AVM Convent School Dholpur

Directions

AVM Convent School Dholpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AVM Convent School Dholpur, School, Ghantaghar road Dholpur, Dholpur.

**एवीएम कॉन्वेंट में गरबे की धूम के साथ मनाई गई नवरात्रि**एवीएम कॉन्वेंट स्कूल में  शारदीय नवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास...
24/09/2025

**एवीएम कॉन्वेंट में गरबे की धूम के साथ मनाई गई नवरात्रि**

एवीएम कॉन्वेंट स्कूल में शारदीय नवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक आरती के साथ किया गया।

विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने पारंपरिक परिधान पहनकर सामूहिक गरबा एवं डांडिया नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में शिक्षाविद् वीके त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी प्रिया त्यागी, प्राचार्या अनीता त्यागी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविद् वीके त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पर्व हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और विद्यार्थियों में सामूहिकता, अनुशासन तथा उत्साह की भावना जागृत करते हैं। साथ ही गरबा केवल नृत्य नहीं बल्कि माँ दुर्गा की आराधना का एक अद्भुत माध्यम है, जो जीवन में ऊर्जा, उत्साह और भक्ति का संचार करता है।

विद्यालय प्राचार्या अनीता त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि माँ दुर्गा की उपासना का पर्व है, जो हमें शक्ति, संयम और संस्कृति से जुड़ाव का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं को अपनाने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर पूरा विद्यालय माँ दुर्गा की भक्ति और गरबा की लय पर झूमता नजर आया।

**एवीएम कॉन्वेंट स्कूल में हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन एवं स्वागत समारोह**एवीएम कॉन्वेंट स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर  ...
16/09/2025

**एवीएम कॉन्वेंट स्कूल में हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन एवं स्वागत समारोह**

एवीएम कॉन्वेंट स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर *कवि सम्मेलन* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि पदम गौतम, शिक्षाविद् वीके त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी प्रिया त्यागी एवं प्राचार्या अनीता त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसी के साथ नवांगतुक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

इसके पश्चात कक्षा 1 से 9 तक के *बाल कवियों* ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में *ऑपरेशन सिंदूर* विषय पर अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएँ प्रस्तुत कीं। बाल कवियों की रचनाएँ श्रोताओं के हृदय को इस प्रकार छू गईं कि काव्य मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि पदम गौतम* ने बाल कवियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षकों के लिए मर्म स्पर्शी पंक्तियों द्वारा आभार व्यक्त किया साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी ओजस्वी कविता से विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना जागृत की। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है।

विद्यालय *प्राचार्या अनीता त्यागी* ने अपने संबोधन में कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” हमारे वीर सैनिकों की अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। बाल कवियों ने जिस भाव से अपनी कविताओं में सैनिकों का गौरव गाया है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हिंदी साहित्य और कविता के माध्यम से सदैव देशप्रेम की भावना को जीवित रखें।

साथ ही *शिक्षाविद् वीके त्यागी* ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की शौर्यगाथा का जीवंत उदाहरण है। आज जब हमारे बाल कवि इस विषय पर काव्यपाठ करते हैं, तो यह सिद्ध होता है कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना की धड़कन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे न केवल हिंदी का सम्मान करें बल्कि देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं नवांगतुक विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए। साथ ही मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि पदम गौतम जी को माल्यार्पण कर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या अनीता त्यागी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।

Teacher’s Day Celebrated with Great Enthusiasm at AVM Convent SchoolDholpur Teacher’s Day was celebrated with great enth...
05/09/2025

Teacher’s Day Celebrated with Great Enthusiasm at AVM Convent School
Dholpur
Teacher’s Day was celebrated with great enthusiasm at AVM Convent School. On this occasion, students honored their teachers and expressed gratitude for their hard work and valuable contributions. The program commenced with the garlanding of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan’s portrait and a ceremonial lamp lighting by educationist Mr. V.K. Tyagi, President Mrs. Kusum Tyagi, Administrative Officer Ms. Priya Tyagi, and Principal Mrs. Anita Tyagi.

Students expressed their reverence and gratitude towards teachers through vibrant cultural performances. Playing the role of teachers for the day, the students took charge of managing the school, which filled them with excitement and confidence. Various competitions were organized, during which students shared their experiences and thanked their teachers.

In his address, educationist Mr. V.K. Tyagi stated, “Teachers are the backbone of nation-building. No society can progress without them.” Principal Mrs. Anita Tyagi, in her speech, urged the students to always respect their teachers and follow the path shown by them to achieve success in life.

In the end, students presented gifts and flowers to the teachers and sought their blessings. The entire school atmosphere was filled with joy, affection, and respect.

Address

Ghantaghar Road Dholpur
Dholpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AVM Convent School Dholpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category