09/08/2022
"एस्कॉर्ट जूनियर कॉलेज गंगा नगर देवास में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। दिनांक 08-08-2022, सोमवार को विद्यार्थियों के नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद का गठन एवं शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती सुप्रिया चौधरी (TI यातायात देवास) एवं अतिथि श्री राजेश खत्री, अध्यक्ष, अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ देवास के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। श्री विशाल शर्मा, श्रीमती टीना शर्मा एवं सपना जैन स्कूल प्राचार्या द्वारा अतिथियों का एस्कॉर्ट की परम्परा अनुसार पौधो द्वारा स्वागत किया गया। श्रीमती सुप्रिया चौधरी द्वारा अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलवाई एवं घर घर तिरंगा अभियान सार्थक करने हेतु आह्वान किया साथ ही अतिथियों द्वारा सभी चयनित परिषद के सदस्यो को बैच पहनाये गये एवं अपने कर्त्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गई। श्री राजेश खत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में परिषद गठन के मुख्य उद्देश्य से अवगत कराया गया। एस्कॉर्ट के आकाश, पृथ्वी, सूर्या एवं अग्नि हाऊस के प्रतिनिधि एवं विभाग प्रमुखो को शपथ दिलवाई एवं उन्हे अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग रहने के बारे में बताया एवं विद्यालय के संचालक श्री विशाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन का पालन करने पर विशेष जोर दिया एवं स्कूल प्राचार्या श्रीमती सपना जैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके नेतृत्व क्षमता में बढ़ौत्तरी करने के लिये अग्रसर किया साथ ही शिक्षकगणों के साथ मिलकर शिक्षकों से भी अपने कर्त्तव्य के प्रति समर्पित भाव रहे इस उद्देश्य के लिये शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो एवं परेड का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गायन के पश्चात् परेड मार्च का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में ट्रस्ट की अध्यक्ष महोदया श्रीमती टीना शर्मा नें पधारे अतिथिगण एवं समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी रोहित गुप्ते ने दी।
15/10/2019
05/09/2019
17/01/2019
07/11/2018
07/11/2018
27/08/2018
03/08/2018