Lakshya Central School

Lakshya Central School

Share

शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन
A place where every student is special.

21/02/2026

Admissions Open for Session 2026–27
Lakshya Central School, Rajgarh
A CBSE–Affiliated School
📚 Classes: Nursery to 12th
Enroll now for quality education, discipline & holistic development.

19/02/2026
19/02/2026

मां भारती के वीर सपूत, हिंदू हृदय सम्राट, मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Photos from Lakshya Central School's post 05/02/2026

Free Eye Check-up Camp Organized at Lakshya Central School, Rajgarh

A Free Eye Check-up Camp was successfully organized today at Lakshya Central School, Rajgarh, for students from Class 1 to Class 10. The camp was held under the guidance of the All India Ophthalmological Society, Indore, with the objective of promoting eye health, detecting vision issues at an early stage, and spreading awareness about preventive care among school children.

Renowned eye specialists conducted detailed eye examinations and offered expert medical advice to the students. Those requiring spectacles were assured of free eyeglasses, and in special cases, free surgical treatment will also be arranged under specialist supervision.

The program was conducted under the leadership of Mr. Arjun Jat, Principal, who appreciated the initiative and highlighted the importance of regular health screenings in ensuring students’ academic progress and overall well-being.

The smooth and effective ex*****on of the camp was made possible through the dedicated efforts of:
• Mrs. Anima Jain (Activity In-charge)
• Mr. Narendra Singh Chouhan (Sports Coordinator)
• Mr. Bharat Lachheta (Examination Department Head)

Their coordinated planning and teamwork ensured maximum participation and benefit for the students.

Students took part enthusiastically, and the camp proved highly beneficial in encouraging awareness about eye care and healthy vision habits.

The school management expressed heartfelt gratitude to the medical team and all staff members for their cooperation and support in making the event a grand success.

Photos from Lakshya Central School's post 26/01/2026

गणतंत्र दिवस पर लक्ष्‍य सेंट्रल स्कूल में भव्य समारोह, अतिथियों ने तिरंगा फहराया।

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में श्री पूनमचंद जी मोलवा, श्री हेमाजी चोयल, श्री सोहन जी मोलवा, श्री मदन जी पडि़यार, श्री अखिलेश जी मोलवा, श्री महेश गहलोत, डॉक्टर अजय काग, डॉक्टर पुखराज परवार, श्री टीकम जी मोलवा, श्री कमलेश जी मोलवा तथा विद्यालय की चेयरमैन श्रीमती प्रमिला मोलवा उपस्थित रहे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान की धुन के साथ समस्त विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

विद्यालय में आयोजित परेड प्रतियोगिता में आर्यभट हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कलाम हाउस द्वितीय रहा। मुख्य अतिथियों ने दोनों हाउस को ट्रॉफियाँ प्रदान कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों के अनुशासन और जोश की सराहना की।

इसके बाद मंच पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती अनीमा जैन, श्री संदीप यादव तथा विद्यालय की छात्राएँ कशिश सोलंकी और महिमा काग द्वारा किया गया।

अंत में विद्यालय प्राचार्य श्री अर्जुन जाट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु उप-प्राचार्य श्री जालम सिंह सिसोदिया व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थियों की सराहना की।

राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और ऊर्जा से भरा यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Photos from Lakshya Central School's post 28/12/2025

Report on the Opening Ceremony of Annual Sports Meet – Day 1

Lakshya Central School, Rajgarh, commenced the Annual Sports Meet – with great zeal, enthusiasm, and vibrant participation from students across all sections. The day unfolded with a perfect blend of ceremonial proceedings and exciting sports competitions designed for both pre-primary and primary students.

