24/06/2021
आज का सुविचार
यदि सूरज के तरह चमकना है,
तो सूरज के तरह जलना होगा योग: कर्मसु कौशलम्
शीलं परम् भूषणम्
24/06/2021
आज का सुविचार
आप लोगों के बीच Studies # का Class बहुत जल्द ही चलेगा।
नीचे दिए गए लिंक को ज्यादा से ज्यादा लाइक, सब्सक्राइब और शेयर करें।
06/05/2021
https://youtu.be/TFTVrPncFqo
आप सभी लोग इस लिंक की मदद से जुड़ें,और अंग्रेजी व्याकरण संबंधी अपनी समस्याएं पूछें।
और हाँ लाइक,शेयर और सब्सक्राइब करते वक्त बेल आइकॉन जरूर दबाएं ताकि अगला कोई भी विडियो की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से मिल जाए।
धन्यवाद 🙏
EXCELLENT CAREER COACHING AND SHARDA ACADEMIC CLASSES Play With English grammar with A K Pandey Sir
14/05/2019
Important...
14/05/2019
रक्षा मंत्रालय
डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक किया ‘अभ्यास’ उड़ान का परीक्षण:-
प्रविष्टि तिथि:
13 MAY 2019
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज ओडिशा स्थित चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र ‘अभ्यास’- हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (हीट) उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
इस उड़ान की विभिन्न रडारों एवं इलेक्ट्रो-ऑप्टिक प्रणाली के जरिए निगरानी की और इसने स्वत: दिशा निर्धारित करने के अपने प्रदर्शन को साबित किया है।
'अभ्यास' एक छोटे गैस टरबाइन इंजन पर काम करता है,और यह अपने नेविगेशन और दिशा निर्देश के लिए स्वदेशी रूप से विकसित एमईएमएस आधारित नेविगेशन प्रणाली का उपयोग करता है।
यह एक बेहतरीन एयरक्राफ्ट है जो नवीन तकनीक का उदाहरण है और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूती देगा।
09/08/2017
धारा 35A,
- जम्मू-कश्मीर में धारा 35A हटाने की बात भर पर बवाल मचा हुआ है.
नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने तो यहां तक कह दिया है कि संविधान की धारा 35A को रद्द किए जाने पर 'जनविद्रोह' की स्थिति पैदा होगी.
=>आप भी जानिए आखिर क्या है ये धारा, जिस पर हो रहा है इतना विवाद-
आपको जानकर हैरानी होगी कि संविधान की किताबों में न मिलने वाला अनुच्छेद 35A जम्मू-कश्मीर की विधान सभा को यह अधिकार देता है कि वह 'स्थायी नागरिक' की परिभाषा तय कर सके. - दरअसल, संविधान के अनुच्छेद 35A को 14 मई 1954 में राष्ट्रपति के आदेश से संविधान में जगह मिली थी.- संविधान सभा से लेकर संसद की किसी भी कार्यवाही में, कभी अनुच्छेद 35A को संविधान का हिस्सा बनाने के संदर्भ में किसी संविधान संशोधन या बिल लाने का जिक्र नहीं मिलता है.
अनुच्छेद 35A को लागू करने के लिए तत्कालीन सरकार ने धारा 370 के अंतर्गत प्राप्त शक्ति का इस्तेमाल किया था.
=>क्या है पूरी धारा :--
अनुच्छेद 35A से जम्मू-कश्मीर सरकार और वहां की विधानसभा को स्थायी निवासी की परिभाषा तय करने का अधिकार मिलता है. इसका मतलब है कि राज्य सरकार को ये अधिकार है कि वो आजादी के वक्त दूसरी जगहों से आए शरणार्थियों और अन्य भारतीय नागरिकों को जम्मू-कश्मीर में किस तरह की सहूलियतें दे अथवा नहीं दे.
=>कब लगाई गई थी_-
14 मई 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एक आदेश पारित किया था. इस आदेश के जरिए भारत के संविधान में एक नया अनुच्छेद 35A जोड़ दिया गया.
=>नहीं खरीद सकते जमीन-
अनुच्छेद 35A, धारा 370 का ही हिस्सा है.
इस धारा की वजह से कोई भी दूसरे राज्य का नागरिक जम्मू-कश्मीर में ना तो संपत्ति खरीद सकता है और ना ही वहां का स्थायी नागरिक बनकर रह सकता है.
