R.S.M PG College

R.S.M PG College Official Page for R.S.M. PG COLLEGE, Dhampur, Bijnor- 246761

आज  महाविद्यालय के कक्ष संख्या- 10 में भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्...
25/12/2025

आज महाविद्यालय के कक्ष संख्या- 10 में भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रश्मि एस. रावल ने की। उन्होंने बताया कि बाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार एवं दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति में गरिमा और संवाद स्थापित किया एवं इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रो. एस.एल. पाल एवं प्रो. अमित कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. सुमेधा चौहान ने उनकी कविताओं एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को सबके सम्मुख रखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय दुआ ने किया। उन्होंने उनकी कविताओं की कुछ पंक्तियों का पाठ किया। *टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी, अन्तर की चीर व्याथा पलकों पर ठिठकी। हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा। काल के कपाल पे लिखता-मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ।* कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, डॉ. कौशिक प्रसाद, गोपाल कृष्ण तिवारी, डॉ. अंकित, डॉ. राधा रानी बरनवाल, हर्ष कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

24/12/2025
29/11/2025
देवता महाविद्यालय मोरना में 32 यूपी बटालियन धामपुर बिजनौर के सौजन्य से सी ए टी सी एनसीसी कैंप आयोजित किया जा रहा है lइस ...
18/11/2025

देवता महाविद्यालय मोरना में 32 यूपी बटालियन धामपुर बिजनौर के सौजन्य से सी ए टी सी एनसीसी कैंप आयोजित किया जा रहा है l
इस कैंप में आर एस एम महाविद्यालय के एन सी सी कैडेट भाग ले रहे हैं साथ ही अन्य महाविद्यालय से आए कैडेट भी इस कैंप को अटेंड कर रहे हैं यह कैंप 13 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है और आगामी 10 दिन तक यह शिविर चलता रहेगा इस कैंप में एनसीसी कैडेट अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं साथ ही अपनी प्रतिभा को और भी तेजस्वी रूप दे रहे हैं आर एस एम महाविद्यालय के एन सी सी प्रभारी डॉक्टर अंकित कुमार इस कैंप में अपने के महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का नेतृत्व कर रहे हैं।

आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को आर.एस . एम .कॉलेज  में कक्ष संख्या 16 में नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को शपथ ...
18/11/2025

आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को आर.एस . एम .कॉलेज में कक्ष संख्या 16 में नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो रश्मि एस. रावल ने की । उन्होंने बताया कि नशा समाज के लिए एक कोढ़ की भाँति है जो समाज को खोखला कर देता है । मुख्य अनुशासी प्रोएस. एल.पाल ने अपने विचार व्यक्त किये।
विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता में खुशी सैनी, तान्या कम्बोज , प्रशान्त कुमार ने भाग लिया इसके पश्चात् सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं वीडियों का प्रदर्शन भी किया गया तथा QR कोड के द्वारा प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कराये गये। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रो पूनम घई, प्रो अल्का राय,प्रो. शौराज सिंह, प्रो रमाकान्त डॉ मनोज कुमार , प्रो. ओ . पी . मौर्य ,डॉ रामकुमार सिंह ,डॉ . गोपाल कृष्ण तिवारी, डॉ विनय दुआ उपस्थित रहे।

आज दिनांक 16 नवंबर 2025 कोआर.एस . एम .कॉलेज की संस्थापिका रानी फूल कुँवरि साहिबा की 53 वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप ...
16/11/2025

