Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J

Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J The Columbia prepares the students for All India Secondary Examination conducted by the C.B.S.E.

20/11/2025
गर्व का क्षण – कोलंबिया पब्लिक स्कूल घोरथम्भा हमारे विद्यालय बरसिंघीकला के मेधावी छात्र राहुल कुमार का भारतीय सेवा अग्नि...
20/11/2025

गर्व का क्षण – कोलंबिया पब्लिक स्कूल घोरथम्भा

हमारे विद्यालय बरसिंघीकला के मेधावी छात्र राहुल कुमार का भारतीय सेवा अग्निवीर में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभ आशीष!

राहुल की इस अभूतपूर्व सफलता पर कोलंबिया पब्लिक उच्च विद्यालय परिवार —
समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्रधानाचार्य महोदय एवं विद्यालय के निदेशक — गर्व महसूस करते हैं और दिल से बधाई देते हैं।

आपकी मेहनत, अनुशासन और लगन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय की ओर से आपको उज्ज्वल भविष्य एवं ऊँचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।

राहुल, इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहिए — पूरा विद्यालय परिवार आपके साथ है!

निदेशक
श्री अम्बिका प्रसाद वर्मा
Ambika Prasad Ambika Jageshwar Kumar 10+2 Columbia Public School, Ghorthamba Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J Arun Verma Kumar Ranjeet Santu Yadav Ramayan Granth #विद्यालय_की_शान

🌟 कोलंबिया पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन 🌟आज विद्यालय में बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।...
15/11/2025

🌟 कोलंबिया पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन 🌟

आज विद्यालय में बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत मधुर संगीत से की और पं. जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी गई, जिसे पाकर वे खुशी से झूम उठे।

मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अरुण प्रसाद सिंह जी और प्रबंधन के अंबिका प्रसाद वर्मा जी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरक संदेश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी शिक्षकगण—
उमेश सर, जागेश्वर सर, विनोद सर, रंजीत सर, संतु कर, बब्लू सर, संजय सर, प्रमोद सर, सुधीर सर, रंजन सर, कुलेश्वर सर, अभिनंदन सर, सौरभ सर, पूनम मिस, सपना मिस, संगीता मैडम, शालू मिस, रंजू मिस, भगवानी जी, शशि जी, नकुल जी—
सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
Ambika Prasad Ambika

कॉलम्बीया पब्लिक विद्यालय, घोरथम्भा, में प्रतिभा का उत्सव! हमारे विद्यालय में लगातार हर माह एक्स्ट्रा एक्टिविटी के तहत व...
08/11/2025

कॉलम्बीया पब्लिक विद्यालय, घोरथम्भा, में प्रतिभा का उत्सव!

हमारे विद्यालय में लगातार हर माह एक्स्ट्रा एक्टिविटी के तहत विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं — कभी जीके प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, तो कभी कर्सिव राइटिंग प्रतियोगिता।
हर प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अनोखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

इस माह आयोजित जीके प्रतियोगिता में वर्ग 4 और वर्ग 5 के विद्यार्थियों के बीच कड़ी टक्कर हुई, जिसमें वर्ग 5 के विद्यार्थियों ने कम अंतर से शानदार विजय प्राप्त की

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
साथ ही प्रधानाचार्य महोदय ने वर्ग पंचम के विजेता विद्यार्थियों एवं क्लास मॉनिटर को अपने हाथों से दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया

बधाई हो वर्ग 5 के होनहार विद्यार्थियों को!
आप ही हमारे विद्यालय का गर्व हैं!

#विद्यालय_की_शान #प्रतियोगिता #गौरव_का_क्षण Ambika Prasad Ambika Jageshwar Kumar Kumar Ranjeet Santu Yadav Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J 10+2 Columbia Public School, Ghorthamba

Jageshwar Kumar Ambika Prasad Ambika गौरव का क्षण – Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J  ने फिर र...
10/10/2025

Jageshwar Kumar Ambika Prasad Ambika गौरव का क्षण – Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J ने फिर रचा इतिहास!