Inauguration Ceremony-
The programme began with the lighting of the ceremonial lamp by the Chief Guest Mr. Akhilesh Molwa, Chairman of Lakshya Central School. He was accompanied by Principal Mr. Arjun Jat, Vice Principal Mr. J. S. Sisodiya, Activity incharge Mrs. Anima Jain HoD (Primary) Mrs. Saroj Sharma and HoD Pre Primary Mrs. Shanti Molwa, marking an auspicious start to the event.
Welcome Ceremony-
The school management and staff extended a warm and respectful welcome to the Chief Guest and dignitaries, setting a gracious tone for the day.

March Past-
A disciplined and impressive March Past was showcased by the Sub Junior group. The contingent was led by Head Girl Kashish Solanki and Head Boy Nirmal Aglecha, Guided by Sports Coordinators Mr. Narendra Singh Chouhand and Mr. Mahesh Rathore.Students from all four houses Aryabhatta House, Kalam House, Vivekananda House, and Tagore House—marched confidently, reflecting unity, dedication, and coordination.

Olympic Torch Ceremony-
The Olympic Torch was lit to symbolize the spirit of unity, determination, and true sportsmanship, inspiring every participant to give their best.

Oath Ceremony-
The Sports Oath was administered by PTI Mr. Narendra Chouhan, encouraging students to maintain discipline, fairness, integrity, and teamwork throughout the meet.

Annual Report Presentation-
Principal Mr. Arjun Jat presented the Annual Report, highlighting the school’s academic achievements, co-curricular excellence, and developmental milestones accomplished over the year.

Formal Declaration of the Sports Meet-
The Chairman, Mr. Akhilesh Molwa, officially declared the Annual Sports Meet open, thereby commencing the sports events for Day 1.

National Anthem-
The audience joined in singing the National Anthem, creating a moment of pride and unity.

Ribbon-Cutting Ceremony-
The Chief Guest performed the Ribbon-Cutting Ceremony, formally inaugurating the sports competitions for the day.
The whole program was anchored by Mrs. Anima Jain, Mr Sandeep Yadav, Ms Purnima Jaiswal and Ms Divya Soni.

Pre-Primary Sports Competitions-
The Pre-Primary section brought liveliness and delight to the event with their energetic participation:

Nursery: Fish Race
LKG: Ring Race
UKG: Octopus Race
Class I: Balancing Race
Class II: Hurdle Race
Each event reflected joy, enthusiasm, and active involvement from the little learners.

Sub Junior Group Sports Events-
Following the pre-primary competitions, the Sub Junior group participated in the main sports events:

-50-meter Sprint Race (Class-wise)
-Kho-Kho Matches for both boys and girls

These activities highlighted speed, teamwork, discipline, and sportsmanship among the young athletes.

Conclusion-
Day 1 of the Annual Sports Meet concluded on a highly successful and inspiring note. The energetic participation of students, the guidance of teachers, and the motivation from esteemed guests made the day memorable. The event truly embodied the values of discipline, teamwork, and sportsmanship that Lakshya Central School strives to uphold.

Photos from Lakshya Central School's post 30/11/2025

29वाँ राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी, लखनऊ का भव्य समापन
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न

लखनऊ। 29वें राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी का भव्य समापन आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की विशिष्ट उपस्थिति में हुआ। कई दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश से आए हजारों स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में राष्ट्रपति महोदया ने स्काउट-गाइड संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि—
“भारतीय स्काउट-गाइड देश के भविष्य के सशक्त नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आंदोलन युवा पीढ़ी में सेवा, साहस, सहयोग और नेतृत्व के संस्कार विकसित करता है।”

समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कौशल प्रदर्शन, एडवेंचर गतिविधियों का प्रदर्शन और परेड रही। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।

जम्बूरी के दौरान निर्मित ग्रीन एवं पर्यावरण-अनुकूल टेंट सिटी, आधुनिक सुविधाएँ, सुरक्षा व्यवस्था और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को प्रभावित किया।

राष्ट्रपति महोदया के संबोधन और राष्ट्रगान के साथ यह राष्ट्रीय समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Photos from Lakshya Central School's post 28/11/2025

मुस्कान अभियान के अंतर्गत बेटियों की सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम।

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ में मुस्कान अभियान के अंतर्गत आज बेटियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा राजगढ़ थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार जी के मार्गदर्शन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर जूली मैम एवं सब इंस्पेक्टर N. S. डंडोतिया जी ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जूली मैम ने छात्राओं को बताया कि स्वयं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने समझाया कि हर लड़की के पास एक सिक्स्थ सेंस होता है, जिससे उन्हें एहसास हो जाता है कि कोई व्यक्ति उन्हें गलत दृष्टि से देख रहा है या गलत तरीके से छू रहा है। ऐसे किसी भी स्थिति में तुरंत मना करना चाहिए तथा बिना संकोच अपने माता-पिता, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्ति को सूचित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा एक गलत कदम हमारे परिवार और माता-पिता की इज़्ज़त को प्रभावित कर सकता है, इसलिए गलत महसूस होते ही विरोध करें और आवाज़ उठाएं। जूली मैम ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

सब इंस्पेक्टर N. S. डंडोतिया ने भी आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और जागरूकता पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि—
किसी भी तरह का दुर्व्यवहार चाहे सड़क, मार्केट, बस, स्कूल परिसर या सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हो, उसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। यदि FIR दर्ज न भी कराना चाहें, तब भी कम से कम पुलिस विभाग को सूचना अवश्य दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के सफल संचालन पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री अर्जुन जाट ने पुलिस विभाग का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित रहने की प्रेरणा देते हैं।

Photos from Lakshya Central School's post 28/11/2025

लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी कैंप में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थी कर रहे भागीदारी।

लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, जो 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित की जा रही है, में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ के विद्यार्थी सक्रिय रूप से विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में लगभग 35,000 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 115 देशों के लगभग 2,000 प्रतिभागी विदेशों से भी शामिल हुए हैं।

जम्बूरी का शुभारंभ 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में किया गया था।
इस भव्य आयोजन का समापन आज भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा किया जाएगा।

इस जम्बूरी के लिए निर्मित विशाल टेंट सिटी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसे पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह संपूर्ण परिसर ग्रीन एवं सर्कुलर इकॉनमी के सिद्धांतों पर आधारित है।

जम्बूरी के चार प्रमुख विषय भारत एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर केंद्रित हैं:

1. आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी भारत

2. स्वच्छ एवं विकसित भारत

3. ग्रीन एवं सस्टेनेबल भारत

4. डिजिटल एवं इनोवेटिव भारत

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राएँ कैम्प क्राफ्ट, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, राष्ट्र सेवा तथा नेतृत्व विकास गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
विद्यालय परिवार को विश्वास है कि हमारे प्रतिनिधि विद्यार्थी अपने अनुशासन, कौशल और प्रतिभा से विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Photos from Lakshya Central School's post 14/11/2025

बाल मेला – 2025 : लक्ष्‍य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ में हुआ भव्य आयोजन

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ में आज बाल मेले का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री सोहन पटेल तथा विद्यालय चेयरमैन श्री अखिलेश मोलवा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

मेले में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की विविध स्टॉल सजाए। बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम स्टॉल, स्केरी हाउस, डिस्को डांस, झूले, तथा कई मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिन्होंने मेले को और अधिक आकर्षक व जोशीला बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा भोपाल से आए जादूगर द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो, जिसने बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस वर्ष बाल मेले में विशेष पहल के रूप में Mission LiFE के अंतर्गत सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध रहा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक व पॉलीथिन की जगह जूट, कॉटन एवं पेपर से बनी वस्तुओं का उपयोग किया, जिससे मेले में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुशासन, एवं टीमवर्क की सराहना करते हुए इस आयोजन को अत्यंत सफल करार दिया।

Want your school to be the top-listed School/college in Dhar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Lakshya Central School Rajgarh Kukshi Road Rajgarh
Dhar
454116