Career to Destination - C2D Classes

Career to Destination - C2D Classes Our goal is to provide quality education and help students in cracking the top most competitive exams.

23/07/2021

क्या कोई उत्कृष्ट प्रेमी होने के साथ-साथ अद्भुत वैरागी भी हो सकता है? इस सवाल पर जब आंतरिक चिन्तन की प्रक्रिया शुरू होती है तब हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन परिवेश में विचरण करते हुए कृष्ण भक्ति धारा में पहुंचकर कुछ शान्ति का अनुभव करती है। शायद ऐसा लगता है कृष्ण का प्रेम ही नहीं वैराग्य भी रसमय है। ना जाने कितने रूप है श्री कृष्ण के एक तरफ गोपियों के साथ रास रचाते हुए कृष्ण है तो दूसरी ओर प्रेम में डूबे कृष्ण तथा तीसरे वैराग्य के सबसे ऊँचे पहाड़ पर आसन जमाए हुए भी श्री कृष्ण दिखाई देते है। ऐसा लगता है मानवीय प्रवृत्तियों का शायद ही कोई रंग हो जो कृष्ण के जीवन में समाया न हो।

आध्यात्मिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए एक बात समझनें वाली यह भी है कि भारत के अवतार पुरूषों में सिर्फ श्री कृष्ण ही है जिन्हें पूर्णावतार या पूर्ण -पुरूष माना गया है तथा वे लोकजंनमानस तथा लोक चेतना के चहतें चेहरे आज भी है] वों श्री कृष्ण है] कान्हा है] गोपाल है] मुरलीधर-मुरली मनोहर है] मोरमुकुटधारी है] माधव है] कैशव है] मधुसुदन है] योगेश्वर है तो कहीं छलियां आदि भी है। परंतु कृष्ण को कितने ही रूपों में देखने की कोशिश कीजिए अंत में उनका विराट रूप ही वर्णनातीत नजर आता है। श्री कृष्ण ऐसे यौद्धा भी है जो युद्ध लड़ते नही लड़वाते है जैसे महाभारत युद्ध में अर्जुन के साथ रहकर उन्होनें जीत की इबारत लिख दी थी। जीवन के हर मोड़ पर सकारात्मकता की प्रेरणा जगाने वाले श्रीकृष्ण की आज देश को आवश्यकता है न ही मठाधीशों की न जुमलेबाजों की। आज हमें फिर से एक ऐसा द्वारकाधीश चाहिए जो सत्ताधारकों की निरंकुशता का प्रतिरोध करते हुए क्रांतिकारिता का उद्घोषक बनकर स्वछंद विचारों वाले गणतंत्र प्रिय समाज का निर्माण करे। परंतु कुछ बुद्धिजीवियों कहना यह भी है कि द्वारकाधीश से ज्यादा तो कान्हा अच्छे थे। अब बताइए कि एक ही आदमी दो अलग-अलग नामों से अच्छा या बुरा कैसे हो सकता है। इस बात को उजागर करते हुए कौमी एकता की बात करने वाले संकीर्ण मानसिकता के शिकार लोग कहते है महाभारत युद्ध के पश्चात् जब श्रीकृष्ण राधा से पुनः मिलते है तब राधा ताना देते हुए कहती है कि 'तुम कान्हा थे तभी तक अच्छे थे द्वारकाधीश बने तो बुरे हो गए'। तुमने अपनी सेना को पांडवों और कौरवों के युद्ध में मरवा दिया] इसलिए तुम्हारी छवि नकारात्मक हो गई। इसी पर कुछ मानवाधिकार की बात करने वाले बुद्धिजीवियों का कहना था कि युद्ध में हमेशा मरने वाले आम लोग होते है।

श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के एकमात्र ऐसे चरित्र है जो मनुष्य होकर भी परमेश्वर है] रससिक्त प्रेमी है] जीवन का एक विराट दर्शन है। गीता के संदेश वाहक कृष्ण ऐसे सकाम है-जो निष्काम कर्मयोग का संदेश निःशंक देते हुए मनुष्य में ईश्वर की स्थापना करते है। जाहिर है] चाणक्य से कम यथार्थवादी श्रीकृष्ण आज भी नही दिखते] इसलिए भारतीय राजनीतिज्ञों को चाणक्य नीति के साथ-साथ श्रीकृष्ण से भी राजनीतिक सिद्धातों को सीखना चाहिए] हमें आज परिस्थितियों को देखते हुए रूढ़ियों से लड़ता जननायक नही प्रगतिशील विचारों का उद्घोषक चाहिए। राम राज्य की झूठी कपोल कल्पना से बहलाने वाले मठाधीशों की नही वरण पुराणों में व्याप्त श्रीकृष्ण के प्रचंड क्रांतिकारी रूप की आवश्यकता है] इसलिए अब राम राज्य में फिर से एक और द्वारकाधीश को पुनः जन्म लेना होगा।

चलो! कुछ समय के लिए ही सही]
श्रीकृष्ण तुमको लौट आना होगा]
कुछ किरचनें अवसादों की]
कुछ बादल धुन्ध और संकीर्णताओं के]
कर हस्तक्षेप आधिकारिक सामंजस्य का]
कुछ समय के लिए की सही इनकों हटाना होगा]
शायद स्थिरता के लिए]
श्रीकृष्ण तुमको फिर लौट आना होगा......

16 अप्रैल से  बैच शुरू हो रहा हैं|
13/04/2018

16 अप्रैल से बैच शुरू हो रहा हैं|

C2D मूल मन्त्र
27/11/2017

C2D मूल मन्त्र

C2D मूल मन्त्र
25/11/2017

C2D मूल मन्त्र

08/11/2017

कृषि से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

कृषि
-कृषि को मानसून का जुआ कहा जाता है ।
कृषि के विशिष्ट प्रकार :-
1.विटीकल्चर :-
अंगूरों की व्यापारिक स्तर पर खेती ।
2.एपिकल्चर:-
मधुमक्खी पालन या शहद की व्यापारिक स्तर पर
खेती ।
3.सेरी कल्चर :-
सह्तुत के वृक्षों पर रेशम के कीड़ो का पालन करना ।
4.सिल्वी कल्चर :-
वनों का संरक्षण व संवर्द्धन से सम्बंधित ।
5.फ्लोरी कल्चर :-
फूलो की व्यापारिक स्तर पर कृषि
6.होर्टी कल्चर :-
शाक- सब्जियों की व्यापारिक स्तर पर कृषि
7.ओलेरी कल्चर :-
जमीन पर फैलने वाली शाक सब्जियों की कृषि
8.ओलिवि कल्चर :-
जैतून की व्यापारिक स्तर पर कृषि
9.पीसी कल्चर :-
मछलियों का व्यापारिक स्तर पर पालन
10.होर्सी कल्चर :-
घोड़ो का व्यापारिक स्तर पर पालन ।
11.अर्वरी कल्चर :-
वृक्षों एवं झाड़ियो की कृषि ।
विश्व में कृषि के प्रकार
1.गहन कृषि :-
जिन देशो में जनसँख्या के अनुपात में
कृषि भूमि की कमी होती है वहा प्रति हैक्टेयर अधिक
उत्पादन प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है
तथा एक वर्ष में दो या तीन फासले प्राप्त
की जाती है ।
जैसे:- मानसूनी प्रदेश
2.विस्तृत कृषि :-
यह कृषि विकसित देशो में की जाती है ।इस प्रकार
की कृषि में बड़े बड़े फर्मो पर अत्याधुनिक यंत्रो के
द्वारा कृषि की जाती है ।
3.मिश्रित कृषि :-
जब कृषि व पशुपालन एक साथ किया जाता है तो इसे
मिश्रित कृषि कहा जाता है ।
4.बागाती कृषि :-
इस प्रकार की कृषि में बड़े बड़े बागन लगाये जाते है ।
इसका उदेश्य नकदी प्राप्त करना होता है ।
उदहारण :- चाय के बागान,रबर के बागान आदि ।
5.ट्रंक फार्मिग :-
इस कृषि में दैनिक उपयोग में आने
वाली उपजो को ट्रको में भरकर
उपभोक्ता केन्द्रों तक लाया जाता है ।
उदहारण :- सक सब्जिय फल फुल
6.स्थानांतरित कृषि :-
यह कृषि मुख्य रूप से आदिवासियों के
द्वारा की जाती ह

If you are interested in this post, then fill out this post
07/11/2017

If you are interested in this post, then fill out this post

(C2D मूल मन्त्र )
04/11/2017

(C2D मूल मन्त्र )

03/11/2017

C2D परिवार की ओर से गंगा स्नान का हार्दिक शुभकामनाएँ ।

03/11/2017

(C2d)मूल मन्त्र

* 1. विद्युत् धारा का एसआई मात्रक क्या है -- एम्पेयर �What is the SI unit of Current? -– Ampere

* 2. लम्बाई की SI इकाई क्या है ? -- मीटर �What is the SI unit of Length? -– Meter

