Summer camp✨📍
Adarsh Balika Inter College Krishna Nagar Deoria
school
30/04/2026
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बढ़ते कदम....
-------- # # #--------
अत्यंत हर्ष का विषय है कि डॉo राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय शाहपुर-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया को स्नातक स्तर पर अतिरिक्त विषय के रूप में #उर्दू #भूगोल और #राजनीति शास्त्र विषय की मान्यता प्राप्त हुई है! साथ ही साथ पीजी स्तर पर .पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं .पाठ्यक्रम के अंतर्गत गृह विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र विषय में भी मान्यता प्राप्त हुई है!
निश्चित तौर से इन विषयों की मान्यता के साथ महाविद्यालय उच्च शिक्षा के सपनों के साथ उड़ने को तैयार जनपद के नवयुवक और नवयुवतियो को पंख मुहैया करा सकेगा!
आज इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार अपने अभिभावक श्रद्धेय बाबूलाल यादव जी के स्मृतियों को नमन करता है जिनकी प्रेरणा से यह मुकाम हासिल हो सका!
"कदम कदम पर विश्वास के साथ सहयोग के लिए अपने सभी अभिभावकों, प्यारे छात्र-छात्राओं और शुभचिंतकों के प्रति भी हम धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करते हैं!"
सादर...
डॉ दिलीप यादव (प्रबंधक)
28/04/2026
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक अनुपम शिक्षण संस्थान...
27/04/2026
आपकी महान संरचना के हम सभी फूल आपके तृतीय पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है...
!!नमन 🙏!!
19/02/2026
15/02/2026
सुप्रभात...
सम्बोधन...
20/12/2025
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा उत्कृष्ट मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉo अतुल सिंह चंदेल ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की और कहा की आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गये ये मॉडल अत्यंत ही प्रशंसनीय है। विद्यालय के बच्चे निश्चित तौर पर आगे चलकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। डॉ चंदेल ने विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं की भी प्रशंसा की जिनके देखरेख में बच्चों ने इन मॉडलों को तैयार किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम प्रीत यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव श्री नित्यानंद तिवारी श्री सुशील श्रीवास्तव श्री देवेंद्र शर्मा श्री दयाशंकर यादव श्री शशिकांत यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उषा यादव ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार ज्ञापित किया और बच्चों के मंगल भविष्य की कामना की ।
19/12/2025
दिनांक-20 दिसंबर 2025
दिन-शनिवार
विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition) विद्यार्थियों के लिए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच है। यह न केवल किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में बदलने का अवसर देती है, बल्कि नए आविष्कारों के प्रति रुचि भी जगाती है...
27/10/2025
विद्यालय जिलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार दिनांक 27 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर को बंद रहेगा! पुनः 29 अक्टूबर को अपने समय अनुसार विद्यालय खुलेगा!!
25/09/2025
कार्यालय-कक्ष
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Krishna Nagar, Kharjarwa Road
Deoria
274001
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |