Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from परसा प्रगति फाउंडेशन, Education, Parsa, Dhaka.
परसा प्रगति फाउंडेशन एक सामाजिक मंच है जो परसा के नौकरीपेशा, व्यवसायी और समर्थ लोगों को जोड़कर शिक्षा, मार्गदर्शन व आर्थिक सहायता के माध्यम से गाँव का विकास करता है। 🏢 परसा प्रगति फाउंडेशन
🌿 हमारे बारे में (About Us)
परसा प्रगति फाउंडेशन एक सामाजिक मंच है, जिसकी स्थापना परसा गाँव के जागरूक और प्रगतिशील लोगों द्वारा की गई है। इस मंच का उद्देश्य है — उन सभी व्यक्तियों को एक साथ लाना जो नौकरी कर रहे
हैं, व्यवसाय चला रहे हैं या किसी भी रूप में आत्मनिर्भर हैं, ताकि वे अपने अनुभव, मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग के माध्यम से गाँव के जरूरतमंद लोगों को uplift कर सकें।
यह फाउंडेशन शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, स्वरोजगार, आर्थिक मदद और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करेगा ! हमारा विश्वास है कि अगर गाँव के सफल लोग एकजुट हों, तो गाँव की तस्वीर बदली जा सकती है।
🎯 हमारा मिशन (Mission)
"एकजुटता के माध्यम से अवसरों का निर्माण।"
हमारा मिशन है कि नौकरीपेशा, व्यवसायी और कमाई करने वाले लोग अपने गाँव से जुड़ें, और अपने अनुभवों, संपर्कों व संसाधनों के ज़रिए युवाओं और जरूरतमंदों को सही दिशा और सहायता दें — चाहे वो शिक्षा में हो, करियर में हो या आर्थिक रूप से।
🌈 हमारा विज़न (Vision)
"स्वावलंबी और शिक्षित परसा की ओर।"
हम एक ऐसे परसा की कल्पना करते हैं जहाँ गाँव के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, हर युवा को करियर की सही राह मिले, और हर परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले। हम चाहते हैं कि परसा से जुड़े सभी सक्षम लोग मिलकर इस विकास यात्रा में भागीदार बनें।
25/01/2026
परसा प्रगति फाउंडेशन की ओर से
हमारे संविधान की गरिमा को नमन,
लोकतंत्र की शक्ति को सलाम।
यह गणतंत्र दिवस
हम सभी के जीवन में
नया उत्साह, नई सोच
और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
आइए, एकजुट होकर
अपने समाज और क्षेत्र के
उज्ज्वल भविष्य के लिए
सदैव प्रयासरत रहें।
24/01/2026
📢 विनम्र अपील
परसा प्रगति फाउंडेशन
यदि आप भी शुभकामनाएँ, पोस्टर
या कोई उपलब्धि साझा करना चाहते हैं,
तो अपनी फोटो हमारे साथ साझा करें।
हम डिजिटल पोस्टर बनाकर
इन्हें हमारे पेज पर प्रकाशित करेंगे।
इस शिक्षा एवं जागरूकता अभियान से जुड़ें
और परसा के विकास में सहयोग करें।
★ पढ़ेगा परसा, तभी तो बढ़ेगा परसा ★
📞 077357 69218
23/01/2026
📢 विनम्र अपील
परसा प्रगति फाउंडेशन
यदि आप भी शुभकामनाएँ, पोस्टर
या कोई उपलब्धि साझा करना चाहते हैं,
तो अपनी फोटो हमारे साथ साझा करें।
हम डिजिटल पोस्टर बनाकर
इन्हें हमारे पेज पर प्रकाशित करेंगे।
इस शिक्षा एवं जागरूकता अभियान से जुड़ें
और परसा के विकास में सहयोग करें।
★ पढ़ेगा परसा, तभी तो बढ़ेगा परसा ★
📞 077357 69218
23/01/2026
माँ सरस्वती की कृपा से
आपके जीवन में विद्या, बुद्धि, विवेक
और ज्ञान का प्रकाश सदैव बना रहे।
आप निरंतर प्रगति करें और सफलता प्राप्त करें।
आपका सहयोग, परसा का विकास
“पढ़ेगा परसा, तभी तो बढ़ेगा परसा”
#सरस्वती_पूजा
#विद्या_की_देवी
#ज्ञान_का_प्रकाश
#शुभकामनाएँ
#पढ़ेगा_परसा
#बढ़ेगा_परसा
22/01/2026
🌼 सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼
माँ सरस्वती की कृपा से
आपके जीवन में विद्या, बुद्धि, विवेक
और ज्ञान का प्रकाश सदैव बना रहे।
आप निरंतर प्रगति करें और सफलता प्राप्त करें। #सरस्वती_पूजा
#विद्या_की_देवी
#ज्ञान_का_प्रकाश
#शुभकामनाएँ
#पढ़ेगा_परसा
#बढ़ेगा_परसा