03/07/2023
विश्व में #तीन प्रकार की अर्थव्यवस्था ए पाई जाती हैं |जिसमें से है #पूंजीवादी अर्थव्यवस्था, जिसे बाजार अर्थव्यवस्था के नाम से भी जानते हैं |इसके अतिरिक्त #समाजवादी अर्थव्यवस्था/ राज्य आधारित अर्थव्यवस्था या केंद्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था के रूप में दूसरे प्रकार की अर्थव्यवस्था पाई जाती है, और तीसरे प्रकार की अर्थव्यवस्था जो दोनों की विशेषताएं लिए हुए होती हैं, उन्हें #मिश्रित अर्थव्यवस्था का नाम दिया गया है|
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था निम्न विशेषताएं पाई जाती है-
1- यह बाजार आधारित अर्थव्यवस्था है जिसमें मांग और आपूर्ति के आधार पर ही अर्थव्यवस्था में निर्णय लिए जाते हैं
2 संपत पर निजी स्वामित्व पाया जाता है
3- अर्थव्यवस्था में उद्यमियों का मात्र और मात्र उद्देश्य होता है लाभ को अधिकतम करना.
4- सरकार का हस्तक्षेप न्यूनतम होता है यहां अधिकतम फैसले डिमांड एवं सप्लाई के आधार पर ही होते हैं|
5- सरकार के न्यूनतम हस्तक्षेप के कारण आर्थिक स्वतंत्रता समाजवादी देशों एवं मिश्रित अर्थव्यवस्था से अधिक पाई जाती है.
6- आर्थिक विविधता पाई जाती है जिसमें पूजीपतियों एवं उद्यमियों के पास अधिक आय एकत्रित हो जाती है .