16/06/2025
कल मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटपार रानी के तक्षशिला ग्रंथागार के सम्मुख महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विकसित 'स्मृतिशेष मुखा देवी ' पुष्प वाटिका का लोकार्पण देवरिया के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर द्वारा मंगल मंत्रोच्चार के साथ किया गया| पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय के भव्य पुस्तकालय और डॉ राजबली पाण्डेय पुरातत्व संग्रहालय का भी अवलोकन किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका "प्रज्ञा-प्रवाह" का भी विमोचन किया| महाविद्यालय की सुंदर संरचना, आकर्षक साज-सज्जा तथा भव्यता को सपत्नीक निहार कर श्री विक्रांत वीर विस्मित और अभिभूत थे| उन्होंने परिसर की भव्यता और व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उपस्थित छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें कैरियर निर्माण के टिप्स भी दिए| इस अवसर पर संस्थान के युवा प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने सपत्नीक पुलिस अधीक्षक का शानदार स्वागत व अभिनंदन किया| इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मठ प्राचार्य डॉ सतीश चन्द्र ग़ौर,स्व.रघुराज सिंह इंटर कालेज बहियारी बघेल के प्राचार्य श्री छत्रसाल सिंह, डॉ कमलेश नारायण मिश्र, उत्कर्ष नारायण राय, मुस्ताक अहमद, निसार अहमद, सुधाकर पांडेय, डॉ केके मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विशम्भर पाण्डेय, सहित भारी संख्या में आचार्य गण, विद्यार्थी गण ग्राम प्रधान गण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |