Pehela kadam

Pehela kadam

Share

Pehela kadam is a school for special children (physically and mentally challanged ) managed by Nara

23/03/2020

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
आदेश
संख्या - १8/H0/
रांची, दिनांक ; 22/03/2020
भारत में COVID-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए झारखंड में इसके प्रसार को
रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया
है। इस बीमारी से भारत समेत पूरे विश्व के देशों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। महामारी
रोग अधिनियम, 1897 की धारा 2, 3 एवं 4 के तहत झारखंड राज्य महामारी रोग
(COVID-19). विनियमन, 2020 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए झारखंड
सरकार अपने क्षेत्राधिकार में दिनांक 31.03.2020 तक पूर्णतया तालाबंदी (lock down) की
स्थिति को अधिसूचित करने का निर्णय लिया है, जिस क्रम में संपूर्ण राज्य में निम्नांकित
पातिविधियों IIT तकाल प्रभाव से 3103 2020 तक रोक लगाई जाती है :-
आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय बन्द रहेंगे।
सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से सरकारी कार्यों का निष्पादन
करेंगे। परन्तु वे मुख्यालय का परित्याग नहीं करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर
कार्यालय प्रधान उन्हें कार्यालय में बुला सकेंगे।
टैक्सी/ऑटो-रिक्शा/बसें/ई-रिक्शा/ रिक्शा के संचालन सहित किसी
सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण रोक रहेगी। अपवाद में
स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की
सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा।
ii) सभी दूकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक
___ हाट-बाजार आदि संपूर्ण गतिविधियां बंद रखेंगी।
iv) सभी प्रकार के निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेंगे।
v) सभी धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।
(vi)
विदेश से आनेवाले सभी नागरिक/अन्य राज्यों से आये हुए नागरिक
स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्धारित quarantine की अवधि का कड़ाई से
अनुपालन करेंगे।
(vii) सभी नागरिक अपने घर में ही रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के
क्रम में बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निदेशों का अनुपालन
करेंगे।
| 2 आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले निम्नलिखित कार्यालय/प्रतिष्ठान को उपरोक्त
प्रतिबंधों से बाहर रखा जाता है :-
(i) विधि-व्यवस्था से संबंधित पदाधिकारी/कर्मी
(ii) पुलिस
(iii) स्वास्थ्य

(iv) अग्निशमन सेवाएं
(v) कारा सेवाएं
vi) राशन दुकान
(vii) रेल, हवाई अड्डा एवं बस अड्डा के लिए परिवहन, जिसके लिए स्थानीय
प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था एवं दिशा-निदेश निर्गत किया जाएगा।
(viii) बिजली, पेयजलापूर्ति एवं नगरपालिका सेवाएं
(ix) बैंक/ए0टी0एम0
(x) प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया
(xi) टेलीकॉम/इंटरनेट सेवाएं/आई0टी0 आधारित सेवाएं
(xii) पोस्टल सेवाएं
(xiii) खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं
(xiv) खाद्य, दवा एवं चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की ई० कॉमर्स आपूर्ति
(xv) खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, दूध, ब्रेड, फल, एवं सब्जी के परिवहन एवं
भंडारण की गतिविधियां।
(xvi) टेक अवे/होम डिलीवरी रेस्टोरेंट
(xvii) हॉस्पीटल, दवा दूकान, चश्मे का दूकान एवं दवा उत्पादन की गतिविधियां
एवं संबंधित परिवहन।
(xviii) पेट्रोल/डीजल पंप एवं एल0पी0जी0/सी0एन0जी0 गैस के परिवहन एवं
भंडारण की गतिविधियां
(xix) उत्पादन एवं निर्माण इकाइयां, जिन्हें निरंतर प्रकिया की आवश्यकता होती
है, उपायुक्त से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत अपनी गतिविधियां चालू रख
सकते हैं। इन सभी ईकाईयों को कार्य संचालन के दौरान निर्धारित मानकों
का पालन करना होगा।
(xx) राज्य सरकार द्वारा विशेष आदेश से निर्धारित कोई सेवा।
3. 05 व्यक्ति या उससे अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा पूर्णतया निषेध रहेगा।
4. निजी प्रतिष्ठान, जो कंडिका-2 में वर्णित गतिविधियों के लिए वांछनीय है एवं
COVID-19 के रोकथाम के प्रयासों से संबंधित है, खुले रहेगें। ऐसे सभी प्रतिष्ठान निर्धारित
स्वास्थ्य मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
5. उपर्युक्त वर्णित गतिविधियों में अगर संशय उत्पन्न होने पर उपायुक्त निर्णय लेने के
लिए सक्षम होंगे।
6. उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी,
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं नगर निकाय
उपर्युक्त निर्णयों को लागू करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। स्थानीय पुलिस
आवश्यकतानुसार अपना पूर्ण सहयोग संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
7. उपर्युक्त निर्णयों के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/ प्रतिष्ठान को भारतीय दंड संहिता,
1860 के सेक्शन 188 के तहत दंडनीय होंगे।
8. उपर्युक्त निर्णयों/प्रावधानों को लागू करने में किसी तरह की अनिर्णय की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देश निर्गत किया जाएगा।
9. उपर्युक्त के क्रम में स्वास्थ्य, चि0शि0 एवं प0क0 विभाग, झारखंड सरकार द्वारा निर्गत पत्रांक 62 (13) दिनांक 16.03.2020 मे दिए गए निर्देश यथावत रहेंगे।
झारखंड राज्यपाल के आदेश से,

