RSETI DEWAS

Directions

RSETI DEWAS Rural Self Employment Training Institute (RSETI), Dewas — empowering rural youth through free training and skill development.

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳BOI RSETI, Dewas में 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

BOI RSETI, Dewas में 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना से मनाया गया।

आइए, हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

वंदे मातरम् 🇮🇳 | जय हिन्द 🇮🇳

BOI RSETI, Dewas
Bank of India – Rural Self Employment Training Institute

Bank of India


✨ 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन ✨BOI-RSETI देवास द्वारा आयोजित 14 दिवसीय Creative Jewellery (कृत्रिम आभूषण ...
12/08/2026

✨ 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन ✨

BOI-RSETI देवास द्वारा आयोजित 14 दिवसीय Creative Jewellery (कृत्रिम आभूषण निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 🎓

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक हार, नेकलेस, झुमके एवं अन्य कृत्रिम आभूषण तैयार करना सीखा और अपने हुनर को व्यावहारिक रूप दिया। 💎✨

यह प्रशिक्षण केवल कौशल सीखने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है।

🎉 सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

📸 प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की झलकियाँ एवं प्रशिक्षण समापन की तस्वीरें देखें।

SelfEmployment WomenEmpowerment AatmanirbharBharat RuralDevelopment SkillTraining Dewas

📢 ग्रामीण महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर! 🌿बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (BOI RSETI), देवास द्वारा ग्रा...
05/08/2026

📢 ग्रामीण महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर! 🌿

बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (BOI RSETI), देवास द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए 14 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय “जूट प्रोडक्ट निर्माण प्रशिक्षण” का आयोजन 13 अगस्त 2026 से किया जा रहा है।

👩 आयु: 18 से 50 वर्ष
🎯 सीटें: केवल 35 — पहले आओ, पहले पाओ
🏠 प्रशिक्षण, आवास, भोजन, गणवेश एवं लेखन सामग्री पूर्णतः निःशुल्क।

👉 प्रोफ़ाइल में दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीयन करें:

📍 स्थान: BOI RSETI Dewas, नई तहसील के पीछे, बीमा चौराहा, उज्जैन रोड, देवास
📞 संपर्क: 7692838036

✨ कौशल सीखें • आत्मनिर्भर बनें • स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाएं

Pro Dewas Collector Office Dewas

📢 महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम – 2026BOI RSETI Dewas द्वारा 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 31 दिवस...
04/08/2026

📢 महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम – 2026

BOI RSETI Dewas द्वारा 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

📅 प्रशिक्षण प्रारंभ: 11 अगस्त 2026
⏳ अवधि: 31 दिन
🏠 रहना, खाना एवं प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क
✂️ सिलाई, कटिंग, मेजरमेंट, फिनिशिंग एवं विभिन्न महिला परिधानों का व्यावहारिक प्रशिक्षण
📜 प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र
👩 आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष
📍 स्थान: 5 -आरसेटी देवास, नई तहसील के पीछे, बीमा चौराहा, उज्जैन रोड, देवास

📝 ऑनलाइन पंजीयन के लिए प्रोफ़ाइल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://forms.gle/Zthh5V1e7cQe8yC48

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क: 98931-93973

📣 सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक महिलाएं जल्द पंजीयन करें एवं इस संदेश को जरूरतमंद महिलाओं तक जरूर शेयर करें।

📅 02/08/2026☀️ कौशल से स्वरोजगार की ओर एक और सफल कदम! ☀️आज बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (BOI RSETI...
02/08/2026

📅 02/08/2026

☀️ कौशल से स्वरोजगार की ओर एक और सफल कदम! ☀️

आज बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (BOI RSETI), देवास में सोलर तकनीशियन प्रशिक्षण (General EDP के अंतर्गत) के दो प्रशिक्षण बैचों का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर तकनीक से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्यमिता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 🌱☀️
BOI RSETI Dewas — कौशल • स्वरोजगार • आत्मनिर्भरता

⚡ निःशुल्क सोलर तकनीशियन प्रशिक्षण ⚡बैंक ऑफ इंडिया RSETI, देवास द्वारा 18–50 वर्ष के ग्रामीण BPL हितग्राहियों हेतु 6 दिव...
20/07/2026

⚡ निःशुल्क सोलर तकनीशियन प्रशिक्षण ⚡

बैंक ऑफ इंडिया RSETI, देवास द्वारा 18–50 वर्ष के ग्रामीण BPL हितग्राहियों हेतु 6 दिवसीय निःशुल्क आवासीय सोलर तकनीशियन प्रशिक्षण (आवास, भोजन, गणवेश एवं स्टेशनरी सहित) आयोजित किया जा रहा है।

📅 प्रारंभ: 28 जुलाई (मंगलवार)
🪑 केवल 30 सीटें – पहले आएँ, पहले पाएँ

📝 पंजीयन करें:
https://forms.gle/3AVTaYENAjk7dwum6

📍 RSETI भवन, नई तहसील के पास, बीमा चौराहा, उज्जैन रोड, देवास
📞 9893193973

PRO Jansampark Dewas
Collector Dewas

🌿✨ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 – देवास ✨🌿दिनांक 20/09/2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत देवास में आयोजित मैराथ...
20/09/2025

🌿✨ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 – देवास ✨🌿

दिनांक 20/09/2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत देवास में आयोजित मैराथन व स्वच्छता कार्यक्रम में RSETI DEWAS ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस मौके पर Collector Dewas एवं Commissioner, Municipal Corporation Dewas सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री प्रकाश केवालरामानी ने Bank of India का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम में LDM कार्यालय की ओर से एवं RSETI स्टाफ के सहयोग से मैराथन प्रतिभागियों को फल वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य के संदेश को सशक्त बनाया गया।

🙏 आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में योगदान दें।





📢 आज RSETI Dewas में दो महत्वपूर्ण आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल समापन संपन्न हुआ।💄 ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक...
31/07/2025

📢 आज RSETI Dewas में दो महत्वपूर्ण आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल समापन संपन्न हुआ।

💄 ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं ⚙️ मोटर रिवाइंडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम — दोनों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार योग्य कौशल प्रदान करना था।

👉 इन 35 एवं 30 -दिवसीय आवासीय प्रशिक्षणों में प्रतिभागियों ने न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि व्यवहारिक रूप से भी कार्य करना सीखा।
👩‍🎓 ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में महिलाओं ने हेयर कटिंग, फेशियल, मेकअप, आदि की संपूर्ण जानकारी पाई।
👨‍🔧 वहीं मोटर रिवाइंडिंग प्रशिक्षण में पुरुष प्रतिभागियों ने मोटर खोलना, कॉइलिंग, इंसुलेशन, टेस्टिंग आदि की तकनीकी बारीकियाँ सीखीं।

🎓 समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, साथ ही उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया।

📷 हम इस अवसर की कुछ झलकियाँ आपके साथ साझा कर रहे हैं, जो इन प्रशिक्षणों की मेहनत और सफलता को दर्शाती हैं।

🙏 RSETI Dewas परिवार सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

📍 स्थान: RSETI, Dewas
📅 दिनांक: [31.07.2025]

🔖 #कौशल #स्वरोजगार ,

Address

5/RSETI Bhawan, Behind New Tehsil, Ujjain Road
Dewas
455001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSETI DEWAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category