ज्ञान सुधा वर्षण - डायट , देवरिया

  • Home
  • India
  • Deoria
  • ज्ञान सुधा वर्षण - डायट , देवरिया

ज्ञान सुधा वर्षण - डायट , देवरिया पृष्ठ का निर्माण डायट-देवरिया की सतत गतिविधियों को प्रदर्शित किएजानेके उद्देश्य से कियागया है।

📰 शिक्षक संकुल त्रैमासिक बैठक में शिक्षकों को प्रेरित किया गयाजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना, देवरिया...
18/09/2026

📰 शिक्षक संकुल त्रैमासिक बैठक में शिक्षकों को प्रेरित किया गया

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना, देवरिया के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक संकुल त्रैमासिक बैठक में डॉ. राम जियावन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्राचार्य, डायट देवरिया द्वारा शिक्षकों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया गया।

बैठक के दौरान डॉ. राम जियावन मौर्य ने शिक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण कार्य में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करने एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नोडल प्रवक्ता - श्री अनिल कुमार तिवारी एवं आफ़ताब अहमद द्वारा कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः प्रत्येक शिक्षक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

बैठक में शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालयी विकास के लिए अपने विचार साझा किए।

आयोजनकर्ता:
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,
रामपुर कारखाना, देवरिया।

डायट देवरिया में ECCE रिसोर्स सेंटर का हुआ उद्घाटनप्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, शिक्षकों को मिलेंगे ब...
09/09/2026

डायट देवरिया में ECCE रिसोर्स सेंटर का हुआ उद्घाटन

प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, शिक्षकों को मिलेंगे बेहतर शैक्षिक संसाधन

दिनांक- 09 सितंबर 2026 को।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), देवरिया में आज ECCE (Early Childhood Care and Education) रिसोर्स सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सतीश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री अजित सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी के करकमलो द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। ECCE के माध्यम से बच्चों में भाषा, संज्ञानात्मक क्षमता, सामाजिक-भावनात्मक विकास, रचनात्मकता एवं बुनियादी कौशल को विकसित करने के लिए गतिविधि एवं खेल आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ECCE रिसोर्स सेंटर शिक्षकों एवं ECCE से जुड़े कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण, संदर्भ सामग्री, शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) तथा नवाचारी गतिविधियों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए अधिक प्रभावी और आनंददायी शिक्षण वातावरण तैयार करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स सेंटर में उपलब्ध विभिन्न शैक्षिक सामग्री, गतिविधि आधारित संसाधनों एवं बाल-केंद्रित शिक्षण सामग्री का अवलोकन भी किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने ECCE के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव साझा किए।

डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि बच्चों को सीखने के लिए ऐसा वातावरण दिया जाना चाहिए, जिसमें वे खेलते हुए सीखें और अपनी जिज्ञासा एवं रचनात्मकता को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त कर सकें। ECCE रिसोर्स सेंटर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता, प्रशिक्षक, शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ देवरिया में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर कारखाना, देवरिया के बच्चों को उत्साहवर्धन किया गया जिसमें नोडल एस0आर0जी0- श्री उपेन्द्र उपाध्याय, नोडल ईसीसीई0- गोविन्द जी गुप्ता, डायट-प्रवक्तागण- श्रीमती सीमा, डॉ0 परशुराम यादव, श्री आफताब अहमद, डी0सी0 निपुण-श्री गोरख यादव, डी0सी0 प्रशिक्षण- आशुतोष शुक्ला, पटल सहायक समग्र शिक्षा- सत्यम श्रीवास्तव, व डी0एल0एड0 प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
DM Deoria SCERT UP

आज शोध -प्रवक्ता गण श्रीमती सीमा , श्री रामदास व श्री गोविन्द जी गुप्ता द्वारा शोध कार्य पूर्ण करते हुए प्राचार्य सर से ...
07/09/2026

आज शोध -प्रवक्ता गण श्रीमती सीमा , श्री रामदास व श्री गोविन्द जी गुप्ता द्वारा शोध कार्य पूर्ण करते हुए प्राचार्य सर से व शोध प्रकोष्ठ के नोडल डॉ जितेंद्र कुमार महोदय से अपना शोध संग्रह साझा किया गया , इस अवसर पर प्राचार्य /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया - डॉ राम जियावन मौर्य जी द्वारा समस्त शोधकर्ता प्रवक्तागण का हौसला बढ़ाया व उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए यह कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि संस्थान को आवंटित शोध कार्य के अंतर्गत समस्त शोध कार्य (2025-26) निदेशक महोदय के मंशानुरूप पूर्ण हो गए है शीघ्र ही सक्षम स्तर पर शोध संग्रह प्रेषित कर दिए जायेंगे।

Highlights of Teachers day programme in today’s newspaper
06/09/2026

Highlights of Teachers day programme in today’s newspaper

  Deoria  UP  Deoria*डायट देवरिया में शिक्षक दिवस पर जनपद स्तरीय भव्य समारोह आयोजित; उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, एआ...
05/09/2026