=>जम्मू-कश्मीर का संविधान-
1956 में जम्मू कश्मीर का संविधान बनाया गया था.
इसमें स्थायी नागरिकता को परिभाषित किया गया है.
- इस संविधान के मुताबिक स्थायी नागरिक वो व्यक्ति है जो 14 मई 1954 को राज्य का नागरिक रहा हो या फिर उससे पहले के 10 वर्षों से राज्य में रह रहा हो.
साथ ही उसने वहां संपत्ति हासिल की हो.
=>लड़कियों के अधिकार-
अनुच्छेद 35A के मुताबिक अगर जम्मू-कश्मीर की कोई लड़की किसी बाहर के लड़के से शादी कर लेती है तो उसके सारे अधिकार खत्म हो जाते हैं.
साथ ही उसके बच्चों के अधिकार भी खत्म हो जाते हैं.
=>क्यों उठी हटाने की मांग-
इस अनुच्छेद को हटाने के लिए एक दलील ये दी जा रही है कि इसे संसद के जरिए लागू नहीं करवाया गया था.
- दूसरी दलील ये है कि देश के विभाजन के वक्त बड़ी तादाद में पाकिस्तान से शरणार्थी भारत आए. इनमें लाखों की तादाद में शरणार्थी जम्मू-कश्मीर राज्य में भी रह रहे हैं.
- जम्मू-कश्मीर सरकार ने अनुच्छेद 35A के जरिए इन सभी भारतीय नागरिकों को जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी प्रमाणपत्र से वंचित कर दिया.
इन वंचितों में 80 फीसद लोग पिछड़े और दलित हिंदू समुदाय से हैं.
इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में विवाह कर बसने वाली महिलाओं और अन्य भारतीय नागरिकों के साथ भी जम्मू- कश्मीर में भेदभाव होता है।
"A K PANDEY" "Drishti IAS
मुकाम: भारत की पहली वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनी अहमदाबाद,जानिए कैसे
★ यूनेस्को ने अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया है। ये भारत के लिए गर्व की बात है क्योंकि इससे पहले भारत के कई शहरों की कई ऐतिहासिक इमारतों को हेरिटेज का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन किसी शहर को पहली बार ये सम्मान मिला है।
★ सबसे बड़ी बात ये है कि इस सूची में दिल्ली और मुंबई भी शामिल थी, लेकिन दिल्ली और मुंबई जैसी मॉर्डन सिटी को पीछे छोड़ अहमदाबाद आगे निकल गया है।
★ अहमदाबाद 600 साल पुराना शहर है।
★ अहमदाबाद के चुनाव का तुर्क, लेबनन, ट्यूनिशिया, पेरु, कजाकिस्तान, पुर्तगाल, जमैका, विएतनाम, तंजानिया, फिनलैंड, अजरबैजान, जिमब्वॉब्वे, क्रोशिया, अंगोलम, क्यूबा, दक्षिण कोरिया और पोलैंड जैसे 20 देशों ने समर्थन किया था।
=>क्यों चुना गया अहमदाबाद?
★ इस शहर में हर धर्म के लोग सौहार्द के साथ रहते हैं। हिंदू, मुस्लिम और जैन धर्मों के लोगों के एक साथ बसने, यहां के बेहतरीन आर्किटेक्चर की वजह से चुना गया है। ये शहर बहुत ही शांतिप्रिय है।
★उदाहरण के लिए भद्रा गढ़ा, किले की दीवारें और उसके गेट, यहां कई मस्जिदें और मकबरें हैं, वहीं बाद के समय में बने कई हिंदू और जैन मंदिर भी यहां हैं।
★ अहमदाबाद में 1915 से 1930 के दौरान महात्मा गांधी यहां कई जगह रहे थे, वे स्थान यहां है।
=>इंडियन सब-कॉन्टिनेंट में सिर्फ दो हेरिटेज सिटी-
दुनिया में 287 वर्ल्ड हेरिटेज सिटी हैँ। इनमें से सिर्फ दो इंडियन सब-कॉन्टीनेंट में हैं। एक नेपाल में भक्तपुर और दूसरी श्रीलंका में गाले।
- अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी का दर्जा मिलने के बाद यहां टूरिज्म बढ़ने की उम्मीद है।
A Pandey
14/04/2017
Fact No. 1 : अशोक महान का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य था.