* 3. भार की SI इकाई क्या है ? -- किलोग्राम �What is the SI unit of mass? -– Kilogram

* 4. समय की SI इकाई क्या है ? -- सैकण्ड �What is the SI unit of time? -– Second

* 5. ऊष्मगतिकीय तापमान की SI इकाई क्या है ? -- कैल्विन�What is the SI unit of temperature? -– Kalvin

* 6. वर्ल्ड वाइड वेब का अविष्कार किसने किया ? -- टिम बर्नर्स ली �Who is the inventor of World Wide Web? –- Tim Berners-Lee

* 7. इंटरनेट का आविष्कार किसने किया ? -- विंटन जी. सर्फ �Internet was inveted by -- Vinten G Surf

* 8. लाइट बल्ब का आविष्कार किसने किया ? -- थॉमस अल्वा एडिशन �Who invented electric bulb? -- Thomas A. Edison

* 9. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया ? -- ग्राहम बैल �Telephone was invented by -- Alexander Graham Bell

* 10. रेबीज के टीके का आविष्कार किसने किया ? -- लुइस पास्चर �Vaccine of Rabies was invented by -- Louis Pasteur

* 11. साई प्रणीत किस खेल से जुड़े हुए हैं ? -- बैडमिंटन �Sai Praneeth is associated with which sport? –- Badminton

* 12. पारुपल्ली कश्यप किस खेल से जुड़े हुए है ? -- बैडमिंटन �Parupalli Kashyap is associated with which sports? -- Badminton

* 13. पीवी सिंधु कौन सा खेल खेलती हैं ? -- बैडमिंटन�PV Sindhu is related to -- Badminton

* 14. साइना नेहवाल कौन सा खेल खेलती हैं ? -- बैडमिंटन�Which sport is Saina Nehwal associated to -- Badminton

* 15. रेखा - द अनटोल्ड स्टोरी नामक जीवनी के लेखक कौन हैं -- यासीर उस्मान�Who has written biography Rekha the untold story? -- Yasser Usman

* 16. माई कंट्री माई लाइफ के लेखक कौन हैं ? -- एल के आडवाणी�Who is the author of 'My Country My Life'? -- LK Adwani

* 17. 'ट्रू कलर्स ' के लेखक कौन हैं ? -- एडम गिलक्रिस्ट �Who has written - True Colours -- Adam Gilchrist

* 18. 'एन एरा ऑफ़ डार्कनेस - द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया' के लेखक कौन हैं ? -- डा शशि थरूर �Who is the author of 'An Era of Darkness - The British Empire in India' ? -- Dr. Shashi Tharoor

* 19. किसके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ? -- मेजर ध्यानचंद�Whose birthday is observed as sports Day in India? -- Major Dhyanchand

* 20. खेल दिवस कब मनाया जाता है ? -- 29 अगस्त�When is National Sports day observed in India? -- 29 August

02/11/2017

C2D मूल मन्त्र

* 1. हमारे भोजन में कौन से तत्व उर्जा के मुख्य स्रोत होते है ? -- खनिज
*
* 2. पहला 'उपग्रह' सफल रूप से कब छोड़ा गया था ? -- 19 मार्च, 1973
*
* 3. इनमें से किस "विकिरण" के कारण कैंसर पैदा होता है ? -- अल्ट्रा-वॉयलट
*
* 4. कृत्रिम उपग्रह अपनी भू-स्थिरीय कक्षा की परिक्रमा में कितना समय लेता है? -- लगभग 24 घंटे
*
* 5. डा. कलाम जी का देहांत किस राज्य में हुआ ? -- मेघालय
*
* 6. कितने गृह प्रथ्वी की तुलना में सूर्य के निकट है ? -- दो
*
* 7. 'हाईड्रोजन बम्ब' किस सिद्वांत पर आधारित है ? -- नाभिकीय विखंडन
*
* 8. सौर उर्जा के सैल किसके बने होते है ? -- सोल्डर
*
* 9. "कोकरोच" (तिलचट्टे) के खून का रंग क्या होता है ? -- सफ़ेद
*
* 10. भाप चलित इंजन उर्जा को परिवर्तित करता है -- यांत्रिक उर्जा में
*
* 11. दन्तिवाड़ा बांध भारत के किस राज्य में स्थित है? --- गुजरात
*
* 12. चमेरा बांध किस नदी पर बना हुआ है? --- रावी नदी
*
* 13. चमेरा बांध भारत के किस राज्य में बना हुआ है? -- हिमाचल प्रदेश
*
* 14. भारत में सबसे लंबा बांध कौनसा है? --- टिहरी बांध (उत्तराखंड -- 260.5 m)
*
* 15. विश्व का सबसे लम्बा बांध कौन सा है? --जिंगपिंग 1 बांध चीन (305 m )
*
* 16. किस गृह को "सुबह का तारा" और "शाम का तारा" कहा जाता है -- शुक्र
*
* 17. किस तत्व को सामान्यत: फलों और उनके रस को सुरक्षित रखने में प्रयोग किया जाता है ? -- सोडियम बेन्जोएट
*
* 18. वायुदाब मापने वाला यंत्र है -- बैरोमीटर
*
* 19. गुप्त वंश की स्थापना किसने की? -- श्रीगुप्त
*
* 20. इनमें से कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ? -- लैक्टो मीटर
*
* 21. मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाती है? -- राज्य के राज्यपाल के द्वारा
*
* 22. मौसम की भविष्यवाणी में इनमें से किसकी सहायता ली जाती है ? -- भू-स्थिरीय उपग्रह
*
* 23. संसार की सबसे लंबी नदी कौन सी है? -- नील
*
* 24. सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र वाला भारतीय राज्य है ? -- उत्तर प्रदेश

* 26. वर्ष 2014 में सुमित्रा महाजन जो की लोकसभा स्पीकर भी रही है. उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहली भारतीय महिला जो की एक लोकसभा सीट से तथा एक राजनैतिक दल के टिकट से लगातार आठ बार लोकसभा के लिए चुनी गई।
*
* 27. केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच स्थित है? -- महाराष्ट्र व गुजरात के बीच
*
* 28. केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली की राजधानी का नाम क्या है? -- सिलवासा
*
* 29. दमन गंगा नदी कहाँ बहती है? -- दादर नगर हवेली
*
* 30. अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे ऊँचा स्थान कौन सा है? -- सैडल चोटी
* 31. ताजमहल' किसकी याद में बनवाया गया ? -- मुमताज महल
*
* 32. R.O.M. मे R का पूरा नाम है? -- रीड
*
* 33. श्रावण (सावन) के महीने का प्रमुख त्यौहार कौन सा होता है ? -- रक्षाबंधन
*
* 34. भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के कारण हुई थी? -- मिथाइल आइसोसायनेट
*
* 35. रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं -- कार्बन डाइऑक्साइड
*
* 36. यदि राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र देना चाहें तो वे अपना त्यागपत्र किन्हें देंगे? -- उपराष्ट्रपति
*
* 37. सबसे ज्यादा क्रिकेट विश्वकप किस देश ने जीता हैं ? -- आस्ट्रेलिया
*
* 38. मुगल वंश की स्थापना किसने की? -- बाबर
*
* 39. नेल्सन मंडेला का संबंध किस देश से हैं ? -- दक्षिण अफ्रीका
*
* 40. वेदों की ओर चलो किनका कथन था? -- दयानन्द सरस्वती

* 41. भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की माँ का नाम क्या था? -- गोविंदी बाई
*
* 42. गोविन्द बल्लभ पंत के पिता का नाम क्या था? -- मनोरथ पंत
*
* 43. उत्तर प्रदेश के दूसरे मुख़्यमंत्री कौन थे? -- डा सम्पूर्णानन्द
*
* 44. डॉ. सम्पूर्णानन्द का जन्म उत्तरप्रदेश के किस स्थान पर हुआ था? -- वाराणसी
*
* 45. डॉ. सम्पूर्णानन्द किस राजनैतिक दल से थे? -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

* 46. न्यूट्रान की खोज किसने की? -- जेम्स चैडविक
*
* 47. किस गायिका को सुर की रानी कहा जाता है? -- लता मंगेशकर
*
* 48. भारत का पहला बोलने चलचित्र कौनसा था ? -- आलम आरा
*
* 49. भारत का पहला सुपर कंप्यूटर है -- परम
*
* 50. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है -- सहारा
*
* 51. भारत के राष्ट्रिय प्रतीक सत्यमेव जयते में कितने मुँख हैं ? -- 4
*
* 52. विश्व का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है ? -- हमिंग बर्ड
*
* 53. महलों का शहर किसे कहा जाता है ? -- कोलकाता
*
* 54. फेसबुक की स्थापना हुई थी ? -- 2004
*
* 55. कोशिका का इंजन किसे कहते है ? -- माइटोकानड्रीया
* 56. केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है? -- दक्षिण अंडमान
*
* 57. इंदिरा पॉइंट भूमध्य रेखा से कितनी दूर है ? -- 876 किमी
*
* 58. कौनसा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की सात बहनो का भाग नहीं है? -- सिक्किम और पश्चिम बंगाल
*
* 59. फिल्म एक्टर अनुपम खेर का पूरा नाम क्या है? -- अनुपम पुष्करनाथ खेर
*
* 60. 1984 -1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री कौन थे? -- राजीव गांधी