Deoria UP Deoria

*डायट देवरिया में शिक्षक दिवस पर जनपद स्तरीय भव्य समारोह आयोजित; उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर हुए सम्मानित*
आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रामपुर कारखाना देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम गोरखपुर में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में संपन्न,
जनपद स्तर पर देखा गया सजीव प्रसारण।

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी एवं रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रामपुर कारखाना के माननीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य ने शिक्षकों के योगदान को सराहा।

देवरिया, 5 सितंबर 2026:

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामपुर कारखाना, देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में भव्य शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत में गोरखपुर स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई।
जनपद स्तरीय इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी एवं रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) देवरिया डॉ. राम जियावन मौर्य की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

अधिकारियों एवं अतिथियों का संबोधन
समारोह में रामपुर कारखाना के माननीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने समाज में शिक्षकों के योगदान की सराहना किया और समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताई।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राम जियावन मौर्य ने शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा:
"शिक्षक समाज के सच्चे शिल्पकार हैं जो राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का निरंतर यह प्रयास है कि हम अपने नवाचारी शिक्षकों के नवाचार और कड़ी मेहनत के बल पर परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। आज सम्मानित होने वाले हमारे शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और मेंटर्स अन्य सभी कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। निपुण भारत मिशन के सपनों को साकार करने में हमारे शिक्षकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।"

शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा:

"एक समर्पित शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और जिज्ञासा की मजबूत नींव रखता है। हमारे नवाचारी शिक्षकों, एआरपी, एसआरजी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास देवरिया जिले को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं।"

*नवाचारी शिक्षक एवं मेंटर्स हुए सम्मानित*

समारोह के दौरान जिले के समस्त विकास खंडों से चयनित उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) की शिक्षकाएं , एआरपी (ARP), एसआरजी (SRG) तथा डायट मेंटर्स को उनके विशिष्ट योगदान और शिक्षण में उत्कृष्ट प्रयोगों के लिए प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में डायट रामपुर कारखाना देवरिया के वरिष्ठ प्रवक्ता कुलदीप नारायण सिंह, इंद्रजीत ओझा, खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक आशुतोष शुक्ला, गोरख यादव एवं महेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और समन्वय में प्रमुख योगदान दिया।

संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पंकज शुक्ला एवं आलोक पाण्डेय द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुचारू रूप से किया गया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

05/09/2026
80वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर डायट देवरिया में कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ I
15/08/2026

80वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर डायट देवरिया में कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ I

*डायट में सक्षम प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का हुआ शुभारंभ, प्रधानाध्यापको के क्षमता संवर्धन पर दिया गया जोर*जिला शिक्षा एव...
14/08/2026

*डायट में सक्षम प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का हुआ शुभारंभ, प्रधानाध्यापको के क्षमता संवर्धन पर दिया गया जोर*

जिला शिक्षा एवं शिक्षा संस्थान डायट परिसर में शुक्रवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों में कार्यरत परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सक्षम मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारम्भ डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-डॉ रामजियावन मौर्य के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। गतिमान प्रशिक्षण प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन एवं शिक्षण कार्य को विद्यालय परिसर में अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित है।

अपने संबोधन में डॉ० मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बच्चों के हित संवर्धन की जो परिकल्पना की गई है उसको दृष्टिगत रखते हुए उसे मूर्त रूप देने तथा वर्तमान युग की चुनौतियों के बीच विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के सहयोगार्थ यह प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षण प्रक्रिया, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, नेतृत्वकर्ता की भूमिका, अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता, विद्यालयीय दायित्व, वित्तीय दायित्व, प्रशासनिक दायित्व, अकादमिक उन्नयन संबंधी दायित्वों एवं अनुसंधानपरक शैक्षणिक क्रियाकलापों के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान करेगा साथ ही यह भी कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय नेतृत्वकर्ता के रूप में विद्यालय विकास के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होता है। विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक, अकादमिक, सामाजिक उपलब्धियाँ प्रधानाध्यापक के विजन एवं कार्यकुशलता को दर्शाती है। प्रधानाध्यापक की भूमिका बहुआयामी होती है, जिसमें विद्यालय के प्रभावी संचालन और विकास के विभिन्न कर्तव्य शामिल हैं। प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक छात्र अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुँच सके और विद्यालय पूर्ण रूप से संचालित होता रहे।
इस अवसर पर सन्दर्भदाता आफताब अहमद, जितेंद्र कुमार , परशुराम यादव सहित डॉ० जीतेन्द्र कुमार, अखिलेश राय दिलीप गोंड, गोविन्द गुप्ता, सीमा कुमारी, सहित विभिन्न विकासखंडों से आये प्रतिभागी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Address

Deoria
274405

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918707836914

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ज्ञान सुधा वर्षण - डायट , देवरिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to ज्ञान सुधा वर्षण - डायट , देवरिया:

Shortcuts

Share

Category