Fact No. 2 : सम्राट अशोक के पिता का नाम बिन्दुसार तथा माता का नाम धर्मा था.
Fact No. 3 : अशोक का राजकाल ईसा पूर्व 273 से 232 माना जाता है.
Fact No. 4 : सम्राट अशोक को भारतीय इतिहास में बेहतर प्रशासन और बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जाना जाता है.
Fact No. 5 : सम्राट अशोक अपने पूरे जीवन काल मे एक भी युद्ध में हारे नहीं.
Fact No. 6 : अशोक महान राजा होने के साथ ही एक दार्शनिक भी थे.
Fact No. 7 : सम्राट अशोक ने अपने जीवन में 20 से अधिक विश्वविद्यालयोंकी स्थापना कीथी .Fact No. 8 : सम्राट अशोक के जीवन में बनाया गया अशोक चिह्न आज भारत का राष्ट्रीय चिह्नकहलाता है.
Fact No. 9 : बौद्ध धर्म इतिहास में गौतम बुद्ध के बाद अशोक का नाम आता है.
Fact No. 10 : सम्राट अशोक का कलिंग युद्ध में सोच परिवर्तित हो गई और उन्होंने अहिंसाको अपना लिया.
Fact No. 11: सम्राट अशोक की तुलना विश्व इतिहास के महान शासको के साथ की जाती है.
Fact No. 12 : महान शासक अशोक ने अपने जीवन में बौद्ध धर्म के विचारो को अपनाया और बौद्ध धर्म के प्रचार – प्रसार पूरे विश्व में किया.
Fact No. 13 : अशोक के शासन काल को स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाता है.
Fact No. 14 : अशोक ने अपने सिद्धांतो को धम्म नाम दिया था.
Fact No. 15 : अशोक ने राज – सिहांसन के लिए अपने कई भाइयो की हत्या की थी.Related : अकबर महान पर बेस्ट रोचक तथ्य
Fact No. 16 : अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार किया.
Fact No. 17 : सम्राट अशोक की कई शादियाँ हुई थी लेकिन महारानी देवी को ही उनकी रानी कहा जाता है.
Fact No. 18 : मौर्य वंश में सबसे ज्यादा 40 साल शासन सम्राट अशोक ने किया था.
Fact No. 19 : अशोक स्तम्भ से लिया गया अशोक चक्र आज हमारे देश भारत के राष्ट्रीय ध्वजमें भी शामिल है.
Fact No. 20 : अशोक पहला ऐसे सम्राट थे जिन्होंने कलिंग को युद्ध में हराया था.
Fact No. 21 : अशोक की मृत्यु 232 ई. पू. मानी जाती है.
A PANDEY
Civil Aspirants...
For those who are going to give UPSC Civil Services Exam Prelims 2017 :::
1. Make a habit of reading newspaper and please write down the important facts so that it may be easy for you at the time of revision as well as will help you to have consolidated information and lastly may aid you in writing practice . Though you will feel lazy in this process which is quite natural but just think of your valuable time and passion and then accordingly work on it .
2. For the subjects , you already have written notes . Keep revising .
3. Also whenever you find some vital information anywhere , just make note of it . Don't just read and leave .
4. Keep revising again and again .
5. Practice a lot of questions for Prelims . This will give you a strategy as well as confidence to deal with the questions . The questions which you get wrong , write down the answer as well as point mentioned .
6. Don't be disheartened if you get less marks in mock practice papers , mock papers are meant to state you that you need to work hard . I remember that before my Prelims I used to get around 50 to 65 marks out of 200 but still I continued with passion to improve well.
7. Don't think much of others . Don't pay attention to what others are doing , how they are proceeding and what all they are following . This is really utter non sense . Sometimes it creates more negativity than positivity . Ultimately every one has his or her unique approach to proceed with. Don't compare with anyone.
8. Lastly be positive , patient as well as confident . You are very much the best , only thing required is keep moving on aptly .
All the besttttttt.....
Ambikesh
होली की हर्षित बेला पर,
खुशियां मिले अपार |
यश,कीर्ति, सम्मान मिले,
और बढे सत्कार ||
शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल,
शुभ-शुभ रहे विचार |
उत्साह. बढे चित चेतन में,
निर्मल रहे आचार ||
सफलतायें नित नयी मिले,
बधाई बारम्बार |
मंगलमय हो काज आपके,
सुखी रहे परिवार ||
"होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं !
A K PANDEY(Diwas)