Yogesh Sir Official

Yogesh Sir Official I am passionate about positive motivation in the classroom, as well as in life.

19/08/2025
भारत की तटरेखा (Coastline of India in Hindi) की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है, जिसमें 2094 किलोमीटर द्वीप क्षेत्र और 5422...
18/08/2025

भारत की तटरेखा (Coastline of India in Hindi) की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है, जिसमें 2094 किलोमीटर द्वीप क्षेत्र और 5422 किलोमीटर मुख्य भूमि तटरेखा शामिल है। भारतीय तटरेखा नौ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों तक फैली हुई है, और यह पश्चिम में अरब सागर और हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा है। भारत के तटीय राज्य केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा हैं। दमन और दीव, पुडुचेरी, लक्षद्वीप द्वीप समूह और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तटीय केंद्र शासित प्रदेश हैं। गुजरात की तटरेखा राज्यों में सबसे लंबी है, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तटरेखा केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे लंबी है।

21/03/2025

💕सामान्य ज्ञान (GK),💕

1. अन्त सागरीय भूकंपों द्वारा उत्पन्न समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है ?
Ans ➺ सुनामी

2. पंजाब में भक्ति आंदोलन का जनक किसे माना जाता था ?
Ans ➺ गुरु नानक

3. धरातलीय भूकंप में तरंगे किसके आकार की होती है ?
Ans ➺ L के आकार की

4. महाराष्ट्र में भक्ति संप्रदाय किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला हुआ है ?
Ans ➺ संत ज्ञानेश्वर

5. रिएक्टरस्केल से किसकी तीव्रता मापी जाती है ?
Ans ➺ भूकंप की

6. कबीर की मृत्यु कहाँ हुई थी
Ans ➺ मगहर (संतकबीरनगर, उ.प्र.)

7. विश्व के सबसे अधिक भूकंप किस पेटी में आते हैं ?
Ans ➺ परिप्रशान्त महासागरीय पेटी में

8. कबीर का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans ➺ लहरतारा तालाब के निकट (काशी)

9. सुनामी किस भाषा का शब्द है ?
Ans ➺ जापानी

10. भक्ति आंदोलन के प्रतिपादक कौन थे ?
Ans ➺ रामानुज आचार्य

11. जिस स्थान पर भूकंप की उत्पत्ति होती है, उसे क्या कहा जाता है ?
Ans ➺ भूकंप मूल

12. भूकंप में तेज गति से आने वाली तरंगों का औसत वेग कितना होता है ?
Ans ➺ 8 मी./से.

13. भूकंप की दृष्टि से कौन सबसे खतरनाक सागर है ?
Ans ➺ प्रशान्त महासागर

14. भक्ति आंदोलन को दक्षिणी भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने वाले व्यक्ति कौन थे ?
Ans ➺ रामानंद

15. प्रशान्त महासागर के कितना प्रतिशत भूकंप क्षेत्र को अग्नि वलय कहा जाता है ?
Ans ➺ 68%

16. भूकंपमापी यंत्र के अनुसार 1 वर्ष में सामान्यतः कितने बार भूकंप आते हैं ?
Ans ➺ 8000 से 10,000

17. सुनामी के आने का मुख्य कारण क्या होता है ?
Ans ➺ भूकंप

18.कबीर के गुरु कौन थे ?
Ans ➺ रामानंद

19. भूकंप की कौन-सी घटना धरातल पर घटित नहीं होती है, बल्कि जल में होती है ?
Ans ➺ सुनामी

20. भूकंपीय तरंगों को मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
Ans ➺ सिम्मोग्राफ का

21. धरातल पर जहाँ सर्वप्रथम भूकंप का अनुभव होता है, उस स्थान को क्या कहते हैं ?
Ans ➺ भूकंप अधिकेंद्र

22. रिएक्टर पैमाने के अतिरिक्त अन्य किस पैमाने पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है ?
Ans ➺ मरकेली पैमाना

26/10/2024

BRICS Summit 2024:

वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य के बदलते दौर में, रूस के कज़ान में 22 से 24 अक्टूबर 2024 तक BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसकी मेजबानी रूस ने किया . इस शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, भारत, दक्षिण अफ्रीका और नए सदस्य देशों जैसे ईरान और मिस्र के प्रमुख नेता शामिल हुए ।

12/10/2024

रावण बनना भी कहां आसान...
रावण में अहंकार था
तो पश्चाताप भी था
रावण में वासना थी
तो संयम भी था
रावण में सीता के अपहरण की ताकत थी
तो बिना सहमति परस्त्री को स्पर्श भी न करने का संकल्प भी था
सीता जीवित मिली ये राम की ही ताकत थी
पर पवित्र मिली ये रावण की भी मर्यादा थी
राम, तुम्हारे युग का रावण अच्छा था.
दस के दस चेहरे, सब "बाहर" रखता था...!!
महसूस किया है कभी
उस जलते हुए रावण का दुःख
जो सामने खड़ी भीड़ से
बारबार पूछता रहता है.....
*"तुम में से कोई राम है क्या?"*

हमारा गारिमामयी इतिहास हमें मानवता का पाठ पढाता है और मर्यादा की सीख देती है ।
तो आज इस विजया दशमी को जागो, उठो और तबतक मत रुको जबतक की अपने अंदर की बुराइयों को पहचान कर इस जलती रावण में उनकी आहुती न दे दो ।
आज हमारे लिए मानवता से बडा धर्म और भारतीयता से बडी जाति नहीं है ।

कौन कौन देश की मुद्रा डॉलर है ??
12/10/2024

कौन कौन देश की मुद्रा डॉलर है ??

18/08/2024
23/05/2024

महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक छोटे से शहर 'मिराज' में बने सितार और तानपुरा को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।
➨सितार के लिए मिराज म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर और तानपुरा के लिए सोलट्यून म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट निर्माता फर्म को जीआई टैग दिया गया है।

भौगोलिक संकेत (GI) टैग, एक ऐसा नाम या चिह्न है जिसका उपयोग उन विशेष उत्पादों पर किया जाता है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल से संबंधित होते हैं। GI टैग यह सुनिश्चित करता है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्त्ताओं या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति है।

https://youtube.com/live/Jd9xeRVOn18?feature=share
19/12/2023

https://youtube.com/live/Jd9xeRVOn18?feature=share

खोरठा टेस्ट सीरीज 34JSSC CGL SPECIAL KHORTHAJSSC CGL KHORTHA MCQ by Yogesh Sir #सचिवालय_सहायक ्या निवारण के लिए आप मुझ...

अयोध्या दीपोत्सव में आप भी दिया डोनेट कर सकते है वही दिया आपको कुरियर के माध्यम से आपके पते पर  भेजा जाएगा !
10/11/2023

अयोध्या दीपोत्सव में आप भी दिया डोनेट कर सकते है वही दिया आपको कुरियर के माध्यम से आपके पते पर भेजा जाएगा !

Address

DHANBAD
Dhanbad
828402

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918789417066

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yogesh Sir Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Yogesh Sir Official:

Shortcuts

Share