30/08/2026
कल मेरे लिए, यानि एक शिक्षक के लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण था। ❤️
मेरे तीन छात्रों में से कृष कुमार सिंह, जिन्होंने त्रिलोकपुरी के झुग्गी कैंप में किराए के छोटे से घर में रहकर कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी, ने कक्षा 12वीं में 97% अंक प्राप्त किए और महज 17 वर्ष की आयु में अपने प्रथम प्रयास में NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया।
कल मै उस प्रतिभाशाली छात्र का मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली(MAMC) में MBBS में दाखिला करवाया और भारत माता की सेवा में उतारा।🙏🇮🇳
शायद उस पल को शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए आसान नहीं है जो बेहद गौरवशाली था , एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा गर्व और संतोष और क्या हो सकता है कि जिस बच्चे ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को जीवित रखा, आज वही बच्चा डॉक्टर बनने की दिशा में अपना पहला कदम रख रहा है।
कृष की यह सफलता सिर्फ उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह संदेश है कि प्रतिभा किसी अमीरी की मोहताज नहीं होती—अगर मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन मिले तो झुग्गी से निकलकर भी सपने मेडिकल कॉलेज तक पहुँच सकते हैं।
कृष कुमार सिंह को MBBS के नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
तुम्हारी सफलता और भारत माता की सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने , यही मेरी आपसे कामना है, .......बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद बाबू कृष , अपने त्रिलोकपुरी का नाम शिक्षा जगत में रोशन किया इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.... 💐💐💐💐💐🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
PMOIndia, CMODelhi, students, CompetitiveExams, aapkatutor, adityasir adityasirmotivation, inspiration aapkatutorneetsuccess, bihar, Trilokpuri, jhhuggi, delhi