लेकिन ओ एस डी इन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को कोई भी आश्वासन नहीं दे सके. उन्होने केवल उनकी इस मांग को सही मानते हुए मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात की ।
जयपुर में धरने को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़, शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, राकेश प्रजापति, विपिन जैन, चंद्रभान चौधरी, नवरतन खोईवाल, महेश जाट,सपना गहलोत,मधू यादव, विजेन्द्र रतिराम रावत,संजय सिंह,अनीता, डिम्पल, सरदार सिंह, गोपीराम,बसंत चारण,दयाराम गुर्जर, कोशल्या,मुकेश चोधरी, अर्जून सिंह,उमेश नागर, नन्दलाल मीना,राजूराम, दलपत कडवासरा,लक्ष्मी, राजेन्द्र सिंह, सरदार सिंह मावलिया, मनीष,भानु गुर्जर, सुरेश गुर्जर, प्रवीन,अंकुर,सुरेन्द्र सॉवरिया,अब्दुल हसन, जीतेश आदि ने संबोधित किया। हजारों शिक्षक उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारियों की बैठक उदयपुर में आयोजित हुई।
09/06/2022

शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारियों की बैठक उदयपुर में आयोजित हुई।

थर्ड ग्रेड शिक्षक स्थानांतरण करें राज्य सरकार
25/05/2022

थर्ड ग्रेड शिक्षक स्थानांतरण करें राज्य सरकार

15/05/2022

संयुक्त मंच थर्ड ग्रेड शिक्षक स्थानांतरण
18मई को जयपुर में हल्ला बोल
महिला शिक्षकाए विशेष ध्यान दें नही तो 10साल तक नही होगे स्थानान्तरण

धौलपुर, ग्वालियर, आगरा में कर्मचारियों व पेंशनर्स के इलाज के आर जी एच एस के द्वारा निजी चिकत्सालय की मंजूरी देने की मांग...
21/04/2022

धौलपुर, ग्वालियर, आगरा में कर्मचारियों व पेंशनर्स के इलाज के आर जी एच एस के द्वारा निजी चिकत्सालय की मंजूरी देने की मांग।
धौलपुर, 20अप्रैल। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) धौलपुर के ज़िला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर RGHS योजना के तहत धौलपुर और आगरा व ग्वालियर के निजी चिकित्सालयों में कर्मचारी एवं पैशनरों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के सम्बंध में
पत्र लिखकर मांग की है
जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि वर्तमान में धौलपुर जिले के कर्मचारी एवं पैशनर बीमार होने पर Rajasthan Government Health Scheme (RGHS) योजना के तहत अपना इलाज केवल राजकीय चिकित्सालयों में ही करा सकते हैं। धौलपुर में कई आप्रेशन इस प्रकार की तकनीक से किए जा रहे हैं जिनकी सुविधा राजकीय चिकित्सालयों में नही है लेकिन निजी चिकित्सालयों में है। इसलिए ऐसे आप्रेशन कराने के लिए या तो कर्मचारी और पेंशनर जिले से बाहर जयपुर के निजी चिकित्सालयों में जाए या अपने निजी खर्च पर धौलपुर के निजी चिकित्सालयों में आप्रेशन कराए। इसलिए धौलपुर से जयपुर की दूरी अधिक होने के कारण तमाम कर्मचारी एवं पैशनरों को मजबूरन ऐसे आप्रेशन अपने खर्चे पर धौलपुर के निजी चिकित्सालयों में कराने पडते हैं।
इसी प्रकार अचानक किसी कर्मचारी और पैंशनर को हार्ट अटैक आदि गम्भीर बीमार होने पर आपात स्थिति में मरीज को धौलपुर के नजदीक आगरा या ग्वालियर ले जाकर उनका इलाज आगरा व ग्वालियर के निजी चिकित्सालयों में कराना पड़ता है।
RGHS योजना के तहत अभी हाल में अप्रैल 2022 में जारी की गई चिकित्सालयों की सूची में प्रदेश के तमाम जिलों में निजी चिकित्सालयों को इलाज के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन इस सूची में धौलपुर जिले का एक भी निजी चिकित्सालय नही है ।
अतः निवेदन है कि RGHS योजना के तहत धौलपुर जिले में भी कर्मचारी एवं पैशनरों को धौलपुर के निजी चिकित्सालयों में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए निजी चिकित्सालय अधिकृत करने एवं अचानक हार्ट अटैक आदि गम्भीर बीमार होने पर आगरा व ग्वालियर के निजी चिकित्सालयों को इलाज के लिए अधिकृत करने की मांग की गई है। जिससे धौलपुर जिले के कर्मचारी एवं पैशनर्स अपना इलाज धौलपुर के निजी चिकित्सालयों में और अचानक हार्ट अटैक आदि गम्भीर बीमार होने पर आगरा या ग्वालियर के निजी चिकित्सालयों में करा सकें।

*8वी एवम 5 वी कक्षा के परीक्षा के समय में शिक्षा मंत्री से बदलाब की मांग धौलपुर* आजदिनांक 28मार्च।राजस्थान शिक्षक संघ एक...
28/03/2022

