29/06/2023
ईदुल अज़हा त्याग एवं बलिदान का त्योहार है।
आइये! हम अपने अन्दर की बुराइयों का त्याग करें। वैर, द्वेष, वैमनस्य, कपट और ईर्ष्या का त्याग करें।
आइये! इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि देश में प्रेम एवं सद्भाव तथा भाईचारे को आम करेंगे। जो पीड़ित और वंचित हैं उनकी हर सम्भव सहायता करेंगे। हर प्रकार के अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठाएंगे और शोषित का समर्थन करेंगे।
हम अल्लाह से देश में शांति, सद्भाव और प्रगति की दुआ करते हैं।
आप सब को ईदुल अज़हा की दिली मुबारकबाद!