Government Senior Secondary School Muhal

Government Senior Secondary School Muhal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Government Senior Secondary School Muhal, High School, Dera Gopipur.

01/01/2026

आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Activities performed by the ELC GSSS Muhal
30/12/2025

Activities performed by the ELC GSSS Muhal

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मूहल का वार्षिक समारोह बुधवार को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्...
17/11/2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मूहल का वार्षिक समारोह बुधवार को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजेश पटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक और समूह गान प्रमुख रहे। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों और स्कूल स्टाफ की खूब तालियाँ बटोरीं।

मुख्य अतिथि राजेश पटियाल ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच की महत्ता बताई। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

वार्षिक समारोह में प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों और छात्रों की सराहना की और उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है।

प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की सतत मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा बारहवीं में साइंस संकाय में अंशिका कौंडल पुत्री श्री बल कृषण ने 468/500 93.60% अंक लेकर प्रथम स्थान, ऋतिक पुत्र श्री प्रवीण कुमार 446/500 89.20% अंक लेकर दूसरा स्थान व कृतिका ठाकुर पुत्री श्री सुमित कुमार 432/500 86.40% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है |

आर्ट्स संकाय में पलक पुत्री श्री संजीव कुमार ने 472/500 94.40% अंक लेकर प्रथम स्थान, शगुन शर्मा पुत्री श्री दिनेश कुमार 471/500 94.20% अंक लेकर दूसरा स्थान व क्रिश्टी मेहरा पुत्री श्री हंस राज 444/500 88.80% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है |

वही कॉमर्स संकाय में समीक्षा पुत्री श्री अशोक कुमार ने 461/500 92.20% अंक लेकर प्रथम स्थान, एरिश पुत्र श्री राजेश कुमार 389/500 77.80% अंक लेकर दूसरा स्थान व कृतिका कुमारी पुत्री श्री सोहन लाल 379/500 75.80% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है |

बारहवीं के कुल 60 बच्चों में 53 बच्चे पास हुए और का बोर्ड रिजल्ट 83.33% रहा |

दसवीं की छात्रा रिया कौंडल पुत्री श्री हंस राज ने 634/700 90.57% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान किया साथ ही अक्षरा देवी पुत्री श्री अश्वनी कुमार 595/700 85% अंक प्राप्त कर दूसरा व आदित्य कौंडल पुत्र श्री

अरविन्द कुमार 590/700 84.29 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया | दसवीं के कुल 26 बच्चों में 22 बच्चे पास हुए और का बोर्ड रिजल्ट 84% रहा |

सांस्कृतिक गतिविधियों में दसवीं कक्षा के छात्र नितिन पुत्र श्री कश्मीर सिंह ने भाषण प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है और प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान अर्जित किया|

खेलकूद प्रतियोगिता में नवमी कक्षा के छात्र वन्नी पुत्र श्री पवन कुमार ने कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिता में व आठवीं के राजवीर राणा पुत्र श्री विकास कुमार और तन्मय आर्य पुत्र श्री अतुल आर्य ने बैडमिंटन में प्रदेश स्तर पर स्कूल का प्रतिनिध्तव किया है कुल 25 बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया |

इसके साथ स्कूल के दो बच्चों अंशुल पुत्र अशोक कुमार व अंशुल पुत्र तिलक राज ने स्काउट एंड गाइड में नेशनल स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व कर स्कूल का नाम रोशन किया |

समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने अध्यापकों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सक्रिय सहयोग और समर्थन से कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बन सका। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Glimpse of U-14  Sports Trials Block Dehra  at GSSS Muhal 💐🏀⛹️🎾⛹️‍♀️⚽🏅राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूहल में दिनांक 4....
07/10/2025

Glimpse of U-14 Sports Trials Block Dehra at GSSS Muhal 💐🏀⛹️🎾⛹️‍♀️⚽🏅

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूहल में दिनांक 4.10.2025 से 5.10.2025 तक अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेल ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें देहरा ब्लॉक के 19 सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

