Saraswati Gyan Peeth Dewas

Saraswati Gyan Peeth Dewas Saraswati Gyan Peeth Senior Secondary School was established in the year 1991 by the Founder Chairman, Shri P.N.Tiwari
www.saraswatigyanpeeth.in

25/03/2026
अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों को मिला प्रकृति संरक्षण का प्रशिक्षणदिनांक 17 जनवरी 2026 को वन विभाग के सौजन्य से सरस्वती...
17/01/2026

अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों को मिला प्रकृति संरक्षण का प्रशिक्षण
दिनांक 17 जनवरी 2026 को वन विभाग के सौजन्य से सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अनुभूति कैंप में सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन, जंगल, भूमि, पेड़-पौधों एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को वन संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। वन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट, टोपी एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय राय सिंह जी सेंधव रहे। कार्यक्रम में डीएफओ, एसडीएम, रेंजर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वन विभाग के सभी कर्मचारियों के सहयोग से यह अनुभूति कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकंडरी विद्यालय, देवास के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आज दृष्टिहीन कन्या विद्यालय की बालिक...
15/01/2026

सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकंडरी विद्यालय, देवास के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आज दृष्टिहीन कन्या विद्यालय की बालिकाओं को प्रेमपूर्वक चावल की खिचड़ी, मूंग की दाल तथा अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय परिवार दृष्टिहीन कन्या विद्यालय के माननीय प्राचार्य महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीयता के कारण यह पुनीत सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस सेवा कार्य के माध्यम से विद्यालय परिवार स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित, कृतज्ञ एवं धन्य अनुभव करता है।

18/12/2025

“विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने की पहली पाठशाला है।
आज हमारे स्कूल के बच्चों ने योग अभ्यास के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
योग बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ाता है।
जब बच्चे छोटी उम्र से ही योग को अपनाते हैं, तो वे न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं।
यह प्रयास एक स्वस्थ, संतुलित और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।” 🧘‍♂️🧘‍♀️🌱

Address

62 , Laxman Nagar
Dewas
455001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Gyan Peeth Dewas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category