Nehru Bal Academy

Nehru Bal Academy अबीता मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित।
एक कल्याणकारी संस्था ।

23/12/2025

Christmas Celebration

23/12/2025

Merry Christmas

अबिता मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल एकाडेमी विद्यालय परिसर में आज रविवार, 14 दिसंबर 2025 को विद्यालय...
16/12/2025

अबिता मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल एकाडेमी विद्यालय परिसर में आज रविवार, 14 दिसंबर 2025 को विद्यालय का स्थापना दिवस (Foundation Day) अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती लक्ष्मी मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा पाँच के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नागपुरी नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की संस्कृति, परंपरा एवं मिट्टी की खुशबू को नृत्य के माध्यम से सजीव रूप में दर्शाया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव मंडल एवं डायरेक्टर मैडम श्रीमती लक्ष्मी मंडल ने अपने संबोधन में विद्यालय की स्थापना, उसके शैक्षणिक सृजन, अनुशासन, संस्कार एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पुराने शिक्षकों एवं विशिष्ट सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। इस क्रम में निदेशक महोदया लक्ष्मी मंडल सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिनमें—

असेंबली इंचार्ज के क्षेत्र में धीरज सिंह सर

सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्षेत्र में भानुमती मैडम

वेल डिसिप्लिन एवं पंक्चुअलिटी के लिए राहुल सेन सर एवं शाहिना मंजर मैडम

मोटिवेशनल एवं क्रिएटिव टीचर के रूप में अंजली मैडम को मोमेंटो प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को फाउंडर मेंबर श्रीमान राजेश मंडल के करकमलों द्वारा स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर श्री भवानी सर को खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी युवराज सिंह सहित कई विद्यार्थियों को खेल उपलब्धियों के लिए पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।

साथ ही नर्सरी से लेकर उच्च वर्गों तक के टॉपर्स एवं उत्कृष्ट उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी उपहार स्वरूप मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में श्री संजय सर का प्रेरणादायी वक्तव्य हुआ, जिसके पश्चात ट्रस्टी मेंबर श्रीमान जगतु गोप जी एवं श्रीमती सपना मैडम ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस भव्य आयोजन में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से— संरक्षक श्री शंकर मंडल, दबंग न्यूज़ के पत्रकार श्री राजेंद्र वर्मा, प्रभात खबर के पत्रकार श्री हीरालाल पांडे, सेवा संकल्प के अध्यक्ष श्री आकाश मंडल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय वर्मा (भेलाटांड), ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष श्री गौतम मंडल, रोटी बैंक धनबाद के श्री सन्नी सिंघा एवं यूथ क्लब रोटी बैंक के श्री रवि शेखर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों— नीरज कुमार, राम कुमार, विजय कुमार, सीमा मैडम, सीमा देवी, मीनल मैडम, रीता मैडम, सानू मैडम, शांतो सर, निर्मला मैडम, नीलू मैडम, बिमला मैडम सहित अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि कोई भी विद्यालय केवल शिक्षकों से नहीं, बल्कि सहयोगी स्टाफ के बिना पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो सकता। इसी भावना के साथ विद्यालय के नॉन-टीचिंग स्टाफ— लखन कुम्भकार,मालती देवी, आशा देवी, निमाई मंडल, बलदेव टुरी, किशोर हाड़ी, मनोरंजन मुर्मू, विजय टुरी को भी उनके निरंतर सहयोग के लिए उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया गया।

पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह एवं सामूहिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

14/12/2025

स्थापना दिवस 2025
Nehru Bal Academy

आज के अखबारों में प्रकाशित ! पत्रकार बंधुओं का तहे दिल से शुक्रिया!             Nehru Bal Academy
22/04/2025

आज के अखबारों में प्रकाशित ! पत्रकार बंधुओं का तहे दिल से शुक्रिया!
Nehru Bal Academy

31वीं धनबाद जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नेहरू बाल एकेडमी स्कूल के बच्चों ने अपना परचम लहराया !दिनांक 20/04/2025 को मह...
21/04/2025

31वीं धनबाद जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नेहरू बाल एकेडमी स्कूल के बच्चों ने अपना परचम लहराया !

दिनांक 20/04/2025 को महर्षि विद्यापीठ लोहड़ी में 31वीं धनबाद जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया ! जिसमें जिले के लगभग 13 स्कूल और 5 क्लबों के 230 बच्चों ने भाग लिया ! जिसमें नेहरू बाल एकेडमी सुसनिलेवा, नागानगर स्कूल के बच्चे सबसे अधिक मेडल लाकर विजेता बने।

स्वर्ण पदक के नाम: सोनम कुमारी, रितु कुमारी, करण राज, लकी राज, भाव्यांश चौबे, राम टुडू, जूली कुमारी, सूरज कुमार, सुबोध कुमार, सूर्य कुमार, आयुषी रानी कश्यप, स्पर्श राय ,प्राची राय ,रिया सिंह ,और प्रियंका कुमारी !

रजत पदक जीतने वाले बच्चों के नाम : कुमार नीरज, राम टुडू, रितु कुमारी ,आयुषी कश्य!

