Saraswati Vidya Mandir Sinidih

Saraswati Vidya Mandir Sinidih Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saraswati Vidya Mandir Sinidih, Campus Building, Saraswati Vidya Mandir, PO-Tundoo, Govindpur Area/III, Dhanbad.

विद्यालय स्तरीय गणित विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।💥🎉🎊🎊🎊🌹🌹🌹🌹🌹🎊🎊🎉💥विद्या विकास समिति, झारखंड के ...
21/09/2022

विद्यालय स्तरीय गणित विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
💥🎉🎊🎊🎊🌹🌹🌹🌹🌹🎊🎊🎉💥
विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में दिनांक 21 सितंबर 2022 को सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह में विद्यालय स्तरीय गणित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन माननीय राजन भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक उत्खनन कार्यशाला, सिनीडीह , श्री एस के त्रिपाठी, प्रबंधक उत्खनन कार्यशाला, श्री एस के श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक, उत्खनन कार्यशाला, श्री पी के सिंह, मुख्य प्रबंधक, उत्खनन कार्यशाला ,सिनीडीह ,श्री कृष्ण कुमार प्रबंधक उत्खनन कार्यशाला, श्री रवि कुमार प्रबंधक प्रशिक्षण, उत्खनन कार्यशाला, इस्माइल अंसारी सहायक, प्रबंधक उत्खनन कार्यशाला, श्री गंगा विष्णु रजक ,अधीक्षक, अभियंता, उत्खनन कार्यशाला श्री अमित कुमार महतो, एजीएम, गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 , श्री डी के भारती ,अधीक्षक, अभियंता उत्खनन कार्यशाला सिनीडीह, विद्यालय के सचिव माननीय अमरकांत झा, समिति सदस्य श्री उत्तम गयाली, प्राचार्य श्री सुनील कुमार सिंह एवं उप प्राचार्य श्री दुर्गेश नंदन सिन्हा ने किया।
इस गणित विज्ञान मेले में विज्ञान गणित एवं संगठन के विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। संगणक के बाल एवं किशोर वर्ग में 15 मॉडल, गणित के शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग में 40 मॉडल वही विज्ञान के शिशु, बाल , किशोर एवं तरुण वर्ग में 97 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस मेले की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि श्री राजन भट्टाचार्य ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा बाहर निकलती है और आगे चलकर यही छात्र-छात्राएं राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं तथा भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता का भाव पैदा करते हैं और प्रतिभा प्रकट करने का मंच तैयार करते हैं। सचिव माननीय अमरकांत झा ने कहा कि विद्या भारती समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्र-छात्राओं में गुणात्मक विकास करती है जो आगे चलकर राष्ट्र को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करता है। प्राचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान के बिना संसार चलाने की कल्पना असंभव है। आज इस मेले में चयनित छात्र छात्राएं प्रांतीय गणित विज्ञान मेले में शामिल होंगे जो 23 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक सरस्वती विद्या मंदिर भूली नगर में आयोजित है। मौके पर विद्यालय के विज्ञान आचार्य श्री अरविंद कुमार, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती विनीता कुमारी, डॉ० तापस कुमार घोष, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री मुरारी प्रसाद, श्री सतीश कुमार पांडे, श्रीमती सुतापा विश्वास, गणित आचार्य श्री मानिक सेन, श्री संतोष कुमार पाठक, श्री श्रवण कुमार दुबे, संगणक आचार्य श्री संजय उपाध्याय, श्री विकास गुप्ता, श्री दीपक कुमार के साथ साथ सभी आचार्य उपस्थित रहे।

कृष्णा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में दिनांक- 24.08.2019 को राधा कृष्णा-रूप सज्जा प्रतियोगित...
27/08/2019

कृष्णा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में दिनांक- 24.08.2019 को राधा कृष्णा-रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Address

Saraswati Vidya Mandir, PO-Tundoo, Govindpur Area/III
Dhanbad
828128

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir Sinidih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Vidya Mandir Sinidih:

Shortcuts

Share