*8वी एवम 5 वी कक्षा
के परीक्षा के समय में शिक्षा मंत्री से बदलाब की मांग धौलपुर*

आजदिनांक 28मार्च।राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश कार्यकारणी के निर्देशानुसार धौलपुर ज़िला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मेल किया जिसमे कक्षा 8व5की परीक्षा का समय 2बजे के स्थान पर प्रात 9बजे करने की मांग की गई है जिसमे बताया है कि राजस्थान में अप्रैल माह में भीषण गर्मी व तेज लू चलती है गर्मी छोटे छोटे बच्चो को सहन करना मुश्किल होता है ऐसी स्थिति में परीक्षा के समय में बदलाव किया जाना चाहिए।
ज़िला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि आज शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए आठवीं बोर्ड एवं पांचवीं बोर्ड के परीक्षा का समय प्रातः कालीन रखने हेतु मांग की गई तथा साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बोर्ड परीक्षा में वीक्षक के रूप में लगे शिक्षकों को बार-बार कार्य मुक्त होकर परीक्षा ड्यूटी एवं पुनः विद्यालय आने जाने के क्रम से भी मुक्त रखने हेतु मांग रखी प्रदेश मीडिया प्रभारी राव गोपाल सिंह आसोलिया ने बताया कि दोनों ही प्रकार के आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा हाल ही में जारी किए हैं इनमें संशोधन हेतु शिक्षा मंत्री को ज्ञापन मेल कर संयुक्त रुप से महामंत्री विपिन जैन संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी महिला प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सोलंकी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण भट्ट ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि उक्त आदेशों को तत्काल प्रत्याहरित कर न्यायोचित आदेश जारी करने का श्रम करावे।

*तृतीय श्रेणी शिक्षक व पुस्तकालय अध्यक्ष के स्थानांतरण शीघ्र करें राजस्थान सरकार:- शिक्षक संघ एकीकृत ने धरना देकर ज जिला...
05/02/2022

*तृतीय श्रेणी शिक्षक व पुस्तकालय अध्यक्ष के स्थानांतरण शीघ्र करें राजस्थान सरकार:- शिक्षक संघ एकीकृत ने धरना देकर ज जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया मांग*
धौलपुर , 4फरवरी
राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों , पुस्तकालयाध्यक्ष व शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण प्रारंभ करने एवं गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों की मुक्ति के क्रम मे जिला कलेक्टर आर के जायसवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश स्तरीय निर्णय के अनुसार राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र प्रारंभ करने, राजस्थान के विभिन्न जिला कलेक्टर कार्यालय एसडीम कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों एवं बीएलो जैसे गैर शैक्षिक कार्य में लगे हुए शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर उन्हें शिक्षण कार्य हेतु विद्यालय में उपस्थिति देने हेतु राजस्थान के समस्त जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जावे ,उपरोक्त सभी मांगों को राजस्थान सरकार से शीघ्र ही पूरा करने हेतु आग्रह पूर्वक निवेदन किया जाता है तथा साथ ही में सरकार को सकारात्मक सुझाव देने हेतु मुख्यमंत्री स्तर पर विचाराधीन प्रस्ताव के अनुसार संगठन को वार्ता हेतु शीघ्र ही आमंत्रित किए जाने की भी मांग की जाती है ताकि और भी शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षकों की समस्याओं को राज्य स्तरीय समिति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया जा सके l
ज्ञापन में संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौहल सिंह, भगवानसिंहमीना, नीतू अग्रवाल, निर्मला शर्मा, सुमन, मधु यादव, अंजू बला, प्रवेश, सुमन, मनीषा, तमन्ना, आशा शर्मा, दुर्गावती राना, अनिल कुमार, भानु प्रकाश, विजेंद्र सिंह, हजारीलाल, जुम्मा खान, नरेंद्र यादव, अशोक शर्मा, कुलदीपसिंह, मनोजकुमार, प्रमोद, रामवरण, राकेश प्रजापति, सतेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सुशान्त अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल एकीकृत महासंघ के महामंत्री योगेश पाण्डे, ब्लॉक् अध्यक्ष रामवरन कपासिया उपस्थित थे।

17/01/2022

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष ने धौलपुर में होने वाला शिक्षक सम्मेलन आगामी आदेश तक स्थिगित किया

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत धौलपुर ने जिला मुख्यालय पर NPS के स्थान पर OPS लागू करने की माँग की। ...
14/01/2022

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत धौलपुर ने जिला मुख्यालय पर NPS के स्थान पर OPS लागू करने की माँग की।
जय जय एकीकृत धौलपुर

12/01/2022

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
Ops लागू करने की माँग
*सूचना कल 13जनवरी गुरुवार शाम4बजे जिला कलक्ट्रेट धौलपुर*
*एन पी एस की विफलता पर कर्मचारियों के हल्ला बोल आन्दोलन के चौथे चरण में13जनवरी को अधिसूचना का दहन किया जायेगा*
* *अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ(एकीकृत)के द्वारा साथियों 13/01/2022 को सायं 4:00 जिला कलक्ट्रेट धौलपुर में एन पी एस अधिसूचना का दहन किया जाएगा जिसमे आप 01/01/2004 के बाद govt. Employee NPS के विरोध में खड़े होकर OPS की मांग हेतु एक साथ सभी साथी अपनी उपस्थिति दर्ज अवश्य कराये l* 💐💐
*आपकी ताकत ही आपकी पहचान बनेगी "अभी नहीं तो कभी नहीं "*
सरकार पक्ष में है आपकी एकता की जरूरत है l💐💐

आपसे अनुरोध है कि आप उचित समय व स्थान पर पधारे।
*आज आप4pm पर जिला कलक्ट्रेट पर आवश्यक रूप से पधारे*
चन्द्रभान चौधरी धौलपुर एवं एकीकृत टीम

जय जय एकीकृत परिवार
07/01/2022

जय जय एकीकृत परिवार

नववर्ष की शुभकामनाएं
07/01/2022

नववर्ष की शुभकामनाएं

Address

Dholpur

Telephone

9414282774

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajsthan sishak sangh ekikrit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category