आज पुलिस जिला देहरा द्वारा गोद लिए गये राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता ...
24/06/2025

आज पुलिस जिला देहरा द्वारा गोद लिए गये राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की एक सार्थक पहल में, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता देहरा पुलिस द्वारा आयोजित की गई।इसी दौरान पुलिस जिला देहरा के विभिन अधिकारियो द्वारा बच्चों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव एवं सामाजिक बुराइयों पर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की क्यूंकि नशा हमारी युवा पीढ़ी को अंधकार में ढकेल रहा है।अंत में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया|

Revised Result of Class Plus Two💐Congratulations to all.Government Senior Secondary School Muhal
21/05/2025

Revised Result of Class Plus Two💐
Congratulations to all.
Government Senior Secondary School Muhal

💐Congratulations 💐HP Board Plus Two Result 2025.Best of luck for your bright future.Government Senior Secondary School M...
18/05/2025

💐Congratulations 💐
HP Board Plus Two Result 2025.
Best of luck for your bright future.
Government Senior Secondary School Muhal

29/04/2024

आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल की छात्राओं ने बाजी मारी | 12 छात्राओं ने 400 से अधिक अंक अर्जित किये|
अवंतिका (478 अंक), नेहा नरोत्रा (474 अंक), दिव्यांशी (468 अंक), दीक्षा (457 अंक), ज्योति (450 अंक) अंशिका (445 अंक), प्राची (418 अंक), प्रिया चौधरी (416 अंक), पायल (410 अंक), पल्लवी (406 अंक) सिमरन (401 अंक) ,सिया (401 अंक) प्राप्त किये | स्कूल प्रबंधन सभी मेधावी बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है |
आप सभी बच्चों और अभिभावकों व अध्यापक वर्ग को बहुत-बहुत बधाई |

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  देहरा(बाल ) में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल के विद्यार्थी कमलेश रा...
06/01/2024

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा(बाल ) में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल के विद्यार्थी कमलेश राणा, अवंतिका और नेहा नरोत्रा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अव्वल आने पर पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर जी द्वारा टैबलेट देकर सम्मानित किया गया
सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई

शहीद मुकेश कुमार को भावभीनी श्रधांजलि |आज के ही दिन 2 जनवरी 2002 को भारत पाकिस्तान सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शही...
02/01/2024

शहीद मुकेश कुमार को भावभीनी श्रधांजलि |
आज के ही दिन 2 जनवरी 2002 को भारत पाकिस्तान सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद मुकेश कुमार ने भारत माता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया | आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल में शहीद मुकेश कुमार के पिता जी ने स्कूल पहुँच कर अपने बेटे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्कूल प्रवंधन द्वारा शहीद मुकेश कुमार को श्रधांजलि अर्पित की | शहीद मुकेश कुमार के परिवार द्वारा स्कूल के बच्चों को फल वितरित किये |

जब तक सूरज चाँद रहेगा शहीद मुकेश कुमार तेरा नाम रहेगा
भारत माता की जय

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल में दिनांक 30 दिसंबर 2023 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया| का...
01/01/2024

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल में दिनांक 30 दिसंबर 2023 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद मुकेश कुमार को श्रदांजलि अर्पित करके किया गया | प्रधानाचार्या श्रीमती राकेश कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश मनकोटिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया | शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगबलियाना के प्रधानचार्य श्री गोविन्द सिंह जी, शहीद मुकेश कुमार के पिता जी कैप्टेन ईश्वर दास जी, ,पूर्ब प्रधानाचार्य श्री निर्मल किशोर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे|
कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। अवन्तिका व दिव्यांशी के ग्रुप द्वारा देश भक्ति से सरावोर लघुनाटिका और पायल और शगुन द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया|

Address

Dera Gopipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Senior Secondary School Muhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category