इन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय नेहरू बाल एकेडमी का नाम रोशन किया ! इसके लिए विद्यालय के कोच भवानी कुमार चौहान विद्यालय के संस्थापक श्रीमती लक्ष्मी मंडल एवं विद्यालय के प्राचार्य राजीव मंडल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को जीत के लिए ढेर सारे शुभकामनाएं दी !

नेहरू बाल एकाडेमी  स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बहुत ही भावपूर्ण रूप से मनाई गई। कल दिनाँक, 14 अप्रैल 20...
15/04/2025

नेहरू बाल एकाडेमी स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बहुत ही भावपूर्ण रूप से मनाई गई।

कल दिनाँक, 14 अप्रैल 2025 को नेहरू बाल अकादमी स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में हुई, जहाँ शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एकत्र होकर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों ने भी अपने नन्हे हाथों से पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

असेंबली के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके महान कार्यों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। शिक्षक ने बताया कि—

डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, जिन्होंने हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने के लिए अथक परिश्रम किया।

उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया और समानता का मार्ग दिखाया।

बच्चों ने भी भाषण और कविता के माध्यम से बाबासाहेब को याद किया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना था, बल्कि बच्चों में समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को भी अंकित करना था।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, "डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व से हमें यह सीख मिलती है कि कठिनाइयाँ कितनी भी हों, अगर हमारे पास ज्ञान, साहस और दृढ़ संकल्प हो, तो हम समाज को बदल सकते हैं।"

अखबारों में प्रकाशित!
16/02/2025

अखबारों में प्रकाशित!

*अबिता मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल एकेडमी ने किया 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ।*......
12/02/2025

*अबिता मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल एकेडमी ने किया 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ।*.......................................
आज दिनांक 12.02.2025 (बुधवार ) को अबिता मेमोरियल एडुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल ऐकाडमी, सुसनीलेवा ,नागनगर, धनबाद में स्कूली बच्चों का 24वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ l प्रतियोगिता का उदघाटन ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मंडल के द्वारा फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया गया । ट्रस्टी मेंबर श्री राजेश मंडल, श्रीमती सपना टुडू, जगतु गोप, सुधीर सिंह एवं प्राचार्य राजीव मंडल एवं सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे l प्रतियोगिता में वर्ग नर्सरी से नवम् वर्ग तक के छात्र/छात्राओ के कुल 42 ग्रुपो में स्पर्धा का आयोजन हुआ । प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को विद्यालय के संरक्षक श्री शंकर मंडल ,अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मंडल ट्रस्टी मेंबर एवं विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक भवानी चौहान, साथ में सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं में सपना टुडू ,अंजलि चक्रवर्ती, भानुमति कुमारी, धीरज सिंह, नीरज सर, राहुल सेन, संजय सर, राम सर , Seema kumari, मीनल, बरनाली, स्मारिका, ,का अहम भूमिका रहा। प्रतियोगिता का समापन पर प्राचार्य राजीव मंडल द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया एवं पढ़ाई के साथ-साथ खेल के महत्व को समझाया गया कि सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद का भी होना अति आवश्यक है l विभिन्न स्पर्धा में मेडल पाने वाले बच्चों का नाम इस प्रकार है।.......................................
खेल का नाम:
गर्ल्स पिचर रेस- सलोनी कुमारी, सोनम कुमारी, श्रुति कुमारी ! फ्रॉग रेस- मो॰ हम्माद, रोहित मुर्मू, अजित कुमार महतो ! बेट और बॉल रेस- प्रीतम टुडू, अमर कुमार ठाकुर, मनु गोप ! बिस्किट रेस- रितविक सोरेन, विराज कुमार, अर्पण मंडल ! मैथ्स रेस- सादिया नूरी, सरिम फरहान, आशीष कुमार ! स्लो साइकिल रेस- अंकित चौधरी ! जलेबी रेस- पायल महतो, ज्योति कुमारी, श्रेया कुमारी ! बॉल bucket रेस- कान्हा कुमार साव, आयुष मंडल, फैज अहमद !

26 जनवरी 2025 (जनवरी)को अबीता मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल एकेडेमी में गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्य...
26/01/2025

26 जनवरी 2025 (जनवरी)को अबीता मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित नेहरू बाल एकेडेमी में गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में 76 वीं गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष महोदया श्रीमती लक्ष्मी मंडल एवम विद्यालय के फाउंडर मेम्बर राजेश कुमार मंडल एवं ट्रस्टी मेंबर सपना टुडू, जगतु गोप उपस्थित थे । प्राचार्य राजीव मंडल द्वारा झंडा फहराया गया । प्राचार्य महोदय ने झंडा फहराने के बाद बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी और इसकी महत्व को बताया, इस मौके पर बहुत सारे अभिभावक भी कार्यक्रम को देखने के लिए आए हुए थे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तथा बच्चों द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में भी गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के समापन के बाद सभी बच्चों एवं अभिभावकों मे मिठाई वितरण किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं अपना भरपूर सहयोग दिया ।

Address

Dhanbad
826004

Opening Hours

Monday 7:30am - 1pm
Tuesday 7:30am - 1pm
Wednesday 7:30am - 1pm
Thursday 7:30am - 1pm
Friday 7:30am - 1pm
Saturday 7:30am - 1pm

Telephone

+918540908737

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nehru Bal Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Nehru Bal Academy:

Shortcuts

Share

Category