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का सही रखरखाव ही है सच्ची सेवा-अनीता अग्रवाल - DAILYNEWSDIARY.COM 21/03/2020

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का सही रखरखाव ही है सच्ची सेवा-अनीता अग्रवाल -

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का सही रखरखाव ही है सच्ची सेवा-अनीता अग्रवाल - DAILYNEWSDIARY.COM विश्वडाउनसिंड्रोम दिवस के मौके पर नारायणी ट्रस्ट की सचिव अनीता अग्रवाल से डैलीन्यूज़डायरी के पत्रकार ने साक्षा.....

Photos from Pehela kadam's post 05/09/2019

दिनाँक 5 - 9 - 2019 दिन गुरुवार को नारायणी चैरिटेबल ट्र्स्ट द्वारा संचालित जग जीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चो की स्कूल पहला कदम को दिव्यांगता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए टाटा स्टील की तरफ से *सबल अवार्ड*प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम मे पहला कदम की मूक बधिर छात्रा खुशबू कुमारी ने डांस प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया जिसमे उसने द्वितिय स्थान प्राप्त किया । पहला कदम परिवार के लिए यह बहुत ही गौरव का पल है की पहला कदम हर पल अपने अगले कदम की ओर अग्रसर हो रहा है तथा आगे की ओर बढ़ रहा है।इस सम्मान के लिए पूरा पहला कदम परिवार सबल ग्रुप का आभारी है।। www.pahekakadam.in

Photos from Pehela kadam's post 04/09/2019

दिनाँक 4 - 9 - 2019दिन बुधवार को नारायणी चैरिटेबल ट्र्स्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम मे परिवार नेटवर्क परियोजना के तहत नारायणी चैरिटेबल ट्र्स्ट एवम भविष्य किरण संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे धनबाद जिले के 5 मेंटर्स एवं एक क्लस्टर ,7 नये सदस्यों एवं 10 पुराने सेल्फ एडवोकेट के साथ प्रेक्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । क्लस्टर धनबाद ब्लॉक जगजीवन नगर के मो.अनवारुल हक़ मेंटर्स के द्वारा ये प्रशिक्षण दिया गया ।आज परिवार के द्वारा दिए गये ट्रेनिंग मॉड्यूल को ध्यान मे रखते हुए सारी एक्टिविटी कराई गई ।ये कार्यक्रम C.B.M के सहयोग से झारखंड मे चलाये जा रहे है । आज के इस प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी बच्चे, साफी सदस्य काफी उत्साहित रहे एवम सारी एक्टिविटी मे सम्पूर्ण सहयोग दिया । इस तरह के प्रशिक्षण का लाभ धनबाद के दोनो ब्लॉक मे दिया जायेगा ।
www.pahelakadam.in

Photos from Pehela kadam's post 03/09/2019

आज दिनाँक 3 - 9 - 2019 दिन मंगलवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चो पहला कदम स्कूल मे समाजसेवी मुख्तार खान जी ( वासेपुर )के सौजन्य से ASG eye हॉस्पिटल के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आज के मुख्य अतिथि धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राधे श्याम गोस्वामी, मुख्तार खान, विजय झा तथा अनिता जी के द्वारा कैम्प का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। आज इस नेत्र जांच शिविर मे करीबन 150 लोगों की नेत्र जांच किया गया।आज के इस कैम्प मे रजनीश कुमार, हजि जमीर आरिफ,इरफान आलम, डॉ संजय रजक, डॉ मनीष कुमार, अमित भारद्वाज, तथा मोहम्मद अरबाज़ के साथ साथ सभी शिक्षको का सराहनीय योगदान रहा। पहला कदम स्कूल मे समय समय पर इस तरह के निःशुल्क हेल्थ केम्प का आयोजन किया जाता है जिससे सभी को लाभ हो सके। पूरा पहला कदम परिवार सभी अतिथियो का आभार प्रकट करता है। www.pahelakadam.in

