SBT Public School

SBT  Public School

Share

The SBT Public School is a co-educational English medium School based on CBSE pattern. It aims to cr

25/05/2026
Photos from SBT  Public School's post 24/05/2026

एस बी टी पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शानदार आगाज
चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा परिसर
गौरी बाजार, देवरिया। गर्मी की छुट्टियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से एस बी टी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा बखरा में समर कैंप का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों, उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा।
समर कैंप में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने पुल पार्टी का जमकर आनंद उठाया। पानी में मस्ती करते बच्चों की मुस्कान और उल्लास देखते ही बन रहा था। वहीं आकर्षण का केंद्र बने मिकी माउस के साथ बच्चों ने नृत्य, खेल और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर लुत्फ़ उठाया।
कैंप में मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा और अपनी कल्पनाओं को सुंदर आकृतियों में ढाला। इस गतिविधि ने बच्चों के भीतर छिपी कला और सृजनशीलता को नई पहचान दी।
चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं।
विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस समर कैंप ने बच्चों को सीखने, खेलने और आनंद लेने का अनूठा अवसर प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और ऊर्जा वातावरण को जीवंत बनाए रखी।

Want your school to be the top-listed School/college in Deoria?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Deoria
274202

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm