01/04/2026
Aadarsh Nursing College, Jetpura, Dhar
COURSES OFFERED-
-B.Sc. nursing
-G.N.M.
-Post Basic Nursing
Our vision is to prepare a professional and technically skilled nurse, competent to give a comprehensive nursing care to individuals, families and communities in sickness and health.
01/04/2026
30/03/2026
*आदर्श नर्सिंग कॉलेज-जैतपुरा में मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया*
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार श्रीमती ममता जैन के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.03.2026 को आदर्श नर्सिंग कॉलेज जैतपुरा, शिविर का शुभारंभ माननीय श्रीमती मेरी मार्गरेट फ्रांसिस डेविड, विशेष न्यायाधीश महोदया, एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-धार द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाये गये।
श्रीमान प्रदीप सोनी, न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर लगाने का उद्देश्य रूपेरखा असंगठित श्रमिकों, महिलाओं और बच्चों, मानव तस्करी के पीड़ितों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से संबंधित योजनाएं एवं नालसा की योजनाएं व ऑडियो-विडियो के माध्यम से शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन कर, पॉक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी गई.
12/03/2026
समस्त 12 वीं पास विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि –
BSc. Nursing एवं G.N.M. सत्र 2026-27 के एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा PNST और GNMST निशुल्क क्लासेज आदर्श नर्सिंग कॉलेज जेतपुरा धार में दिनांक 01/04/2026 से प्रारंभ की जा रहे है ।
अगर आपके संबंधित या परिचित भाई ,बहन निशुल्क फॉर्म भरवाना चाहते है और निशुल्क क्लास का लाभ लेना चाहते है तो आज ही महाविद्यालय में संपर्क करें ।
संभावित परीक्षा *जून 2026*🗓️
अन्य किसी जानकारी के लिए संपर्क करे 9179013148 📲
धन्यवाद !
21/02/2026
We are incredibly proud to announce the outstanding results of our B.Sc. Nursing (2nd Year) students for the 2021-22 batch. 🎊
Huge congratulations to our top achievers for their hard work and dedication :
🏆 Jyoti Chouhan – 82.71%
🏆 Nutan Chouhan – 79.28%
🏆 Leela Bamniya – 79%
Aadarsh Nursing College continues its legacy of 100% results. 🔥
29/01/2026
"नमन है उन वीरों को जिनकी वजह से आज हम आजाद हैं।"
दिनांक 26 जनवरी 2026 का आदर्श नर्सिंग कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें डायरेक्टर सर द्वारा झंडा वंदन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण दिए गए व देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया व उनके बारे में जाना गया ।
कार्यक्रम के दौरान आदर्श नर्सिंग कॉलेज का समस्त स्टाफ वहां पर मौजूद रहा ।
18/01/2026
कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम! ✨
हमें यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि PB B.Sc. Nursing (1st Year) के हमारे छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
Congratulations to our top achievers of Batch 2022-23! 🏆
🥇 Pooja Aaglecha - 76%
🥈 Shivani Khede - 75.54%
🥉 Aayushi Chouhan - 74.63%
आपकी सफलता सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि पूरे आदर्श नर्सिंग कॉलेज की मेहनत का फल है। Your dedication to the nursing profession is truly inspiring! 🩺
दिनांक 14 जनवरी 2026 को आदर्श नर्सिंग कॉलेज में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया जिसमें बीएससी और जी.एन.एम. के विद्यार्थी सम्मिलित हुए ।
विद्यार्थियों द्वारा अनेक पोस्टर बनाए गए जिसमें उन्होंने चाइना डोर के नुकसान और पक्षियों को मांझे से कैसे बचाया जाए यह पोस्टर के माध्यम से समझाया गया ।
विद्यालय द्वारा सभी स्टाफ व विद्यार्थियों को तिल गुड के लड्डू बांटे गए ।
विद्यार्थियों व स्टाफ द्वारा हर्ष उल्लास के साथ पतंग उड़ाई गई ।
आदर्श नर्सिंग कॉलेज में न्यूट्रिशन फेस्ट मनाया गया । 🎉🏥
जिसमें B.Sc. और G.N.M. के 2024-25 के विद्यार्थियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया ।👨🏻🔬👨🏻⚕️
विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की रोकथाम हेतु व सेहत को स्वस्थ रखने के लिए अनेकों डाइट समझाई गई । 🍱
जिसमें प्रेगनेंसी डाइट , कार्डियक डाइट ,बैलेंस डाइट, ओबेसिटी डाइट , एनीमिया डाइट , प्रोटीन रिच इंडियन डाइट व क्रोनिक रिनल फैलियर डाइट के बारे में प्रेजेंटेशन दिया गया एवं विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं को भी इसके बारे में बताया गया । 🥗🥼
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. उमेश मित्तल सर से करवाया गया । 👨🏻⚕️
कार्यक्रम का उद्देश्य –
जागरूकता बढ़ाना:
लोगों को पौष्टिक भोजन (विटामिन, प्रोटीन, वसा आदि) के महत्व को समझाना था ।
कुपोषण से लड़ना:
संतुलित आहार और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देकर कुपोषण की समस्या को कम करना था ।
संस्कृति और भोजन जोड़ना:
भोजन को संस्कृति, परिवार और परंपराओं से जोड़ते हुए स्वस्थ विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना था ।
Contact the school
Telephone
Opening Hours
| Monday | 09:30 - 16:30 |
| Tuesday | 09:30 - 16:30 |
| Wednesday | 09:30 - 16:30 |
| Thursday | 09:30 - 16:30 |
| Friday | 09:30 - 16:30 |
| Saturday | 09:30 - 16:30 |
| Sunday | 09:30 - 16:30 |