30/11/2024
*यशोमति का शानदार विज्ञान मेला*
दिनांक 30/11/24 दिन शनिवार को यशोमति श्री विद्या निकेतन, लाल बाजार झरिया के प्रांगण में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं के अनुसंधान पर आधारित नवीनतम् वैज्ञानिक खोज और अविष्कारों का एक से बढ़कर एक कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ –साथ पर्यावरण की समस्या, मानवता के कल्याण, तकनीकी शिक्षा, इत्यादि के व्यावहारिक पक्ष प्रदर्शित किए गये।
वर्ग चतुर्थ से दशम् वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय अनेक अदभुत नवीनतम् खोज को प्रस्तुत कर दिखाया। जिसमें विशेष आकर्षण केंद्र निम्न रहे।
**हाइड्रो इलेक्ट्रिसीटी पावर प्लांट*
**रेन वाटर अलार्म,*
**न्यूटन लॉ ऑफ़ मोशन,*
**वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण,*
**मस्तिष्क ,किडनी, लंग्स ,मानव नेत्र एवं कोयला खनन इत्यादि।*
प्रबंध समिति के सचिव श्री आलोक चौधरी, सह–सचिव श्री विनोद शर्मा, सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल, सदस्या श्रीमती सीमा अग्रवाल एवं प्राचार्य श्री असित दास द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रातः 10:00 बजे किया गया। बच्चों के अंतर्गत टीमवर्क, समस्या समाधान, आत्मविश्वास एवं सीखने की अनवरत रुचि ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झरिया के माननीय प्राचार्य एवं आचार्य /आचार्या ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया।
प्रदर्शनी में प्रत्येक ग्रुप से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले बाल वैज्ञानिकों को चयनित कर पुरस्कार की घोषणा की गई। माननीय श्री सौरव रॉय सर ने प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। यशोमति के आचार्या/आचार्य ने अपना सकारात्मक सहयोग देकर प्रदर्शनी को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।