27/12/2025
UHS balsara के कक्षा नवम के छात्र विकी कुमार ने सांसद खेल महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर नाम रोशन कर दिया. इससे पूर्व भी विकी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रांची में काँस्य पदक जीत चुके हैं. विकी ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय माता पिता भाई, शिक्षकों एवं कोच दशरथ महथा को दिया है. विकी की इस सफलता से परिवार जनों और शिक्षकों में ख़ुशी का माहौल है.