Senior secondary school dhaka
this page help the all student of senior secondary school dhaka to know the all information about sc
शिक्षा अगर आप के किरदार से नहीं झलकता है तो भले ही आप के पास जो भी डिग्री हो वो मात्र एक कागज का टुकड़ा है और कुछ नहीं
School health and wellness programme में training के दौरान भावनात्मक हिंसा पर चर्चा करते हुए।
School health and wellness programme में training के दौरान media पर चर्चा करते हुए।
School health and wellness programme में training के दौरान हिंसा पर चर्चा करते हुए।
पांच दिवसीय स्वास्थ्य और आरोग्य कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर (Master trainer) के रूप में 2nd बैच का सफल संचालन किया।
इस कार्यक्रम के समाप्ति पर प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा दिय गया
feedback
26/11/2023
प्रत्येक दिन के भांति आज भी विधालय गया लेकिन पहले जैसा मन में उत्साह नहीं था , खिला हुआ चेहरा और होटों से मुस्कुरास्त गायब थी। उदास मन से मैं अपने कुर्सी पर बैठ गया, यह विद्यालय इतना जल्दी मेरे लिए पराया हो जाएगा कभी सोचा भी नही था मन तो यही था कि यही से रिटायर करू लेकिन ऐसा हो न सका।
धीरे धीरे मैं यादों के झरोखे में खो गया जब आज से ठीक 36 वर्ष पहले 17 जनवरी 1988 को पहली बार वर्ग 8 मे इस विद्यालय में आया था l 12½ वर्ष का एक छोटा बच्चा एक छोटे गांव से निकल कर जब पहली बार इस विद्यालय को देखा तो हतप्रभ रह गया और उसे इस विद्यालय के धात्र होने पर गौरव का एहसास हुआ।
समय का पहिया घूमता रहा और में में फिर 17 जनवरी 2014 को शिक्षक के रूप मे यहां आया। इस 10 वर्ष के अवधि में इस विद्यालय ने बहुत कुछ दिया, और मुझे प्रत्येक क्षेत्र मे दक्ष बनाया, मेरी एक अलग पहचान दी।अच्छा वक्त, बुरा वक्त जैसा भी हो गुजर जाता है। और इतनी तेजी से गुजरता है कि पता भी नहीं चलता और एहसास तब होता है जब जाने का समय हो जाता है लेकिन इतनी तेजी में भी इंसान जो कुछ देखता है, सुनता है, करता-कराता है सब जिंदगी भर अपने दिल में सजों कर रखता है यह बड़ी किमती व अनमोल चीज होती है जो हमेशा आनन्द प्रदान करता रहता है। इस विद्यालय के प्रत्यक शिक्षक व कर्मी मुझे आज अनमोल हीरे की तरह लग रहे है। जो मेरी यादों मे हमेशा रहेंगे मगर आप सभी की कमी हमेशा महसूस करूंगा l शायद फिर कभी यहाँ नहीं आ सकू और अगर आ भी गया तो पूराने साथी कहाँ से लाउगा l आखरी बार विद्यालय से जाते समय गेट से एक भरपूर नजर इस विद्यालया को देखा और अलविदा करते हुए उड़ चला अपने नए घोसले को ओर l
29/01/2023
अली जिन्ना की हठधर्मिता ने (Two nation theory) दो कौमी नजरिया के आधार पर पाकिस्तान का निर्माण किया। उसके अनुसार दो कौमी नजरिया का अर्थ था कि हिन्दु और मुसलमान दो अलग-अलग कौम है और ये दोनो एक साथ रह ही नही सकते जबकि सच्चाई ये है कि पिछले कई सौ वर्षों से ये दोनों साथ-साथ रहते आ रहे थे। अत: स्पष्ट है कि यह सिद्वान्त गलत था। अगर किसी मकान का निर्माण ही गलत आधार पर किया गया हो तो वह मकान स्थाई कैसे हो सकता है। उसका धारासायी होना तय है। पाकिस्तान स्थिति ठीक ऐसी ही है उसका निर्माण ही गलत आधार पर हुआ था।
आज पाकिस्तान की स्थिति उस टाइटेनिक जहाज की तरह हो गया है जो आइसवर्ग से टकरा चुका है बस डूबना शेष है। टाइटेनिक को डूबने में 2 घंटा 56 मिनट लगे और पाकिस्तान को शायद.........?
इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10जनवरी से निर्धारित है परीक्षा प्रोग्राम 9 जनवरी तक निकलेगा।
प्रवेश पत्र विद्यालय से कार्य अवधि में प्राप्त कर सकते है।धन्यबाद
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Main Road Dhaka
Dhaka