आज दिनांक 16 नवंबर 2025 कोआर.एस . एम .कॉलेज की संस्थापिका रानी फूल कुँवरि साहिबा की 53 वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर कॉलेज में आयोजित हवन एवं यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई । पुरोहित पंडित अश्विनी शर्मा द्वारा कराये गए
यज्ञ में मुख्य यजमान महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह राठौड़, सचिव डॉ.एस. के. राजपूत, प्राचार्य प्रो. रश्मि एस.रावल , डॉ. रंजन अग्रवाल ,कार्यकारिणी के सदस्य श्री जितेन्द्र चौधरी, डॉ अमित, श्री अवनीश चौहान एवं सेवानिवृत शिक्षकों में डॉ प्रकाश वीर डॉ विजयपाल सिंह , डॉ वीके सिंह, प्रो . राजेश सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे ।स्मृति दिवस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगणों में डॉ एस . एस . कटियार, प्रो पूनम घई,
प्रो.एस .एल. पाल, प्रो.अमित कुमार सिंह प्रो. शौराज सिंह, प्रो. रमाकान्त,प्रो. ओ . पी . मौर्य ,डॉ रामकुमार सिंह डॉ . राजेश कुमार, डॉ. मदनपाल सिंह , डॉ भारती चौहान, डॉ.भावना वत्सल डॉ.रवि धनकड़, डॉ विवेक यादव, डॉ कौशिक प्रसाद ,डॉ . गोपाल कृष्ण तिवारी, डॉ आदित्य कुमार, डॉ आकाश, डॉ अर्चना गहलोत, डॉ राधा रानी बरनवाल,डॉ एस .पी .सिंह ,डॉ विनय दुआ ,डॉ आर. पी. भारद्वाज ,डॉ अमित गिरी , डॉ पंकज शर्मा डॉ सीमा सिंह ,डॉ राजेन्द्र चौधरी,डॉ आशीष, डॉ . सुमेधा चौहान, डॉ अनिल यादव, डॉ इंदु सोलंकी, डॉ.इन्दु चौहान, डॉ मनोज कुमार,श्री तेजेन्द्र कुमार, डॉ.धनी राम,श्री अभिषेक कुमार डॉ चन्द्र कला, कु०अन्नू श्रीपंकज कुमार, श्री गजेन्द्र । सिंह,श्री .विवेक कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री विवेक कुमार, मीरा देवी, श्री विचित्र कुमार, श्री नवीन कुमार,श्री सुन्दर सिंह, अभिषेक कुमार,सुभाष देवरा , प्रीती,पवन कुमार, नवनीत, श्री कैलाश, श्री विनोद कुमार, जी शमशेर सिंह, श्री गजेन्द्र कुमार श्री टिकेन्द्र, मनोज कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आज दिनांक 13/11/2025 को आर. एस .एम . महाविद्यालय  धामपुर में मिशन शक्ति ,एनएसएस (छात्र एवं छात्रा ईकाई)  के संयुक्त तत्व...
13/11/2025

आज दिनांक 13/11/2025 को आर. एस .एम . महाविद्यालय धामपुर में मिशन शक्ति ,एनएसएस (छात्र एवं छात्रा ईकाई) के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर मनाये जाने वाले पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि एस . रावल ने की उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं मुंडा जनजाति के लोकनायक थे। इस जनजाति के आदिवासियों के लिए उनके द्वारा किये गये अहम योगदानों के कारण उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया, क्योंकि उन्होंने जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा करने वाले समाज के लिए अहम लड़ाई लड़ी। उनका नारा था कि “अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना” अर्थात रानी का राज खत्म हो और हमारा राज प्रारम्भ हो। यह नारा ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी प्रतिरोध का प्रतीक था, जो जल, जंगल व जमीन पर उनके अधिकारों की मांग करता था। प्रतियोगिता में भूमिकांशी, बी.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, जिया साह, एम.एस-सी तृतीय सेमेस्टर एवं राजकुमार, बी.एस-सी. (कृषि) प्रथम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से द्धितीय स्थान तथा स्पर्धा रानी, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि धनकड़ ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के महान नायक थे। कार्यक्रम में डॉ०एस० एस . कटियार, प्रो० शौराज सिंह, प्रो रमाकान्त,डॉ मनोज कुमार, डॉ. ओ.पी. मौर्य, श्री जितेन्द्र चौधरी, डॉराजेश कुमार डॉ हिमांशु त्रिपाठी, डॉ विवेक डॉ .गोपाल कृष्ण तिवारी यादव, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ० आकाश,डॉ अर्चना गहलौत, डॉ .विनय दुआ, एवं अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Address

RSM (PG) College, Rani Phool Kumari Marg
Dhampur
246761

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R.S.M PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share