हिंदुस्तान ओलिंपियाड परीक्षा में कोलंबिया विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूरे जिले में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परचम लहराया है।

विशेष रूप से आयुष राज, राज आनंद और सभी विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से हर लक्ष्य संभव है।

विद्यालय परिवार को गर्व है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में—शिक्षा, जूडो-कराटे, पेंटिंग, सिंगिंग, डांसिंग आदि—में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। यह सफलता हमारे विद्यालय के समग्र शिक्षा पद्धति की सच्ची झलक है।

विद्यालय के निदेशक श्री अंबिका प्रसाद वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि –

"शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। कोलंबिया परिवार अपने विद्यार्थियों को हर दिशा में निखारने के लिए समर्पित है।"

🏆 हर साल की तरह इस वर्ष भी हमारा विद्यालय CBSE बोर्ड के शीर्ष परिणामों में शामिल रहा, जो हमारे शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

🙏 सभी अभिभावकों और शिक्षकों का सहयोग इस सफलता का मुख्य आधार रहा है।
कोलंबिया पब्लिक हाई स्कूल – शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम।

भारत के नए उपराष्ट्रपति कौन है?1) सी पी राधाकृष्णन 2) बी सुदर्शन रेड्डी3) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 4) जगदीप धनखड्ड
10/09/2025

भारत के नए उपराष्ट्रपति कौन है?
1) सी पी राधाकृष्णन
2) बी सुदर्शन रेड्डी
3) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
4) जगदीप धनखड्ड

The result is being published today.
10/09/2025

The result is being published today.

10/09/2025
10/09/2025

Hi everyone! 🌟 You can support me by sending Stars – they help me earn money to keep making content that you love.

Whenever you see the Stars icon, you can send me Stars.

अनुमंडल स्तरीय पुनीत राय स्टेडियम धनवार में ध्वजारोहण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्नखोरी महुआ अनुमंडल स्तरीय पुनीत राय स्टेड...
16/08/2025

अनुमंडल स्तरीय पुनीत राय स्टेडियम धनवार में ध्वजारोहण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न

खोरी महुआ अनुमंडल स्तरीय पुनीत राय स्टेडियम में ध्वजारोहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अनिमेष रंजन सर,प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र सर, प्रमुख गौतम सर, रवि सर, अनुमंडल सीडीपीओ राजेंद्र सर, 20 सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार पर विशेष पहल की गई, जिसके तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को जागरूक किया गया। "मैय्या सम्मान योजना" को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी उल्लेखनीय रहा। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में अपराध दर में आई कमी और "आवास योजना" के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी भी साझा की गई, जिससे लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुँच रहा है।

समारोह में सभी विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रथम स्थान *कोलंबिया पब्लिक उच्च विद्यालय* की टीम ने प्राप्त किया, जिसके कप्तान कुंदन कुमार और उनकी पूरी प्लाटून को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
Kumar Ranjeet Ambika Prasad Ambika Santu Yadav Jageshwar Kumar Arun Verma 10+2 Columbia Public School, Ghorthamba Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J

आपको यह जानकार हर्ष होगा कि कॉलम्बीया पब्लिक उच्च विद्यालय घोरथाम्भा  में नए सत्र -2025-26 के लिए प्रवेश आरंभ हो चुका है...
01/04/2025

आपको यह जानकार हर्ष होगा कि कॉलम्बीया पब्लिक उच्च विद्यालय घोरथाम्भा में नए सत्र -2025-26 के लिए प्रवेश आरंभ हो चुका है अतः जो भी नए अभिभावक बन्धु अपने बच्चे का विद्यालय में प्रवेश करवाना चाहते हैं तो वे सभी मई से पहले प्रवेश करवाना सुनिश्चित करें इस सत्र विद्यालय में छात्रों की निर्धारित संख्या पर ही प्रवेश लिया जाएगा (Limited seats) जिसमें सीटों का वितरण पंजीकरण के आधार पर किया जाएगा। अतः इच्छुक अभिभावक बन्धु अपने बच्चे की प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण करवा लें। Santu Yadav Kumar Ranjeet 10+2 Columbia Public School, Ghorthamba Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J Arun Verma Jageshwar Kumar Ramayan Granth Ambika Prasad Ambika @

Address

Main Road Ghorthambha
Dhanwar
825418

Telephone

+919955491553

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Columbia Public High School Ghorthambha Giridih Jhakhand J:

Shortcuts

Share

Category