Photos from Pehela kadam's post 31/08/2019

आज दिनाँक 31 - 8 - 2019 दिन शनिवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम मे एक्टिविटी डे के अवसर पर मूक बधिर छात्रों के बीच क्रिकेट मैच कराया गया।हर शनिवार को बच्चों को कुछ नया सीखा कर उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास करने की कोशिश की जाती है । आज बच्चों को सफाई अभियान के तहत स्कूल परिसर की सफाई की ट्रेनिंग दी गई । बच्चों मे सर्वांगीण विकाश हो यही पहला कदम स्कूल का उद्देशय रहा है। बहुत ही खुशी की बात है की पहला कदम स्कूल के 2 छात्रों का चयन NC C के तहत राजस्थान क्रिकेट ट्रेनिंग कैम्प मे चयन किया गया है। स्कूल की संचालिका अनिता अग्रवाल जी का सदैव यही प्रयास रहा है की ये दिव्यांग बच्चे कभी भी किसी भी क्षेत्र मे पीछे ना रहे। www.pahelakadam.in

Photos from Pehela kadam's post 29/08/2019

आज दिनाँक 29 - 8 - 2019 दिन गुरुवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम मे स्पोर्ट्स डे के अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता करवाई गई। रेस ,कूद , क्रिकेट, आदि प्रतियोगिता कराई गई जिसमे विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। पहला कदम मे सभी बच्चों को हर क्षेत्र मे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। खेल से बच्चो के बीच शारीरिक एवम मानसिक विकास होता है। यह बहुत ही गौरव की बात है की पहला कदम के दो दिव्यांग बच्चों का N C C के तहत राजस्थान क्रिकेट ट्रेनिंग कैम्प मे चयन किया गया है। पहला कदम की संचालिका अनिता जी के निरन्तर प्रयास के कारण ही पहला कदम के दिव्यांग बच्चे हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रहे है ।। www.pahelakadam.in

Photos from Pehela kadam's post 28/08/2019

आज दिनाँक 28 - 8 - 2019 दिन बुधवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चो की स्कूल पहला कदम मे *साथी फाउंडेशन* के द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क गोल्ड हेल्थ कार्ड बनवाने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन सीटी एस पी श्री आर राम कुमार तथा डॉ नेहा बजाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया।इस मौके पर साथी फॉउंडेशन के संचालक इरफान आलम, हाजी जमीर आरिफ, मुख्तार खान, ज़ाहिदा, कुलसुम, प्रतीक रोहित रशीद, अरबाज, लड्डन आदि उपस्थित रहे। आज के गोल्ड कार्ड बनवाने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर (बी पी एल धारको ) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना था। आज ही के दिन पहला कदम स्कूल मे नेत्रहीन एवम शारीरिक विकलांग व्यक्तियो एवम बच्चो का आधार कार्ड बनवाया गया।आज इस कैम्प मे करीबन 50 लोगों ने गोल्ड कार्ड एवम 35 लोगों ने आधार कार्ड बनवाया।आज से पहला कदम स्कूल मे असंगठित मजदूरों का निबंधन( श्रम विभाग के द्वारा ) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन, गोल्ड कार्ड, एवं आधार कार्ड निःशुल्क बनवाया जायेगा। दिनाँक 3- 9- 2019 को पहला कदम स्कूल मे एक निःशुल्क * नेत्र जांच शिविर* का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मरीज मे मोतियाबिंद की पहचान होने पर निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जायेगा । इस कैम्प का लाभ कोई भी जन सामान्य उठा सकते है। इस तरह समय समय पर पहला कदम मे कई तरह के कैम्प आयोजित किए जाते है जिसका उद्देश्य दिव्यांगों एवम जन सामान्य को लाभ दिलाना है। पूरा पहला कदम परिवार ssp सर , डॉ बजाज तथा साथी फॉउंडेशन तथा उनकी टीम का आभार प्रकट करता है।। www.pahelakadam.in

12/08/2019

पहला कदम स्कुल
धनबाद

Want your school to be the top-listed School/college in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Dhansar
Dhanbad
826001