30/08/2023
सरकारी नौकरी चाहिये..?
RR बंद करके अपनी पूरी ताकत से आने वाले CGL 2024 में लग जाये, उम्मीद है कि इस CGL में अच्छी खासी वेकैंसी आने वाली है। अपने सारे अन्य कामो को आने वाले 6 महीने भूल जाइए। सोते जागते, और even सपने में भी CGL घूमना चाहिये।
कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाइए, रास्ते में चलते, चाय पीते, खाना खाते, भी कैलकुलेशन चलते रहे माइंड में। आस पास जो भी digits दिखे उसका multiplication, डिवीज़न स्क्वायर, क्यूब, रूट्स दिमाग में ही कैलकुलेट कीजिये। 1, 2 दिन या सप्ताह नहीं, 6 महीने कीजिये।
बाकी सब wait कर सकता है, यदि आप बेरोजगार हैं तो इस CGL अपने इस दाग को धो डालिये, मौका अच्छा है, चौका मारिये। वक़्त का इंतजार मत कीजिये, आज और अभी से अपना सर्वस्व मात्र 6 महीने के लिये झोंक दीजिये। वरना CGL हर साल आता है, और मात्र कुछ अंकों से रह जाना जैसे आदत सी हो गयी है, और इसका ठीकरा किस्मत, सरकार, वेकैंसी, पर्सनल इशू, पर निकाल दिया जाता है। पर इससे कोई फायदा नहीं, साल आपका बर्बाद हो रहा है, जवानी आपकी बर्बाद हो रही भविष्य आपका लटका हुआ है, gf आपकी किसी और से बियाही जा रही है।
समस्याएं सभी के साथ है, किसी के कम या किसी के ज्यादा, पर ऐसा नहीं जी ज्यादा समस्या वालों का सिलेक्शन नहीं होता, सिलेक्शन सिर्फ उसी का होता है जो सिलेक्शन के लिये हद्द से ज़्यादा दीवाना होता है, दीवानगी और पागलपन ही काफी नहीं, हार्डवर्क और कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है।
जितना पढ़ेंगे, मॉक्स देंगे, प्रैक्टिस करेंगे, खुद समझ आएगा, सारे ट्रिक्स, शुरुवात में धीमी गति से, पर कंसिस्टेंसी आपको एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देगा। तमाम ट्रिक्स पर खुद हँसी आएगी की कितने shallow हैं सब, असल बादशाह बेसिक्स है, और बेसिक्स के अथाह प्रैक्टिस से खुद के इतने ट्रिक्स बन जाते हैं, जो कोई शिक्षक नहीं सीखा सकता।
यही प्रैक्टिस रक कारण है कि बहुत से गणित के शिक्षक जहाँ 190 में सिमट जाते हैं, छात्र 200/200 लेके आते हैं। ("जरा गौर और आत्मचिंतन कीजियेगा") । 15, 20 हज़ार स्टूडेंट को पढ़ाने वाले शिक्षक सिर्फ चंद 100s की रिजल्ट डालते हैं, बाकी 19,900 की नहीं, गाइडेंस किसी से भी लीजिये, मेहनत आपको खुद करना होगा, टॉपर्स किसी की स्ट्रेटेजी नहीं फॉलो करते, ना ही आँख बंद करके टीचर को शब्दानुशार पालन करते हैं। उनका अपना goal होता है, जिसे कुछ टीचर्स की मदद से पूर्ण करते हैं, ना कि टीचर्स के स्ट्रेटेजी के भरोसे बैठे रहते हैं।
किसी और के लिये नहीं, बल्कि खुद के लिये करना है, खुद गिरे हैं, खुद को खुद ही उठाना है।
आल द बेस्ट। ❤️🧡🤎