01/11/2017

(C2D मूल मन्त्र )

1784 का पिट्स इंडिया ऐक्ट - इस ऐक्ट के विवाद को लेकर ब्रिटेन में लार्ड नार्थ तथा फाँक्स की मिली -जुली सरकार को त्यागपत्र देना पड़ा था। यह पहला और अन्तिम अवसर था ,जब किसी भारतीय मामले ब्रिटिश सरकार गिर गई थी। इस अधिनियम के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु निम्न है -

(A)-द्वैध शासन की स्थापना -कोर्ट अॉफ डायरेक्टर्स (व्यापारिक मामलों के लिए) और बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल (राजनीतिक मामलों के लिए ) जो 1856 तक क़ायम रहा ।

(B)-बम्बई तथा मद्रास प्रेसीडान्सियाँ भी गवर्नर जनरल एवं उनके परिषद् के अधीन हो गयीं।

(C)-गवर्नर जनरल की परिषदों की संख्या 3
कर दी गयी और गवर्नर को परिषद् पर
विशेष अधिकार दिया गया।

(D)-गवर्नर जनरल बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल की अनुमति के बिना किसी भारतीय नरेश से युद्ध एवं सन्धि नहीं कर सकता था।

1786 का चार्टर ऐक्ट- यह ऐक्ट कॉर्नवालिस के भारत लाने के लिए के उद्देश्य से लाया गया था। इसके द्वारा मुख्य सेनापति की शक्ति गवर्नर जनरल में निहित कर दी गई।
अब गवर्नर जनरल विशेष परिस्थिति में परिषद के निर्णय के रद्द कर सकता था।

1793 का चार्टर ऐक्ट- इसके द्वारा लंदन स्थित नियन्त्रण बोर्ड के सदस्यों एवं कर्मचारियों के वेतनादि भारतीय कोष से देने का निर्णय किया गया,जो व्यवस्था 1919 तक क़ायम रही ।

1813 का चार्टर ऐक्ट- इस अधिनियम के मुख्य प्रावधान निम्न है-

(A)- कम्पनी के व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया किन्तु उसका चीन से चाय के व्यापार पर एकाधिकार क़ायम रहा ।
(B)-कम्पनी के भारतीय राजस्व से 10% लाभांश देने का निश्चय किया गया।

(C)-भारतीयों को लिए एक लाख रूपया वार्षिक शिक्षा ने सुधार,साहित्य में सुधार एवं पुनरूत्थान के लिए और भारतीय प्रदेशों में विज्ञान की प्रगति के लिए ख़र्च करने का प्रावधान किया गया।

(D)- प्रथम बार अंग्रेज़ों की भारत पर संवैधानिक स्थिति स्पष्ट की गयी

1833 का चार्टर ऐक्ट- इस एक्ट पर औद्योगिक क्रातिं उदारवादी नीतियों का क्रियान्वयन तथा लेसेज फ़ेयर के सिद्धांत की छाप थी। इस के प्रमुख बिन्दु निम्न है-
(A)-कम्पनी का व्यापारिक अधिकार पूर्णत ख़त्म हो गया।
(B)-कम्पनी के पास अब केवल राजनीतिक अधिकार थे।
(C)-बंगाल का गवर्नर जनरल अब भारत का गवर्नर जनरल हो गया।
(D)-भारतीय क़ानूनों को संचित,लिपिबद्ध तथा सुधारने के उद्देश्य से एक विधि आयोग का गठन किया गया।
(E)-भारत में दासता को अवैध (1843 में प्रतिबंधित ) घोषित कर दिया गया ।

1853 का चार्टर ऐक्ट -इस में ब्रिटिश सरकार की ओर से कम्पनी को भारतीय क्षेत्र ट्स्ट के रूप में तब रखने की आज्ञा दी गयी जब तक कि ब्रिटिश संसद ऐसा चाहे। तथा अब सरकारी सेवाओं में नियुक्तियाँ प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा होने लगा ।

Address

Near MKD School, Opp. Police Chowki Sugar Mill Tiraha (Rani Bagh Colony)
Dhampur
246761

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 7am - 6pm

Telephone

01344221323

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Career to Destination - C2D Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category